spot_img

तुतला भवानी धाम से दर्शन कर लौट रही बस पलटी, हाल ही में नौकरी लगी BSF जवान की मौत, कई जख्मी

spot_img
- Advertisement -

रोहतास जिले के सासाराम स्थित काराकाट के दहिआरी में शनिवार को सड़क दुर्घटना में बीएसएफ जवान अजीत कुमार की मौत हो गयी। बीएसएफ जवान पूरे परिवार के साथ तिलौथू स्थित तुतला भवानी के मंदिर में पूजा करने गया था। पूजा करने के बाद पूरा परिवार बस से घर लौट रहा था। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर पलट गई और हादसे में बीएसएफ जवान अजीत की मौत हो गई। घटना में नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अजीत की हाल ही में बीएसएफ में नौकरी लगी थी। घायलों का इलाज निजी अस्पताल में किया जा रहा है, जहां सभी खतरे से बाहर है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,काराकाट थाना क्षेत्र के दहियारी गांव के बसंत बिगहा में शुक्रवार की रात एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची. इस घटना में बीएसएफ जवान समेत एक दर्जन के आसपास लोग जख्मी हुए थे। घायलों को इलाज के लिए एक नजदीकी अस्पताल लाया गया।

- Advertisement -

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बीएसएफ जवान को यहां से डेहरी रेफर किया गया। शनिवार सुबह बनारस ले जाने के क्रम में जवान की मौत हो गई। घटना के बाद जवान के यहां मातम पसरा है। बताया जा रहा है कि अजीत कुमार की हाल ही में नौकरी लगी थी। परिवार और गांव के लोग उसे लेकर तुतला भवानी के दर्शन के लिए गए थे। लौटते वक्त यह हादसा हो गया। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: बड़ा खुलासा, Shahkund Loot 8 लाख के डकैती केस में एक अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा भी बरामद

Shahkund Loot: भागलपुर पुलिस ने 4 अप्रैल को हुई 8 लाख रुपये की लूट...

Bhagalpur News: भागलपुर में बड़ा रोजगार घोटाला, पेट्रोल पंप पर नौकरी का झांसा देकर 32 महिलाओं से ठगी, आगे क्या होगा रामा रे… पढ़िए!

रोजगार घोटाला: भागलपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां नौकरी के सपने...

Bhagalpur Road Accident: नवगछिया में भीषण हादसा, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत, 6 घायल; गांव में पसरा मातम

Bihar Road Accident: बिहार के नवगछिया में बाबा विशुराउत पुल पर एक भीषण सड़क...