spot_img

सिवान के बाबा महेंद्रनाथ धाम मंदिर के मुख्य पुजारी को बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर, पटना रेफर

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

त्तर प्रदेश और बिहार के सीमावर्ती जिले सीवान के सिसवन थाना (Siwan police station of Siwan district) के महेंदार स्थित बाबा महेंद्रनाथ धाम मंदिर (Mahendra Nath Temple) के प्रधान पुजारी तारकेश्वर उपाध्याय को अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

प्रधान पुजारी को गंभीर हालत में सीवान सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधान पुजारी अभी ख़तरे से बाहर बताएं जा रहें हैं।

- Advertisement -
सिवान के बाबा महेंद्रनाथ धाम मंदिर के मुख्य पुजारी को बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर, पटना रेफर
सिवान के बाबा महेंद्रनाथ धाम मंदिर के मुख्य पुजारी को बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर, पटना रेफर

जानकारी के अनुसार,  जमीनी विवाद को लेकर सोमवार को कुछ लोगों ने प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा महेंद्रनाथ धाम मंदिर के प्रधान पुजारी तारकेश्वर उपाध्याय को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया । गोली उनके मुंह और कमर में लगी जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गये।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और अन्य लोगों ने घायल पुजारी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भेजा।प्रारम्भिक उपचार के बाद रेफरल अस्पताल से गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जहां से चिकित्सकों ने पटना के लिए रेफर कर दिया है।

पूरा मामला जमीनी विवाद से लेकर जुड़ा हुआ है। चार माह पहले भी इन पर जानलेवा हमला हुआ था। जमीनी विवाद को लेकर हुए हमले के बाद सुरक्षा की दृष्टि से वहां पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है।

गोली पुजारी के मुंह में दाहिने ओर और कमर में बाए साइड में गोली लगी है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। घटना के बाद सीवान सदर पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) जीतेन्द्र पांडेय के नेतृत्व में सिसवन,चैनपुर ओपी की पुलिस हमलवारों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी शुरू कर दी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Breaking: खान सर को कोर्ट से मिली राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी गिरफ्तारी!

Khan Sir: पटना सिविल कोर्ट ने खान सर को बड़ी राहत देते हुए अगली सुनवाई तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। पुलिस ने कोर्ट में अपडेटेड केस डायरी जमा की है।#KhanSir,#PatnaCivilCourt,#BiharNews

खुशखबरी! दरभंगा एयरपोर्ट पर अब रात में भी उतरेंगे विमान? सांसद ने रक्षा राज्यमंत्री से की सीधी बात

Darbhanga Airport: दरभंगा एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग का रास्ता साफ होने की उम्मीद जगी है। सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ से वॉच आवर बढ़ाने की मांग की है।#DarbhangaAirport,#BiharNews,#NightLanding

DGP का कड़ा आदेश! बिहार पुलिस में अब नहीं चलेगी ‘पैरवी’, जानें किन अफसरों पर गिरेगी गाज

Bihar Police Deputation: बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी मौजूदा प्रतिनियुक्ति आदेश तत्काल रद्द कर दिए हैं। अब डीजीपी की लिखित अनुमति के बिना कोई पुलिसकर्मी दूसरे जिले में तैनात नहीं हो पाएग#BiharPolice,#DGPBihar,#PoliceReform

तेज प्रताप यादव को कौन कर रहा ब्लैकमेल, आधी रात पहुंचे यहां… कहा – ब्लैकमेल कर पैसे मांगे, जान को खतरा

Bihar Politics: बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने ब्लैकमेलिंग, अवैध धन वसूली और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है। उन्होंने आकाश यादव स#BiharPolitics,#TejPratapYadav,#BiharCrime