back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

बिहार के समस्तीपुर में फाइनेंस बैंक खुलते ही घुसे नकाबपोश 5 डकैत, बैंककर्मियों को पीटा, 10 लाख लूटे, फायरिंग करते फरार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार में समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय  से इस वक्त की बड़ी खबर है। दिनदहाड़े अपराधियों ने उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक से 10 लाख की लूट (10 Lakh Loot In Samastipur ) की घटना को अंजाम दिया है।

- Advertisement -

वारदात दलसिंहसराय ( Loot In Dalsinghsarai) में हुई है जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया है। उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में हथियारबंद अपराधियों ने लगभग 10 लाख रुपये की लूट (Loot From Utkarsh Small Finance Bank In Samastipur) की और चलते बने। पांच की संख्या में हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है।

- Advertisement -

लूट की घटना को अंजाम देने के बाद दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने फायरिंग भी की। डकैतों ने 10 लाख रुपये लूट लिए। यह वारदात दलसिंहसराय थाना क्षेत्र काली चौक जेल रोड स्थित उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में हुई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Terror Attack: दिल्ली पर लश्कर-ए-तैयबा का साया, देश में एक बड़ा आतंकी हमला करने की फ़िराक में आतंकी! पढ़िए...IED... पंजाब, कश्मीर और लाल किला

जानकारी के अनुसार, पांच की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने लूट की घटना को सुबह करीब 9 बजकर 10 मिनट पर अंजाम दिया। उस समय बैंक की महिला सफाईकर्मी और शाखा प्रबंधक की उपस्थिति में बैंक की सफाई कर रही थीं। इस दौरान बैंक में एक महिला ग्राहक भी मौजूद थी। खाता खुलवाने को लेकर पहुंचे दो युवकों ने पहले बैंक में प्रवेश किया।

इसके बाद हेलमेट पहने तीन और बदमाश बैंक में घुसकर हथियार के बल पर बैंक के शाखा प्रबंधक, सफाईकर्मी और बैंक के महिला ग्राहक को कब्जे में लेकर बैंक से दस लाख लूट कर फरार हो गए। इस दौरान बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग भी की। घटना के बाद से लोगों में दहशत है। घटना की सूचना पर डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय, थानाध्यक्ष कुमार ब्रजेश मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं।

बैंककर्मियों ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में बताया कि सुबह 10:30 बजे पांच नकाबपोश डकैत बैंक के अंदर घुसे। हथियारबंद डकैतों को देख बैंक में अफरातफरी मच गई। डकैतों ने हथियार के बल पर बैंककर्मियों के मारपीट की। इसके बाद कैश काउंटर में रखे 10 लाख रुपये लूट लिए। डकैतों ने बैंककर्मियों के कर्मियों के मोबाइल और टैब भी लूटकर फरार हो गए। भागते वक्त दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की।

बैंक खुलने के साथ ही बदमाशों ने हथियार के बल और बंधक बनाते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने शाखा प्रबंधक की ओर से लॉकर का चाबी नहीं देने पर मारपीट भी की। इसके बाद कैशियर अभिषेक कुमार ने लॉकर खोल दिया। बदमाशों ने लॉकर में रखे 9 लाख 79 हजार 171 रुपये एक पिठू बैग में रखकर कोनैला की ओर फरार हो गया। घटना की सूचना के बाद डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय, थानाध्यक्ष कुमार ब्रजेश के साथ साथ उजियारपुर थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार, घटहो ओपी प्रभारी सहित तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई।

यह भी पढ़ें:  IIT Bombay: हॉस्टल के छात्र के बैग से मिले 5 जिंदा कारतूस, Bihar से जुड़ा सनसनीखेज कनेक्शन! पढ़िए समस्तीपुर, मुंगेर और “केएफ 7.65” की मार्किंग

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है। पुलिस बैंककर्मियों से मामले की पूछताछ कर रही है। सीसीटीवी फुटेज किसी के हाथ नहीं लगे। इसलिए बैंक के अंदर किसी को प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। डीएसपी और थानेदार ने बैंक मैनेजर से घटना जानकारी ली। पुलिस के अनुसार 10 लाख रुपये की लूट की बात सामने आई है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। बैंक और उसके आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

स्मार्ट निवेश की कुंजी: अपने Portfolio Diversification से कैसे करें अधिकतम लाभ

Portfolio Diversification: आर्थिक दुनिया में जहाँ हर दिन नए झटके और अवसर आते रहते...

iQOO 15R: गेमिंग प्रेमियों के लिए आ रहा दमदार Smartphone Launch

Smartphone Launch: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर हलचल तेज होने वाली है।...

Box Office Collection: ‘ओ रोमियो’ ने मचाया गदर, ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ का भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार!

Box Office Collection News: सिनेमाघरों में इन दिनों कई धमाकेदार फिल्में दर्शकों का दिल...

फैशन डिजाइनिंग: 12वीं के बाद एक उज्ज्वल और आकर्षक करियर

Fashion Designing: आज के दौर में फैशन इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ रही है...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें