back to top
11 जुलाई, 2024
spot_img

लालू को चूहा कहने पर भड़कीं राबड़ी ने पूछा, प्रधानमंत्री मोदी ने शादी कर पत्नी को क्यों छोड़ दिया

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes.Com...आपका चहेता DeshajTimes.Com... इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का। 20 जुलाई, 2018 — 20 जुलाई, 2025 ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित @7 साल । DeshajTimes.Com यह संस्कार है। इसमें हवा की ताकत है। सूरज सी गर्मी। चांद सी खूबसूरती तो चांदनी सी शीतलता भी। यह आग भी है। धधकता शोला भी। तपिश से किसी को झुलसा देने की हिम्मत। झुककर उसकी उपलब्धि पर इतराने की दिलकश अदा भी। आप बनें भागीदार DeshajTimes.Com के 7 साल...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.Com
spot_img
Advertisement
Advertisement

पटना, देशज न्यूज। बिहार विधान परिषद में भाजपा सदस्यों के रवैये से भड़कीं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हल्ला बोल दिया।व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए पूछा, प्रधानमंत्री मोदी ने शादी कर पत्नी को क्यों छोड़ दिया?

शून्यकाल में जब सुबोध राय के चूहा को कैद करने पर भाजपा के रजनीश कुमार बोले कि चूहा को बंद करके रखा गया है, इन पर तो कार्रवाई होनी चाहिए। इस पर सुबोध राय ने कहा कि ये चूहे तो सरकार की फाइल खा रहे हैं। इस पर रजनीश कुमार ने कहा,चूहा तो जेल में बंद है। जिसके बाद राबड़ी देवी भड़क गईं।

कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने तो शादी करके पत्नी को ही क्यों छोड़ दिया है। एक महिला को पीएम मोदी क्यों सता रहे हैं? इसे लेकर भाजपा सदस्यों को जवाब देना चाहिए। पहले अपना घर तो संभालें, फिर दूसरे को देखें। राबड़ी देवी की यह बात सुनकर सदन में मौजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुस्कुराते रहे। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को राजद के विधान पार्षद सुबोध राय चूहा लेकर सदन पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें:  Bihar के नामी B.Ed कॉलेजों पर बड़ी कार्रवाई! नोटिस निर्गत, कॉलेज से मांगा जवाब

इस दौरान उन्होंने कहा, यह बिहार में शराब पीने वाला, शिक्षकों की फाइल खाने वाला, नदियों के बांध काटने और दवा खा जाने के आरोपी चूहा है। इसे पकड़कर लाए हैं। इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस चूहे को बिहार सरकार आज तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इसलिए इसको पकड़कर लाए हैं। इसको सजा मिलनी चाहिए।

जरूर पढ़ें

Darbhanga दफादार-चौकीदार के जिलाध्यक्ष बनें नवीन, रामबाबू को सचिव की कमान

दरभंगा/ प्रभास रंजन, देशज टाइम्स। लहेरियासराय धरना स्थल पर बिहार राज्य दफादार चौकीदार पंचायत...

Madhubani के भूमि सर्वेक्षण फॉर्म हजारों की संख्या में फेंके मिले Gaighat के सड़क किनारे, किसानों के सर्वे फॉर्मों से भरे बंडल खेत में!...

हजारों किसानों के सर्वेक्षण फॉर्म NH-27 किनारे फेंके गए! स्कॉर्पियो से आया शख्स फरार।बड़ी...

Darbhanga में एक ही रात दो घरों में चोरी, लाखों कैश और जेवर उड़ाए

दरभंगा/प्रभास रंजन, देशज टाइम्स। लहेरियासराय थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्यापति नगर मोहल्ला में चोरों ने...

Darbhanga में सड़क पर हैवानियत! युवक को चाकू, तलवार और रॉड से घसीट-घसीटकर पीटा

दरभंगा में सड़क पर हैवानियत! युवक को चाकू, तलवार और रॉड से घसीट-घसीटकर पीटा।...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें