back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 13, 2026
spot_img

यहां बैठना या खड़ा होना — सख्त मना है, सुरक्षित आवाजाही के लिए कड़ा निर्देश, रेलवे हुआ ‘सख्त’

spot_img
- Advertisement -

समस्तीपुर। आगामी छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा, संरक्षा और भीड़ प्रबंधन (Crowd Management) को लेकर पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल ने विस्तृत और प्रभावी कार्ययोजना लागू की है।

- Advertisement -

मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर सभी विभागों द्वारा पर्व से पहले और बाद तक युद्धस्तर पर तैयारी की जा रही है।

- Advertisement -

सीसीटीवी से होगी भीड़ की निगरानी, यात्रियों को मिलेगी आसान टिकट सुविधा

भीड़ नियंत्रण के लिए सभी प्रमुख स्टेशनों पर अस्थायी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे पूरी गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। रेल प्रशासन ने बताया कि अब यात्रियों को होल्डिंग एरिया में ही टिकट उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि स्टेशन पर भीड़ कम हो सके। साथ ही, एफओबी (Foot Over Bridge) पर यात्रियों का बैठना या बेवजह खड़ा होना सख्त रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

- Advertisement -

इंजीनियरिंग और आधारभूत संरचना में बड़े सुधार

  • प्लेटफॉर्म और सर्कुलेटिंग एरिया की सफाई और मरम्मत कार्य पूरे कर लिए गए हैं।

  • गड्ढों की भराई और समतलीकरण कर यात्रियों के आवागमन को सुरक्षित बनाया गया है।

  • निर्माण स्थलों पर लाल रिबन और फ्लोरोसेंट बोर्ड से सुरक्षा घेराबंदी की गई है।

  • प्रतीक्षालयों में पेयजल और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

  • रेलवे ट्रैक के आसपास स्थित छठ घाटों और तालाबों की बाड़बंदी कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:  Samastipur Murder News: समस्तीपुर में मर्डर, मिली युवक की सिर कटी लाश

यात्रियों के लिए टिकट और जानकारी की विशेष व्यवस्था

  • भीड़ को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त टिकट काउंटर और मोबाइल यूटीएस सेवा शुरू की गई है।

  • सभी आरक्षण काउंटरों पर कर्मचारियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है।

  • यात्रियों को मार्गदर्शन देने के लिए ‘मे आई हेल्प यू’ काउंटर और आरपीएफ सहायता बूथ सक्रिय हैं।

  • विशेष और नियमित ट्रेनों की समय-सारणी प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित की गई है।

  • भीड़ के लिए अलग प्रवेश और निकास द्वार बनाए गए हैं ताकि आवाजाही सुचारू रहे।

  • जन आहार और खानपान सेवाओं की उपलब्धता बढ़ाई गई है।

  • वरिष्ठ नागरिकों के लिए व्हीलचेयर सुविधा भी सुनिश्चित की गई है।

यह भी पढ़ें:  Samastipur Railway Station: समस्तीपुर मंडल के 6 स्टेशनों की बदली पहचान, नाम के साथ जुड़ा 'जंक्शन', यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत!

सुरक्षा व्यवस्था पर मंडल का विशेष ध्यान

  • सभी प्रमुख स्टेशनों पर आरपीएफ नियंत्रण कक्ष 24×7 सक्रिय रहेगा।

  • मेगा माइक प्रणाली से यात्रियों को मार्गदर्शन और चेतावनी संदेश दिए जाएंगे।

  • स्काउट्स, गाइड्स और स्वयंसेवकों को प्लेटफॉर्म पर भीड़ नियंत्रित करने के लिए तैनात किया गया है।

  • यात्रियों को संदिग्ध या लावारिस वस्तु न छूने की लगातार घोषणाएँ की जा रही हैं।

ट्रेनों के संचालन और समन्वय के लिए नियंत्रण कक्ष सक्रिय

  • भीड़ की स्थिति में ट्रेनों को अतिरिक्त ठहराव देने की व्यवस्था की गई है।

  • बर्थिंग प्लेटफॉर्म की जानकारी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की गई है।

  • आपात स्थिति के लिए अतिरिक्त रेक (GS कोच) तैयार रखे गए हैं।

  • प्रत्येक प्रमुख स्टेशन पर आपात नियंत्रण कक्ष और वरिष्ठ अधिकारी तैनात किए गए हैं।

यह भी पढ़ें:  Samastipur Railway Station: समस्तीपुर मंडल के 6 स्टेशनों की बदली पहचान, नाम के साथ जुड़ा 'जंक्शन', यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत!

चिकित्सा और आपात सेवाएं भी तैयार

  • सभी प्रमुख स्टेशनों पर चिकित्सा सहायता बूथ स्थापित किए गए हैं।

  • डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की पालीवार तैनाती सुनिश्चित की गई है।

  • ‘मे आई हेल्प यू’ बूथों के साथ मेडिकल टीमों को तैनात कर यात्रियों की मदद के लिए तैयार रखा गया है।

छठ पर्व पर यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

रेल प्रशासन ने कहा कि समस्तीपुर मंडल छठ पर्व के दौरान यात्रियों को अधिकतम सुविधा, सुरक्षा और सुगम यात्रा अनुभव देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

सभी कर्मचारियों को सतर्क और सक्रिय रहकर भीड़ नियंत्रण एवं सेवा संचालन को व्यवस्थित रखने का निर्देश दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Google Pixel 10 Pro पर बंपर ऑफर: जानिए कैसे पाएं शानदार बचत

Google Pixel 10 Pro: स्मार्टफ़ोन की दुनिया में प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहने वालों के लिए...

Kritika Kamra की शादी ने फिर ताजा की करण कुंद्रा संग ‘कितनी मोहब्बत’ की पुरानी यादें, जानिए क्यों टूटा था रिश्ता!

Kritika Kamra News: टेलीविजन की दुनिया में अपनी मासूमियत और दमदार अदाकारी से सबका...

Darbhanga News: Liquor Smuggling का भंडाफोड़, पान की गुमटी से बेच रहा था देसी-विदेशी शराब, KusheshwarAsthan पुलिस ने दबोचा

Liquor Smuggling: बिहार में शराबबंदी मानो कागजों पर ही सिमट कर रह गई है,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें