spot_img

Samastipur News| देखें Video | निर्माणाधीन बख्तियारपुर-ताजपुर सेतु का स्पैन धराशायी..ये गिरा नहीं साहेब! क्या गिराया गया…देखें Video|

spot_img
- Advertisement -

Samastipur News| देखें Video | निर्माणाधीन बख्तियारपुर-ताजपुर सेतु का स्पैन धराशायी..ये गिरा नहीं साहेब! क्या गिराया गया…देखें Video|

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

- Advertisement -

दरअसल, अब यहां पुल गिरते नहीं गिराए जाते हैं

ये बिहार है। यहां पुल कभी गिरते थे। अब जमाना चंद दिनों में ही बदल गया है। अब यहां पुल गिरते नहीं दरअसल गिराए जाते हैं। जी हां, दरअसल, राजनीति यहीं से शुरू हुई है। राजद के वार पर सीधा जदयू का (The span of Bakhtiyarpur-Tajpur bridge under construction in Samastipur collapsed) पलटवार है। देखें Video|

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Maharajganj News खौफनाक वारदात: दिवाली पर बिहार के SSB जवान मनजीत ने की खुदकुशी, INDO - NEPAL BORDER ड्यूटी पर खुद को मारी गोली!

जहां, समस्तीपुर जिले में निर्माणाधीन बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का स्पैन रविवार की देर शाम अचानक गिर गया। इससे, मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मगर, अब बिहार की राजनीति में अफरा-तफरी शुरू है। देखें Video|

दरअसल, इस राजनीतिक अफरा-तफरी की बड़ी वजह भी है

दरअसल, इस राजनीतिक अफरा-तफरी की बड़ी वजह भी है। यह पुल सीएम नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्टों में एक है। 2011 में उन्होंने बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु की आधारशिला रखी थी।

करीब 45 किमी लंबे संपर्क पथ और 5.575 किमी लंबे नदी पुल के निर्माण में कुल 1603 करोड़ रुपए खर्च होने हैं। अब तक पुल का लगभग साठ फीसद काम ही पूरा हो पाया है। मगर, 1000 करोड से अधिक खर्च किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather बिहार की ठंड में पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री ! दिवाली के बाद तेजी से बदलेगा मौसम, इस तारीख से लुढ़केगा पारा

जदयू ने इसपर पलटवार किया।

जहां, बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु के निर्माणाधीन संपर्क रोड स्थित नंदनी लगुनिया रेलवे स्टेशन के समीप कुछ ही दिन पहले पुल पर बनाया गया स्पैन धराशाई हो गया है। इसको लेकर राजद समेत सभी विपक्षी दल हाय-तौबा मचा रहा है। वहीं, जदयू ने इसपर पलटवार किया।

विपक्ष पुल निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रहा

विपक्ष पुल निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रहा। कहा जा रहा है कि स्पेन गिरने के पश्चात निर्माण एजेंसी के कर्मचारी और श्रमिक जेसीबी से मलबे को जमीन में गाड़ने का प्रयास कर रहे थे। घटना पटोरी के नंदनी लगुनियां रेलवे स्टेशन की है। दो पिलर के बीच स्लैब लगाने का काम चल रहा है। इसी बीच घटना हुई है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Big News| बड़ा झटका ! सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी राहत, अब 26 नवंबर को नीलाम होगा मधुबनी कलेक्ट्रेट

कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर जोसेफ का कहना है

कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर जोसेफ का कहना है, उस स्लैब में गड़बड़ी आ गई थी। इसके कारण ही उसे गिराया गया है। स्लैब अपने से टूटकर नहीं गिरा है। फिलहाल, करीब पचपन फीसदी काम ही पूरा हुआ है। इस अधूरे काम में ही पुल का स्पैन क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। स्पेन गिर जाने से अब इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।

हर सवाल पर पलटवार करते जेडीयू नेता नीरज कुमार, कहते हैं…स्पैन ढ़ह गया? देखें Video|

वहीं, हर सवाल पर पलटवार करते जेडीयू नेता नीरज कुमार समस्तीपुर में बख्तियारपुर और ताजपुर गंगा महासेतु के निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढ़हने पर कहते हैं, सीएम नीतीश कुमार के कार्यकाल में लगभग हर चालीस किमी पर गंगा पर पुल बन रहे हैं। क्या बख्तियारपुर-ताजपुर या स्पैन ढ़ह गया? जब स्पैन की ढलाई नहीं हुई तो यह कैसे ढ़ह गया? यह छह साल पुराना बीम था और खराब हो गया था…।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

क्या आपको भी मिलती है 125 यूनिट फ्री बिजली? अब 1 दिसंबर से मिलेगा बड़ा मौका, ऐसे छोड़ें सुविधा | विशेष अभियान

Bihar Free Electricity: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। अब 125 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ छोड़ने का विकल्प मिलेगा, इसके लिए 1 दिसंबर से विशेष अभिय#BiharFreeElectricity,#SamratChoudhary,#BiharNews

जमुई में ऑनलाइन गेमिंग का खौफनाक सच! नाबालिग भाइयों को ‘रोबॉक्स’ से हैकिंग का टास्क, पुलिस के उड़े होश | विदेशी हैंडलर नेटवर्क की...

Jamui Online Gaming: जमुई में ऑनलाइन गेम 'रोबॉक्स' के जरिए नाबालिगों को राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में धकेला जा रहा था। विदेशी हैंडलर सरकारी वेबसाइट्स हैक करने का टास्क दे रहा था। पुल#JamuiNews,#OnlineGamingThreat,#CyberCrimeBihar

बिहार विधान परिषद में बड़ा बदलाव! 18 नवंबर को नए MLC लेंगे शपथ, 2 नेताओं की कुर्सी बची

Bihar MLC: बिहार विधान परिषद में 8 नए सदस्यों का शपथ ग्रहण 18 नवंबर को संभावित है। इस बीच, निर्दलीय एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता रद्द करने की मांग दल-बदल#BiharMLC,#BiharPolitics,#VidhanParishad

बिहार पुलिस के हजारों कर्मियों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, सीधे 9187 को प्रमोशन

Bihar Police Promotion: बिहार पुलिस और गृह विभाग में 9,187 अधिकारियों व कर्मियों को बड़ी प्रोन्नति मिली है। इस फैसले से उनका मनोबल बढ़ा है और विभाग की कार्यक्षमता में सुधार की उम्मीद ह#BiharPolice,#PolicePromotion,#BiharNews