spot_img

Samastipur News: समस्तीपुर में लालची दोस्त की खूनी फितूर, साथी की गला रेतकर हत्या, पत्नी से फोन पर कहा- ‘मुझे बचा लो’, नदी किनारे मिली लाश

spot_img
- Advertisement -

हत्या: समस्तीपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां जमीन के लालच में दोस्त ने ही अपने साथी की बेरहमी से जान ले ली। मरने से पहले युवक ने अपनी पत्नी को फोन कर गुहार लगाई थी, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

- Advertisement -

बिहार के समस्तीपुर जिले में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बाघमारा गांव के पास शांति नदी किनारे से एक युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान चकमहेसी थाना के कुशियारी वार्ड 9 निवासी स्वर्गीय महेंद्र महतो के 38 वर्षीय बेटे रंजीत कुमार के रूप में हुई है। रंजीत जमीन खरीद-बिक्री का काम करता था और उसकी गला व सर पर धारदार हथियार से वार कर निर्मम हत्या की गई है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

पत्नी को फोन पर मांगी थी मदद

घटना से कुछ देर पहले ही रंजीत ने अपनी पत्नी को फोन कर बताया था कि उसके साथ मारपीट की जा रही है और उसे बचा लिया जाए। इसके तुरंत बाद उसका फोन बंद हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस की सक्रियता के बीच ही देर रात करीब 2 बजे खबर मिली कि नदी किनारे रंजीत का शव पड़ा है। पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव को नदी से बाहर निकाला गया। उसका शव घर से करीब आठ किलोमीटर दूर कल्याणपुर थाना क्षेत्र में फेंका गया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Rohtas Kidnapping: रोहतास में स्कूल डायरेक्टर का अपहरण, 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं, मचा हड़कंप!

हत्या के पीछे जमीन का लालच

परिजनों के अनुसार, इस हत्या के पीछे एक बड़ा जमीन विवाद बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रंजीत ने गांव के ही नीतीश नाम के व्यक्ति को पांच कट्ठा जमीन के लिए दस लाख रुपये दिए थे। नीतीश और उसके साथी जमीन का निबंधन करने को तैयार नहीं थे। परिजनों का आरोप है कि पैसे हड़पने और रंजीत को रास्ते से हटाने के लिए ही उसकी हत्या की साजिश रची गई। रंजीत को देर शाम घर से बुलाया गया था। उसे पहले एक होटल में खिलाया-पिलाया गया और बाद में धारदार हथियार से काटकर मौत के घाट उतार दिया गया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

पुलिस ने दो आरोपी दबोचे, मुख्य आरोपी फरार

चकमहेसी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि युवक की हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। हालांकि, इस घटना का मुख्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: मधुबनी में Chain Snatching: डॉक्टर कर रहे थे इलाज, मरीज बनकर क्लिनिक में घुसे अपराधगर्द, डॉक्टर के गले से सोने की चेन...

Chain Snatching: बिहार के मधुबनी में कानून-व्यवस्था को धता बताते हुए अपराधियों ने दिनदहाड़े...

Darbhanga News: दरभंगा Land Dispute में खूनी संघर्ष, बाप-बेटे पर जानलेवा हमला, पढ़िए – जमीन मापी का DMCH स्कैन!

Land Dispute: बिहार के दरभंगा जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है,...

Darbhanga News: सिंहवाड़ा में Drunk Arrest शराब के नशे में धुत 4 गिरफ्तार, सड़क पर कर रहे थे हंगामा

Drunk Arrest: बिहार में शराबबंदी के बावजूद नशेड़ी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ...