back to top
7 नवम्बर, 2024
spot_img

सुबह 11:30 बजे – Bank of Maharashtra में घुसे 8 हथियारबंद नकाबपोश अपराधगर्द…₹15 लाख कैश + ₹5 करोड़ के गहनों की डकैती

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM

चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो-DeshajTimes – जानिए बिहार की हर बड़ी खबर, सबसे पहले!

spot_img
Advertisement
Advertisement

समस्तीपुर की सुबह भयावह बन गई। दिन के 11:30 बजे – बैंक ऑफ महाराष्ट्र में घुसे 8 हथियारबंद अपराधगर्द…लूट ले गए 15 लाख कैश, 5 करोड़ के गहने। काशीपुर मोहल्ला, बैंक ऑफ महाराष्ट्र। कर्मचारियों को रखा गन पॉइंट पर, छीने मोबाइल।बैंक का सायरन तक नहीं बजा – बदमाश आराम से फरार।

घटना से जुड़े मुख्य तथ्य

  • समस्तीपुर (Bihar News), देशज टाइम्स। घटना का समय: बुधवार, करीब 11:30 AM। घटना स्थल: बैंक ऑफ महाराष्ट्र, काशीपुर, समस्तीपुर। लूटी गई संपत्ति:₹15 लाख नकद₹5 करोड़ के गहने।बदमाशों की संख्या: 8, सभी हथियारबंद। बैंक स्टाफ को बंधक बनाकर मोबाइल छीन लिए गए। बदमाश आराम से भाग निकले, किसी को भनक नहीं लगी।

₹15 लाख नकद लूट लिया बल्कि करीब ₹5 करोड़ रुपये के गहने भी ले उड़े?

समस्तीपुर (Bihar News)। शहर के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बुधवार को दिनदहाड़े बड़ा लूटकांड सामने आया है। करीब 11:30 बजे हथियारों से लैस आठ बदमाशों ने धावा बोलकर न सिर्फ ₹15 लाख नकद लूट लिया बल्कि करीब ₹5 करोड़ रुपये के गहने भी ले उड़े।

कैसे हुई लूट की वारदात?

  • लूट की शुरुआत दो-तीन बदमाशों के ग्राहक बनकर बैंक में घुसने से हुई। ये बदमाश खाता खुलवाने के नाम पर जानकारी लेने लगे। तभी बाकी 5-6 हथियारबंद बदमाश अंदर घुस आए और स्टाफ व ग्राहकों को गन पॉइंट पर ले लिया।बैंक के काउंटर से ₹15 लाख नकद और लॉकर से करीब ₹5 करोड़ के गहने लूट लिए गए। सभी स्टाफ के मोबाइल भी लूट लिए गए, ताकि कोई अलार्म न बजा सके।

वारदात के बाद क्या हुआ?

  • घटना के तुरंत बाद एसपी अशोक मिश्रा, एसपी संजय पांडे, सुमित नगर और मुफस्सिल थाने की टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, हालांकि बदमाश चेहरे ढंके हुए थे

बैंक अलार्म क्यों नहीं बजा?

  • स्थानीय लोगों और बैंक के नीचे स्थित दुकानदारों को घटना की भनक तक नहीं लगीसायरन नहीं बजने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। साइबर कैफे संचालक कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस के पहुंचने के बाद उन्हें घटना की जानकारी मिली।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के जाले में हर वर्ग का जज्बा — दिव्यांग अरविंद ने पहली बार डाला VOTE, Ireland से लौटे शोध छात्र दिग्विजय भी बूथ...

जाले। लोकतंत्र के महापर्व में हर वर्ग का उत्साह झलकता दिखा। दोघरा बुनियादी विद्यालय...

Darbhanga के जाले प्रखंड में 63.42% रिकॉर्ड मतदान, महिलाओं ने पुरुषों को छोड़ा पीछे; 69 हजार से ज्यादा महिला वोटरों ने डाला वोट

जाले। प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को हुए मतदान में कुल 63.42 प्रतिशत मतदाताओं ने...

Darbhanga Election @ मंत्री जीवेश कुमार ने सहसपुर में डाला वोट, कांग्रेस प्रत्याशी ऋषि मिश्रा बोले- ‘जनता बदलाव के मूड में’

जाले। सहसपुर पंचायत में मतदान केंद्र संख्या-1 पर बिहार सरकार के नगर विकास एवं...

Darbhanga चुनाव विवाद — BJP समर्थक पर कार्रवाई न होने से नाराज Jan Suraaj प्रत्याशी RK मिश्रा ने नगर थाना के गेट पर दिया...

प्रभाष रंजन, दरभंगा। दरभंगा शहर में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी आरके मिश्रा और...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें