spot_img

बजाज एजेंसी के मालिक का मर्डरंं

spot_img
- Advertisement -

सीतामढ़ी से बड़ी खबर हे जहांसीतामढ़ी के मेजरगंज इलाके में दिवाली के दिन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्याकांड को दो बाइक सवार चार बदमाशों ने अंजाम दिया। हत्या की इस घटना से पूरे शहर में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सुबोध निधि फाउंडेशन के चेयरमैन और बजाज बाइक एजेंसी के संचालक विशाल सिंह के (Bajaj agency owner murdered) तौर पर हुई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, दिवाली के दिन बजाज एजेंसी के मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक कारोबारी का नाम विशाल सिंह है। घटना मेजरगंज थाना क्षेत्र के सुबोधनगर चौक पर हुई है।आनन फ़ानन में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद मौक़े पर पहुँची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

- Advertisement -

उधर मामले को लेकर डीएसपी सदर रामकृष्ण राजपूत ने प्रेस बयान विडियो संदेश के माध्यम से जारी कर बताया कि बजाज बाइक एजेंसी मालिक विशाल सिंह की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी है। जिसकी छानबीन की जा रही है और दोषियों को चिन्हित किया जा रहा है। आरोपी जल्द गिरफ़्तार कर लिये जायेंगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: 'लालू यादव CM नहीं बन पाते अगर नीतीश कुमार साथ न होते', सदन में सम्राट चौधरी का तेजस्वी को दो टूक जवाब

बताया जा रहा है कि विशाल सिंह सुबोध नगर चौक पर ही बजाज की एजेंसी संचालित करते थे और सुबोध सिंह के पुत्र थे। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम है। मामले को लेकर बताया जाता है की बाइक पर सवार चार अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

व्यवसायी विशाल सिंह पर पूर्व मे भी जानलेवा हमला किया जा चुका है। अपराधियों ने विशाल की हत्या की कोशिश की थी। जान के खतरे के मद्देनज़र विशाल को बॉडी गार्ड भी मिला हुआ था। परिजनों के मुताबिक़ विशाल सुबह सुबह घर से निकले थे। दिवाली के चलते विशाल को एजेंसी की साफ़ सफ़ाई करवानी थी लिहाजा वो बिना बॉडी गार्ड के ही घर से निकल गये जिसके बाद अपराधियों ने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samastipur News: उधना जयनगर स्पेशल ट्रेन Darbhanga, Samastipur, Madhubani के यात्रियों के लिए खुशखबरी, जानिए पूरा टाइम टेबल और रूट

उधना जयनगर स्पेशल ट्रेन: गर्मी की छुट्टियों में घर जाने की सोच रहे बिहारियों...

Bhagalpur News: भागलपुर अग्निकांड: जेल रोड पर भीषण आग, 5 संपत्तियां खाक, शरारती तत्वों पर फूटा पीड़ितों का गुस्सा

भागलपुर अग्निकांड: भागलपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां तिलकामांझी थाना क्षेत्र...

Samastipur Railway News: गर्मियों में घर जाने वालों के लिए खुशखबरी! रेलवे ने चलाई Madhubani और Samastipur समर स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा रूट और...

समर स्पेशल ट्रेन: गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं और घर जाने वालों...