मई,17,2024
spot_img

Bihar News| Gaya News | Railway Quarter में रेलकर्मी का मर्डर, लाश मिली नमक के बोरे में पैक, हौज में पड़ी लाश…शौक, शादी के किस्से हजार?

दो शादियों में उलझी रेलकर्मी संजय की हत्या में कई सवाल सामने है। आखिर, छुट्‌टी लेकर पटना क्यों गए? पटना से लौटते ही, सरकारी आवास में उनका कत्ल कई इशारे कर रहा है। आखिर, लाश को नमक से साक्ष्य मिटाने की कोशिश, अपराधियों ने क्यों की? शराब मामले में पहले भी जेल जा चुके रेलकर्मी संजय के शौक में कहीं, कुछ और तो शुमार नहीं था, जहां, परिवार साथ नहीं था...अकेले की जिंदगी में घुल गए सॉल्ट में लिपटी ब्लड...

spot_img
spot_img
spot_img

Bihar News| Gaya News | Railway Quarter में रेलकर्मी संजय का कत्ल। मर्डर के बाद अपराधियों ने लाश को नमक वाले बोरे में पैक किया। हौज में गाड़ा। वहीं छोड़ा। जहां, बड़ी खबर गया से है। यहां, अभियंत्रण विभाग के रेलकर्मी संजय कुमार सिन्हा की हत्या कर दी गई है। हत्यारों ने हत्या के बाद शव को छुपाने के लिए पानी वाले हौज में डाल दिया। शव के ऊपर नमक छिड़क डाला ताकि शव गलकर सड़ जाए। साक्ष्य छुप जाए। लेकिन, हत्यारों की मंशा कामयाब नहीं हुई। तत्काल सिविल लाइंस थाना, रेल थाना और आरपीएफ़ की टीम मौके पर पहुंची। शव को बरामद कर तहकीकात तेज है

Bihar News| Gaya News| रेलवे कॉलोनी के कर्मचारी आवास संख्या 416 में आखिर क्या हुआ…

जानकारी के अनुसार, गया शहर के इंस्पेक्टर रेलवे कॉलोनी के कर्मचारी आवास संख्या 416 में अभियांत्रण विभाग के रेलकर्मी संजय कुमार सिन्हा रहते थे। संजय कुमार सिन्हा ट्रैकमैन पद पर कार्यरत थे, जो अपनी टीम के मेट भी थे। इनका शव रेल कर्मचारी आवास के हौज से ढके हुए अवस्था में पुलिस ने बरामद किया है। वह 25 अप्रैल को ड्यूटी करने के बाद छुट्टी लेकर पटना चले गए थे।

Bihar News| Gaya News| सरकारी आवास में हत्या, वजह, शक, गुंजाइश कई प्वाइंट में उलझन, पूछताछ, तहकीकात

पटना से लौटने के बाद उनकी हत्या सरकारी आवास में कर दी गई। लाश को आवास के ही पानी वाले हौज में बोरे में रखकर उस पर नमक छिड़क दिया गया। हत्या किस कारण से हुई। हत्या के पीछे किसका हाथ हो सकता है। इसका पता पुलिस लगा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Ranchi News| आलमगीर की नोट फैक्ट्ररी में कितने IAS अधिकारी!

Bihar News| Gaya News| घर के अंदर का सामान बिखरा हुआ था, दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस

जानकारी के अनुसार,रेलकर्मी संजय कुमार 26 अप्रैल से लापता थे। उनका मोबाइल बंद था। उनके बेटे को चिंता हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने संजय कुमार के आवास का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। घर के अंदर का सामान बिखरा हुआ था और आंगन में बने गड्ढे से बदबू आ रही थी। तलाशी के दौरान गड्ढे से संजय कुमार का शव बरामद हुआ। शव को कपड़े और नमक से ढंककर बोरे में पैक किया गया था।

Bihar News| Gaya News| दो शादी,शराब के काफी शौकीन

रेलकर्मी संजय कुमार सिन्हा के बारे में लोगों ने बताया कि वे दो शादी कर रखे हैं। दोनों पत्नी से संतान भी हैं। संजय के बारे में लोगों का कहना था कि दोनों पत्नियों और उनके बच्चों की देखभाल किया करता था। स्थानीय लोगों के अलावा उनके साथ काम करने वाले कर्मचारियों की मानें तो संजय कुमार सिन्हा शराब के काफी शौकीन थे। एक बार शराब सेवन करने के मामले में हिरासत में जा चुके थे।

यह भी पढ़ें:  Ayodhya Ram Mandir Pran Pratistha | Gau Pratishtha Sankalp | तो क्या...अयोध्या में राम मंदिर की प्रतिष्ठा दोबारा होगी... !

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें