back to top
11 जुलाई, 2024
spot_img

Lalu का दांव: कौन हैं अमरेंद्रधारी जिन्हें नामांकन के दौरान नहीं पहचान सके प्रस्तावक RJD MLA

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes.Com...आपका चहेता DeshajTimes.Com... इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का। 20 जुलाई, 2018 — 20 जुलाई, 2025 ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित @7 साल । DeshajTimes.Com यह संस्कार है। इसमें हवा की ताकत है। सूरज सी गर्मी। चांद सी खूबसूरती तो चांदनी सी शीतलता भी। यह आग भी है। धधकता शोला भी। तपिश से किसी को झुलसा देने की हिम्मत। झुककर उसकी उपलब्धि पर इतराने की दिलकश अदा भी। आप बनें भागीदार DeshajTimes.Com के 7 साल...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.Com
spot_img
Advertisement
Advertisement

पटना, देशज न्यूज। राजद के राज्यसभा उम्मीदवार अमरेंद्रधारी सिंह नामांकन के लिए गुरुवार को जब विधानसभा पहुंचे तो उनके प्रस्तावक विधायक ही उन्हें नहीं पहचान पाये। अमरेंद्रधारी के प्रस्तावक के रूप में पहुंचे आधा दर्जन राजद विधायकों ने बताया कि हम उनको नहीं पहचानते। विधायक सुदई यादव और मुनेश्वर चौधरी ने कहा, अमरेंद्रधारी सिंह कौन हैं, इसकी हमें कोई जानकारी नहीं। पार्टी का आदेश हुआ और हमलोग पहुंच गए। मंगीता देवी व नियामतुल्ला ने बताया, हमने पहले इन्हें कभी नहीं देखा। हमें पार्टी ने फोन कर आने को कहा है, इसलिए पहुंच गए।

जदयू नेता अजय आलोक ने कहा, हर चुनाव से पहले राजद में कई ऐसे फफूंद पैदा होते हैं। चुनाव से पहले राजद में पैसे वालों को तरजीह मिलती रही है। भाजपा नेता और मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा,राजद हमेशा से ऐसे लोगों को उच्च सदन में भेजने के लिए माहिर रहा है।

उल्लेखनीय है कि बिहार से राज्यसभा में 16 सीटें हैं। इनमें जदयू के 6, भाजपा के 4, राजद के 3, जबकि लोजपा और कांग्रेस के 1-1 सदस्य हैं। एक सीट खाली है। राज्यसभा की एक सीट के लिए 41 विधायकों के समर्थन की दरकार है, इस लिहाज से रिक्त होने वाली पांच सीटों में दो-दो जदयू व राजद को जबकि एक सीट पर भाजपा की जीत तय है।

यह भी पढ़ें:  Bihar के नामी B.Ed कॉलेजों पर बड़ी कार्रवाई! नोटिस निर्गत, कॉलेज से मांगा जवाब

राजद ने रखा सामाजिक समीकरण का ध्यान

राजद की छवि भूमिहार और ब्राह्मण विरोधी रही है। यही कारण है कि पार्टी ने सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखकर भूमिहार जाति को राज्यसभा का टिकट दिया है। हालांकि इसका अंदाजा किसी को नहीं था कि अमरेंद्रधारी सिंह राज्यसभा प्रत्याशी हो जाएंगे।

अमरेंद्रधारी का नाम राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर सार्वजनिक होने के बाद राजद के नेता आपसे में चर्चा करने लगे, आखिर वह कौन हैं जिसपर पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने भरोसा जताया है। सूत्रों ने बताया, भूमिहार समाज के अमरेंद्रधारी को लालू काफी लंबे समय से जानते हैं। वह पटना जिले के विक्रम के रहने वाले हैं और कांग्रेस नेता अहमद पटेल के काफी करीबी हैं। सूत्र का कहना है कि भूमिहार समाज के आदमी को टिकट देकर लालू ने सवर्ण राजनीति को साधने की कोशिश की है।

यह भी पढ़ें:  PATNA Veterinary College में क्रिकेट खेल के दौरान हिंसा! छात्र को गोली मारी, बवाल! छात्रों का हंगामा और अनिश्चितकालीन हड़ताल

55 साल के हो चुके अमरेंद्रधारी सिंह का राजधानी के पाटलिपुत्र कॉलोनी में अपना मकान है। उन्होंने अब तक शादी नहीं की है। पटना के पालीगंज के अंइखन गांव में उनके पास एक हजार बीघा जमीन है। रियल एस्टेट में डील करते हैं। तेरह देशों में फर्टिलाइजर व केमिकल का कारोबार है। उनकी दूसरी खासयित यह है कि कांग्रेस में सोनिया गांधी के करीबी और उनके रणनीतिकार माने जाने वाले अहमद पटेल के करीबी हैं।

जरूर पढ़ें

Darbhanga – युवक की नृशंस पिटाई – पेट में मारी डायगर, सड़क किनारे अधमरा फेंका– शोभन जा रहा युवक बल्लोपुर में बना शिकार!

दरभंगा, प्रभास रंजन, देशज टाइम्स। (DeshajTimes): बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बल्लोपुर गांव में शुक्रवार...

Darbhanga दफादार-चौकीदार के जिलाध्यक्ष बनें नवीन, रामबाबू को सचिव की कमान

दरभंगा/ प्रभास रंजन, देशज टाइम्स। लहेरियासराय धरना स्थल पर बिहार राज्य दफादार चौकीदार पंचायत...

Madhubani के भूमि सर्वेक्षण फॉर्म हजारों की संख्या में फेंके मिले Gaighat के सड़क किनारे, किसानों के सर्वे फॉर्मों से भरे बंडल खेत में!...

हजारों किसानों के सर्वेक्षण फॉर्म NH-27 किनारे फेंके गए! स्कॉर्पियो से आया शख्स फरार।बड़ी...

Darbhanga में एक ही रात दो घरों में चोरी, लाखों कैश और जेवर उड़ाए

दरभंगा/प्रभास रंजन, देशज टाइम्स। लहेरियासराय थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्यापति नगर मोहल्ला में चोरों ने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें