back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 22, 2026
spot_img

Samastipur Road Accident: समस्तीपुर के घने कोहरे में ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर, साला-बहनोई की मौत, मरने वालों में एक Darbhanga के बिरौल का, विरोध में सड़क जाम, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

मस्तीपुर में बड़ा हादसा (big accident in samastipur) हुआ है। इसमें दो लोगों की मौत हो गई है। दोनों आपस में साला-बहनोई थे। इसमें एक दरभंगा के बिरौल के रहने वाले थे। बताया जाता है कि घने कोहरे के कारण रविवार को तेज रफ्तार का कहर मातम में बदल गया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जहां ट्रक औ बाइक के बीच हुई टक्कर में साला-बहनोई की मौत हो गई है। मृतक की पहचान हसनपुर थाना क्षेत्र के फुलहारा गांव निवासी पप्पू पासवान और दरभंगा जिला के बिरौल प्रखंड के नारायणपुर गांव निवासी बच्चेलाल पासवान के पुत्र रौदी पासवान के रूप में की गई है।

- Advertisement -
Samastipur में बड़ा हादसा, घने कोहरे से ट्रक और बाइक में टक्कर, साला-बहनोई की मौत, मरने वालों में एक Darbhanga के बिरौल का, पढ़िए पूरी खबर
Samastipur में बड़ा हादसा, घने कोहरे से ट्रक और बाइक में टक्कर, साला-बहनोई की मौत, मरने वालों में एक Darbhanga के बिरौल का, पढ़िए पूरी खबर

रौदी पासवान अपने सास के श्राद्ध कर्म में भाग लेने साले पप्पू पासवान के साथ जा रहा था। इधर सड़क हादसे में मौत की खबर के बाद मृतक के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है।

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से समझा बुझा कर लोगों को शांत कराया और जाम को हटवाया।

जानकारी के अनुसार बाइक सवार दोनों अपने गांव से सिन्घिया जा रहे थे। इस बीच तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद ड्राइवर ट्रक को लेकर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार घटना सिंघिया थाना क्षेत्र के सिंघिया-रोसड़ा मुख्यमार्ग के बलहा गांव स्थित अर्धनिर्मित पुलिया के पास हुई है। जहां सुबह में घना कोहरा होने की वजह से तेज रफ्तार से आ रही बाइक व ट्रक के बीच टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार साले पप्पू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद जुटे स्थानीय लोगों ने बहनोई रौदी को जख्मी हालत में अस्पताल ले गए। जहां जाने के दौरान बीच रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Stock Market पर भू-राजनीतिक उथल-पुथल का असर: इस सप्ताह क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार के लिए यह सप्ताह चुनौतियों और अनिश्चितताओं से भरा...

JEE Main 2026: सेशन 2 एग्जाम सिटी स्लिप जारी, परीक्षा शेड्यूल में हुआ बदलाव!

JEE Main: इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए जेईई मेन परीक्षा...

भारतीय बाजार में आ रही हैं दमदार 7 Seater Hybrid SUV गाड़ियां: जानें कब और क्या मिलेगा खास

7 Seater Hybrid SUV: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इन दिनों हाइब्रिड गाड़ियों का जलवा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें