होली के अवसर पर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, एर्णाकुलम आदि स्टेशनों से बरौनी जंक्शन सहित पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशन के लिए 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया
04062 दिल्ली-बरौनी आरक्षित सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 18 मार्च को दिल्ली से सुबह 08.40 बजे खुलकर अगले दिन 03.30 बजे बरौनी पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 04061 बरौनी-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल 19 मार्च को बरौनी से सुबह 04.45 बजे खुलकर उसी रात 23.35 बजे दिल्ली पहुंचेगी। 09061 बांद्रा टर्मिनल-बरौनी स्पेशल ट्रेन 15 मार्च को बांद्रा टर्मिनल से 11.00 बजे खुलकर गुरूवार को 06.00 बजे बरौनी पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 09062 बरौनी-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस 17 मार्च को बरौनी से 22.30 बजे खुलकर शनिवार को 17.50 बजे बांद्रा टर्मिनल पहुंचेगी। 06522 एर्णाकुलम-बरौनी सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस 11, 18, 25 मार्च एवं एक अप्रैल को एर्णाकुलम से रात 23.30 बजे खुलकर रविवार को 23.00 बजे बरौनी पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 06521 बरौनी-एर्णाकुलम एक्सप्रेस 15, 22, 29 मार्च तथा पांच अप्रैल को बरौनी से 16.30 बजे खुलकर गुरूवार को 14.30 बजे एर्णाकुलम पहुंचेगी।
04048 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर फेस्टिवल स्पेशल 12, 16 एवं 19 मार्च को आनंद विहार से 23.00 बजे खुलकर अगले दिन 21.15 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04047 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल 13, 17 एवं 20 मार्च को मुजफ्फरपुर से 23.00 बजे खुलकर अगले दिन 23.30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। 04060 आनंद विहार-जयनगर फेस्टिवल स्पेशल 11, 15, 18 एवं 22 मार्च को आनंद विहार से 10.30 बजे खुलकर अगले दिन 14.50 बजे जयनगर पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 04059 जयनगर-आनंद विहार फेस्टिवल
स्पेशल 12, 16, 19 एवं 23 मार्च को जयनगर से 17.00 बजे खुलकर अगले दिन 19.55 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। 04064 आनंद विहार-जोगबनी फेस्टिवल स्पेशल 12 एवं 19 मार्च को आनंद विहार से 15.30 बजे खुलकर अगले दिन 22.30 बजे जोगबनी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04063 जोगबनी-आनंद विहार आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल 14 एवं 21 मार्च को जोगबनी से 01.20 बजे खुलकर अगले दिन 11.10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
04070 आनंद विहार-सीतामढ़ी फेस्टिवल
स्पेशल एक्सप्रेस 12, 15 एवं 19 मार्च को आनंद विहार से 00.30 बजे खुलकर उसी दिन 20.30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04069 सीतामढ़ी-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल 13, 16 एवं 20 मार्च को सीतामढ़ी से 00.15 बजे खुलकर उसी दिन 23.45 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। 04068 नई दिल्ली-दरभंगा फेस्टिवल स्पेशल 10, 14, 17 एवं 21 मार्च को नई दिल्ली से 19.25 बजे खुलकर अगले दिन 16.30 बजे दरभंगा पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 04067 दरभंगा-नई दिल्ली
फेस्टिवल स्पेशल 11, 15, 18 एवं 22 मार्च को दरभंगा से 18.00 बजे खुलकर अगले दिन 16.40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। 04412 आनंद विहार-सहरसा विहार फेस्टिवल स्पेशल 10, 14, 17 एवं 21 मार्च को आनंद विहार से 11.10 बजे खुलकर अगले दिन 11.30 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04411 सहरसा-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल 11, 15, 18 एवं 22 मार्च, 2022 को सहरसा से 14.30 बजे खुलकर अगले दिन 13.55 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
03133 कोलकाता-रक्सौल
होली स्पेशल 15 मार्च को कोलकाता से 23.50 बजे खुलकर अगले दिन 13.35 बजे रक्सौल पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 03134 रक्सौल-कोलकाता होली स्पेशल 16 मार्च को रक्सौल से 21.00 बजे खुलकर अगले दिन 12.35 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
04066 दिल्ली-पटना एसी सुपरफास्ट
गतिशक्ति फेस्टिवल स्पेशल 15, 16, 20 एवं 21 मार्च को दिल्ली से 23.00 बजे खुलकर अगले दिन 15.45 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04065 पटना-दिल्ली एसी सुपरफास्ट गतिशक्ति फेस्टिवल स्पेशल 14, 15, 19 एवं 20 मार्च को पटना से 17.45 बजे खुलकर अगले दिन 10.35 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
04076 अमृतसर-पटना एसी
सुपरफास्ट गतिशक्ति फेस्टिवल स्पेशल 13, 14, 18 एवं 19 मार्च को अमृतसर से 14.50 बजे खुलकर अगले दिन 15.45 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04075 पटना-अमृतसर एसी सुपरफास्ट गतिशक्ति फेस्टिवल स्पेशल 16, 17, 21 एवं 22 मार्च को पटना से 17.45 बजे खुलकर अगले दिन 18.00 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
04078 अमृतसर-बनमनखी फेस्टिवल
स्पेशल 09, 13, 17 एवं 21 मार्च को अमृतसर से 06.35 बजे खुलकर अगले दिन 17.30 बजे बनमनखी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04077 बनमनखी-अमृतसर फेस्टिवल स्पेशल 11, 15, 19 एवं 23 मार्च को बनमनखी से 06.30 बजे खुलकर अगले दिन 17.00 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

