back to top
19 सितम्बर, 2024

Bihar News|Saharsa News| सुबह स्कूल जा रहे शिक्षक की गोली मारकर हत्या

spot_img
spot_img
spot_img

Bihar News|Saharsa News| सुबह स्कूल जा रहे शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वारदात, सहरसा के बनगांव थाना क्षेत्र का है। जहां, स्कूल जा रहे शिक्षक बरियाही निवासी और राजद नेता बाल मुकुंद गुप्ता के बड़े पुत्र की सरोज कुमार की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात से नाराज लोगों ने सड़क (Teacher shot dead in Saharsa) पर उतरकर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पुलिस ने तहकीकात तेज करते हुए शव को जब्त कर लोगों को शांत किया।

Bihar News| Saharsa News| सरोज की हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद

जानकारी के अनुसार,सरोज की हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद शक के दायरे में है। पुलिस भी इसी एंगिल से फिलहाल जांच शुरू की है। जहां, पिछले साल सरोज के छोटे भाई निरज कुमार की भी सहरसा से बरियाही जाते वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में भी पारिवारिक जमीन विवाद को लेकर ही हत्या का शक जताया गया था।

Bihar News| Saharsa News| हत्या से लोग उबल पड़े, वारदात सीमा विवाद में फंस गया।

वहीं, हत्या से लोग उबल पड़े। जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारे की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। कारण, सदर और बनगांव थाना पुलिस के बीच पूरे वारदात को लेकर सीमा विवाद का भी मामला बीच में फंस गया। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए तत्काल डीएसपी आलोक कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को शांत करते हुए तहकीकात को तेज करने की बात कही।

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -