spot_img

KBC की Hot Seat पर पहुंचे Bihar के Kendriya Vidyalaya Motihari के छात्र Saksham

spot_img
- Advertisement -
  • आठवीं के छात्र हैं सक्षम

देश के चर्चित जैकपॉट टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) की हॉट सीट तक Bihar के मोतिहारी केंद्रीय विद्यालय के आठवीं कक्षा के छात्र सक्षम रंजन पहुंच गए हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

बाल दिवस पर प्रसारित होने वाले केबीसी के विशेष एपिसोड के लिए सक्षम का चयन हुआ है, जिसका प्रसारण 15 नवंबर को होगा। सक्षम मोतिहारी के भवानीपुर जिरात मोहल्ले के निवासी प्रणव कुमार का पुत्र हैं। उनके पिता राजकीय मध्य विद्यालय पंडितपुर पिपराकोठी में प्रधान शिक्षक हैं और माता रीना कुमारी गृहिणी हैं।

- Advertisement -

 

यह भी पढ़ें:  Sahebganj MLA News: BJP MLA राजू सिंह दोषी करार, न्यू ईयर पार्टी में चली थी गोली, डॉक्टर की हुई थी मौत, पढ़िए -दिल्ली कोर्ट का बड़ा झटका!

Motihari से KBC का सफर

गौरतलब है कि इससे पहले मोतिहारी के सुशील कुमार केबीसी जैकपॉट के विजेता बन चुके हैं। वहीं, केबीसी के पहले सीजन में मोतिहारी के मिस्कॉट मोहल्ला निवासी संजीव कुमार शाह भी हॉट सीट पर बैठ चुके हैं।

” पहले प्रयास में ही अमिताभ बच्चन के सामने बैठने का सपना पूरा हो गया…”

मुंबई में एपिसोड की शूटिंग पूरी कर मोतिहारी लौटे सक्षम ने बताया, “पहले अमिताभ बच्चन को केवल फिल्मों में देखा था, लेकिन जब हॉट सीट पर उनके सामने बैठा तो लगा जैसे कोई सपना देख रहा हूं।” सक्षम ने कहा कि पहले प्रयास में ही अमिताभ बच्चन के सामने बैठने का सपना पूरा हो गया। उनके सामने बैठकर घबराहट नहीं हुई, बल्कि खुशी महसूस हो रही थी।

सक्षम के पिता ने साझा की जानकारी

सक्षम के पिता प्रणव कुमार ने बताया कि इस बार सवा करोड़ प्रतिभागियों ने केबीसी के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से लकी ड्रॉ के माध्यम से छह सौ प्रतिभागियों का चयन किया गया। सक्षम को एक महीने पहले मुंबई ऑडिशन के लिए बुलाया गया था। इसके बाद शूटिंग के लिए बुलाया गया, और अब 15 नवंबर को इसके प्रसारण का इंतजार है। सक्षम की इस उपलब्धि पर केबीसी विजेता सुशील कुमार सहित जिले के कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

रसोई गैस हुई महंगी! दिल्ली में ₹29 बढ़ा सिलेंडर का दाम, क्या होगा आपके बजट का?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में ₹29 की बढ़ोतरी हुई है। अब 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर ₹942 में मिलेगा, जिससे परिवारों का मासिक बजट#DelhiLPG,#PriceHike,#DomesticGas

Nalanda Crime News: नालंदा में गैंग रेप: खाना बनाने गई युवती से दो भाइयों ने किया सामूहिक दुष्कर्म,

नालंदा में खाना बनाने के बहाने घर बुलाकर एक युवती के साथ दो सगे भाइयों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, ज#NalandaCrime,#GangRape,#BiharNews

Patna Flight News: पटना फ्लाइट लेट: 7 घंटे की देरी से एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, यात्रियों का फूटा गुस्सा

पटना एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की मुंबई-पटना फ्लाइट 7 घंटे से ज्यादा लेट होने पर यात्रियों का सब्र टूटा। सुविधाओं की कमी और हंगामे के बाद CISF ने मोर्चा संभाला। एयर#PatnaFlight,#SpiceJetDelay,#AirportProtest

Bihar BJP News: बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं… जो मनोनयन से चूक गए… आ गई बड़ी खुशखबरी… रहिए जिम्मेदारी लेने को तैयार, जानिए – किन्हें...

Bihar BJP News: बिहार में भारतीय जनता पार्टी उन वरिष्ठ नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी कर रही है, जो हाल ही में विधान परिषद की रिक्त सीटों पर मनोनयन से#BiharBJP,#BiharPolitics,#MLCAppointments