spot_img

पापा से पूछकर बेटा ट्यूशन पढ़ने बुधवार दोपहर 3 बजे घर से निकला, 4 बजे लौटा तो फांसी से झूलती मिली पिता की लाश

spot_img
- Advertisement -

सहरसा। जिले के सिमरी बख्तियारपुर बाजार के शर्मा चौक के समीप एक साइकिल दुकानदार का शव बुधवार की देर शाम ऊपरी मंजिल के एक कमरे से बरामद किया। पुलिस शव को कब्जे में (Police recovered body of a bicycle
shopkeeper hanging) लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया में जुट गई है।

- Advertisement -

घटना की खबर पर आसपास के लोगों की भीड़ शर्मा चौक पर उमड़ पड़ी। मृतक की पहचान भगत साइकिल स्टोर के मालिक ललन भगत के रूप में हुई है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

घटना के संबंध में मृतक के 12 वर्षीय पुत्र निखिल कुमार ने बताया कि तीन बजे पापा उपरी मंजिल वाले रूम में आराम कर रहे थे। उनसे पुछ कर तीन बजे वह ट्यूशन पढ़ने के लिए चला गया। जब चार बजे वापस आया तो रूम में जाकर पापा को आवाज दिए। लेकिन वो कुछ आवाज नहीं मिलने पर गेट में धक्का देकर खोला तो देखा कि पापा का शव पंखे से लटका हुआ है। नीचे आकर हल्ला किया तो अन्य लोग आए। वहीं आसपास के लोगों को मामले की जानकारी होने पर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

मृतक ललन भगत को दो पुत्र निखिल कुमार 12 वर्ष, शिवशक्ति कुमार 6 वर्ष एवं एक पुत्री 10 वर्षीय दिपिका कुमारी है। ललन भगत की पत्नी दूजा देवी चार पांच दिनों से घर से फरार बताई जा रही है। पुत्र निखिल की मानें तो मां के घर से निकल जाने के बाद सिर्फ एक दिन खाना बना है।

 

बाकी दिनों में सब बच्चे व पिता चूड़ा सहित अन्य सूखा भोजन कर रहता था। मृतक ललन की शादी मधेपुरा जिले के गम्हरिया गांव निवासी शशि भूषण भगत की पुत्री दूजा देवी के साथ हुई थी। बख्तियारपुर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया शव को कब्जे में ले कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Gaya ji News: गया में RPF की अनोखी पहल: RPF साइकिल गश्ती कर रहे जवान, सुरक्षा के साथ दे रहे बड़ा संदेश!

RPF साइकिल गश्ती: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच अब लोग वैकल्पिक साधनों की...

Jamui News: वंदे भारत एक्सप्रेस, जमुई को मिली आज से बड़ी सौगात, पटना-हावड़ा के यात्रियों को होगा सीधा फायदा!

वंदे भारत एक्सप्रेस: पटना-हावड़ा रूट पर चलने वाली सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस अब...

NEET Re-Exam: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म! नीट परीक्षा की नई तारीख घोषित, 21 जून को फिर से होगी परीक्षा

NEET Re-exam: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म! जिस नीट परीक्षा को पेपर लीक के...

Jehanabad News: ट्रैफिक जाम: जहानाबाद के घोसी बाजार में हाहाकार, प्रशासन की लापरवाही से लोग बेहाल

Traffic Jam: जहानाबाद का घोसी बाजार आए दिन भीषण जाम का शिकार हो रहा...