back to top
16 जुलाई, 2024
spot_img

Bihar Weather: बिहार में मौसम चल रहा उल्टा-पुल्टा, December में रिकॉर्ड गर्मी, टूट गए इतने सालों के रिकार्ड

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes | आपका चहेता Deshaj इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का| 20 जुलाई, 2018 - 20 जुलाई, 2025 | ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित@7 साल | आप बनें भागीदार Deshaj के 7 साल...| चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes
spot_img
Advertisement
Advertisement

याद कीजिए वर्ष 2017 का दिसंबर जब दिसंबर ने तोड़ा था गर्मी को लेकर 28 साल का रिकॉर्ड। फिर वही सीजन है जब इससे पहले के पिछले 28 सालों में कभी ऐसा नहीं हुआ था जब दिसंबर का महीना इतना अधिक गर्म रहा हो। मौसम का हाल यह रहा था कि 18 दिसंबर के बाद से अधिकत्तम तापमान 20 से (Record heat in December in Bihar) नीचे नहीं गया।

ऐसा ही कुछ इस साल 2023 के दिसंबर में होने जा रहा है जब मौसम विभाग के मुताबिक, दिसंबर में टूटा 18 साल का रिकॉर्ड, सबसे गर्म पहला हफ्ता रहा जो अभी अभी बीता है। वहीं कयास है कि राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश में 15 दिसंबर तक  ठंड में और इजाफा हो सकता है।

वहीं, महीने के आखिर में क्रिसमस के आस-पास ठंड अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकती है। IMD ने जानकारी दी कि आज यानी 10 दिसंबर को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आइए जानते हैं लेटेस्ट अपडेट..

यह भी पढ़ें:  Bihar Land Mutation: अब म्यूटेशन में शामिल होगा जमीन का नक्शा, जानिए खबर का Darbhanga, Samastipur, Patna, Begusarai connection

बिहार में मौसम का असामान्य व्यवहार दिखा है। नवंबर बाद दिसंबर में भी अधिकतम तापमान रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। इसने दशकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। नवंबर में पूरे प्रदेश में सामान्य से अधिक अधिकतम और न्यूनतम तापमान था। अब मौसम विभाग के अनुसार तीन दिसंबर को पटना में अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान का आंकड़ा रिकॉर्ड किया गया है।

जानकारी के अनुसार, बिहार में मौसम उल्टा-पुल्टा चल रहा है। दिसंबर में 18 साल का रिकॉर्ड टूट गया। और पहला हफ्ता सबसे गर्म रहा। आगे भी मौसम में बदलाव दिखेगा। वहीं बेगूसराय-पूर्णिया की हवा फिर खराब हो गई।

मौसम विभाग के अनुसार तीन दिसंबर को पटना का अधिकतम तापमान 32 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। यह दिसंबर में अधिकतम तापमान का नया रिकॉर्ड है। इससे पहले तीन दिसंबर 2005 को सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री रहा था।

यह भी पढ़ें:  Bihar Land Mutation: अब म्यूटेशन में शामिल होगा जमीन का नक्शा, जानिए खबर का Darbhanga, Samastipur, Patna, Begusarai connection

मौसम वैज्ञानिक इसे अलनीना के प्रभाव के रूप में देख रहे हैं। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने इस महीने की शुरुआत में औसत तापमान सामान्य से ऊपर रहने का पूर्वानुमान जताया था। मौसम वैज्ञानिक तापमान में इस तरह से उछाल के कारणों का अध्ययन कर रहे।

दिसंबर में पटना सहित राज्य भर में अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। पटना में सार्वकालिक अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। वहीं, पिछले सात माह का सबसे कम अधिकतम तापमान भी शुक्रवार को दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तीन-चार दिनों में मिचौंग तूफान से उपजे हालात के बाद बारिश एवं बादलों के छाने से तापमान थोड़ा नियंत्रित हुआ है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga DM Kaushal Kumar खुद कर रहे Monitoring, हर मोहल्ले में प्याऊ-टैंकर-सिंटेक्स, 168 टीमें, हजारों लीटर@हर घर को पानी

दरभंगा में पेयजल संकट पर प्रशासन सख्त! हर मोहल्ले में प्याऊ, टैंकर और सिंटेक्स,...

अब Darbhanga में कोई भी खुद चला सकेगा EVM! डीएम कौशल कुमार की पहल@EVM DEMO CENTER

अब दरभंगा में कोई भी खुद चला सकेगा EVM! डीएम ने किया खास डेमो...

मैं केवटी MLA Murari Mohan Jha आपसे अनुरोध करते हैं डीएम साहेब…मामला ‘संदिग्ध’ है…कृपया देखा जाए!

केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने दरभंगा के डीएम कौशल कुमार को केवटी...

Darbhanga के हैं तो हो जाइए सावधान….घूम रहा है फर्जी अफसर गैंग?

दरभंगा में फर्जी अधिकारी बनकर जेवरात लूट रहे हैं ठग! पुलिस अब तक खाली...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें