spot_img

परमेश्वरी माता मंदिर में ग्रामीणों के साथ पूजा करने गए सरपंच की पति की रहस्यमी मौत, सड़क किनारे मिली लाश और बाइक…परिजन कह रहे हुई हत्या

spot_img
- Advertisement -

लखीसराय से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां जिले की बड़हिया पुलिस अंचल के वीरूपुर थाना क्षेत्र की पाली ग्राम कचहरी की सरपंच नीतू देवी के पति पचीस वर्षीय दिनेश राम की संदेहास्पद मौत हो गयी है। दिनेश की लाश और बाइक सड़क किनारे पाली गांव स्थित पुल के समीप मिली है।

- Advertisement -

मिली जानकारी के अनुसार, परिजनों का कहना है कि दिनेश की हत्या हुई है क्योंकि वह कुछ ग्रामीणों के साथ पाली स्थित परमेश्वरी माता मंदिर में पूजा करने गए थे। देर रात सभी ग्रामीण वापस घर लौटने लगे और वो दिनेश राम देर से आने की बात कह कर वहीं रूक गए।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

लेकिन, आधी रात बीत जाने के बाद भी जब वापस नहीं लौटे तो ग्रामीणों के साथ स्वजन उन्हें खोजने लगे। जिसके बाद यह यह देखा गया कि, पुल के समीप उनकी बाइक गिरी थी तथा उनका शव पड़ा था। स्वजन उनकी हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि किसी ने हत्या करके शव को पुल के समीप सड़क किनारे फेंक दिया है।

 

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से बाइक को जब्त करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी निकल कर सामने आएगी। फिलहाल इस मामले में कोई अभी नामजद प्राथमिकी नहीं दर्ज करवाई गयी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Banka Crime News: बांका कारोबारी मिथिलेश हत्याकांड में बड़ा खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

बिहार के बांका जिले में कारोबारी मिथिलेश कुमार उर्फ वीडियो हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। जमीन रजिस्ट्री कराकर लौट रहे मिथिलेश की हत्या के

Bhagalpur Jalmarg News: कहलगांव घाट से ट्रकों और छोटी गाड़ियों का परिचालन जल्द, लगेंगी CCTV, बनेगा शेड, यात्रियों को मिलेंगी खास सुविधा!

Bhagalpur Jalmarg News: कहलगांव घाट से तीनटंगा-गोपालपुर के बीच जलमार्ग से ट्रक व छोटी गाड़ियों का परिचालन जल्द होगा शुरू। डीएम ने निरीक्षण कर यात्री शेड, CCTV,

Darbhanga Project News: एसपीएल बहेड़ा साइड की दो-तरफा यातायात जल्द होगी शुरू, एलिवेटेड प्रोजेक्ट और आरओबी निर्माण में आएगी तेजी! पढ़िए – दरभंगा शहर...

दरभंगा प्रोजेक्ट न्यूज़: जिलाधिकारी कौशल कुमार ने दरभंगा एलिवेटेड प्रोजेक्ट और आरओबी निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण में तेजी लाने, अत

Patna Pani Supply News: पटना में घर-घर पहुंचेगा पानी, जानिए नगर निगम का मेगा प्लान, अब नहीं होगी किल्लत

पटना नगर निगम शहर में पेयजल आपूर्ति के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में जुट गया है। गर्मी से पहले पाइपलाइन विस्तार, नए पंप हाउसों का निर्माण और बोरवेल लगाने जैस