back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

छपरा- मुजफ्फरपुर नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा,बस-ट्रक में टक्कर,2 दर्जन यात्री जख्मी,6 गंभीर

spot_img
- Advertisement - Advertisement

घने कोहरे के कारण हुई दुर्घटना,आधा दर्जन लोगों की हालत गंभीर 

छपरा, देशज न्यूज। जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के भेल्दी थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर छपरा- मुजफ्फरपुर नेशनल हाईवे पर बस तथा ट्रक के बीच हुई टक्कर में शुक्रवार को दिन के 9:45 पर 2 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। जबकि घायलों में आधा दर्जन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।Road accidents chapra NH injured 24।
मिनी ट्रक तथा बस के चालक व खलासी को सबसे अधिक चोट आई है। बताया जाता है कि मकेर से छपरा की तरफ जा रही बस और छपरा से मकेर की तरफ जा रहे मिनी ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। घटना के बाद वहां अफरा तफरी मच गयी। राहगीरों के द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दी गयी, जिसके काफी देर बाद वहां पुलिस पहुंची। तब तक अफरा-तफरी मची रही। दुर्घटना में घायल बस के यात्री मिनी ट्रक के खलासी व चालक कराहते रहें। Road accidents chapra NH injured 24।
स्थानीय लोगों तथा पुलिस के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए गङखा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ले जाया गया। बस में सुरक्षित बचे कुछ यात्रियों के द्वारा एक कुछ घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
घायलों में चार पांच महिलाएं भी शामिल है। समाचार लिखे जाने तक घायलों का नाम पता ज्ञात नहीं हो सका है। घटना स्थल पर दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहन पड़े हुए हैं। इस घटना में मिनी ट्रक अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए हैं। जबकि बस का भी अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। दुर्घटना का कारण घना कोहरा और ठंड बताया गया है।
यात्रियों ने बताया कि बस अपने लेन में चल रही थी। जबकि मिनी ट्रक रौंग साइड में आकर बस में सामने से टकरा गया, जिसके कारण यह भीषण हादसा हो गई।Road accidents chapra NH injured 24।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

स्टॉक मार्केट: आज इन शेयरों में दिख सकती है बड़ी हलचल, जानें क्या हैं प्रमुख वजहें

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में बीते हफ्ते की गिरावट के बाद सोमवार, 16...

फाल्गुन अमावस्या 2026: पितृ कृपा हेतु राशि अनुसार करें दान

Falgun Amavasya: हिंदू धर्म में फाल्गुन अमावस्या का विशेष महत्व है, यह वह पावन...

Solar Eclipse 2026: ‘रिंग ऑफ फायर’ सूर्य ग्रहण का लाइव नजारा, जानें भारत में कैसे देखें

Solar Eclipse 2026: खगोल विज्ञान के शौकीनों के लिए इस साल का पहला सूर्य...

बिना JEE Main के IIT में करें मनचाहे कोर्स, ऐसे मिलेगा एडमिशन

JEE Main: आज भी जब हम IIT का नाम सुनते हैं, तो सबसे पहले...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें