मई,9,2024
spot_img

Bihar News| Gaya News | बिहार में विदेशी महिला से दिनदहाड़ 2 लाख की लूट

spot_img
spot_img
spot_img

Bihar News| Gaya News | बिहार में विदेशी महिला से दिनदहाड़ 2 लाख की लूट हुई है। वैसे, देश स्तर पर आने वाली विदेशी महिलाएं आज कहीं भी सुरक्षित नहीं दिख रही। बात चाहे झारखंड के दुमका की करें जहां बीते दिनों हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरूवाहाट में विदेशी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। उन्हें पीटा गया। या फिर बीती रात दिल्ली के छतरपुर इलाके में विदेशी महिला के कपड़े फाड़े गए। पर्स और अंगूठी लूटी गई।

Bihar News|Gaya News| गया में विदेशी जापानी महिला के साथ बड़ी लूट

दिल्ली के DCP साउथ के मुताबिक, दोनों अपराधी नशे के आदी हैं। उन पर पहले के भी केस दर्ज हैं। गिरफ्तारी के दौरान भी दोनों आरोपी हल्के नशे की हालत में थे। दोनों एक गाड़ियों की लोडिंग कंपनी में काम करते हैं। सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की थी। वहीं, ताजा मामला बिहार के गया से है जहां, विदेशी जापानी महिला के साथ लूट की बड़ी वारदात हुई है।

Bihar News | Gaya News | चार की संख्या में अपराधी पहले से वहां घात लगाकर मौजूद थे

गया में दिनदहाड़ विदेशी महिला से दो लाख की लूट हुई है। वारदात को अपराधियों ने उस वक्त अंजाम दिया जब विदेशी जापानी महिला मंदिर के रास्ते गुजर रहीं थी। इसी दौरान अपराधियों ने दो लाख लूटे वहां से फरार हो गए। चार की संख्या में अपराधी पहले से वहां घात लगाकर मौजूद थे। इसमें से एक लुटरे को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया है। तीन अपराधियों की तलाश में रेड मारी जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Jaynagar Election | Jhanjharpur Lok Sabha Election | जयनगर का खिरखिरिया बिगड़ा, पहले दो रोड, फिर डालेंगे वोट, सैकड़ों वोटर बिना वोट डाले लौटे

Bihar News | Gaya News | बोधगया के एक युवक से शादी की है। और गया एयरपोर्ट के लिए जा रही थी

जानकारी के अनुसार, जापानी महिला गया एयरपोर्ट जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान घात लगाए लुटेरों ने पैसे से भरा बैग छीन लिया और फिर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना की सूचना जब पुलिस को मिली तो, एक आरोपी को पुलिस ने दौड़ाकर धर दबोचा। लेकिन तीन लुटेरे भागने में कामयाब हो गए।

Bihar News | Gaya News | अपराधियों की तलाश तेज

घात लगाए बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। जिस जापानी महिला के साथ लूट को अंजाम दिया गया। उसने बोधगया के एक युवक से शादी की है। और गया एयरपोर्ट के लिए जा रही थी। इसी दौरान वर्मा मंदिर के पास महिला के साथ लूट हो गई। फिलहाल इस मामले की जांच में स्थानीय पुलिस जुट गई है। और आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। सरेआम लूट की घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Khajauli Laukaha-Laukahi Legislative Assembly | Jhanjharpur Lok Sabha Election| विकास नहीं तो वोट नहीं, लौटे वोटर, जो पहुंचे, उनका नाम ही लिस्ट से गायब

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें