back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

अपराध की दुनिया में सुबह-सुबह बिछ गईं दो लाशें…Double Murder । माहपुर दलित टोला में दो क्रिमिनल मांइडेड की गोली मारकर हत्या

spot_img
- Advertisement - Advertisement

सीवान गुरुवार सुबह खौल उठा। दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे और हत्यारों के संबंध पुराने गहरे थे। कारण, मरने वाले दोनों भी क्रिमिनल मांइडेड थे। मगर,  बिछ गईं दो लाशें…डबल मर्डर के बाद माहपुर दलित टोला में दहशत है जहां दो लोगों की गोली मारकर हत्या के बाद पुलिस मामले की (Two people murdered in early morning dispute) जांच में जुटी है।

- Advertisement -

मृतक की जेब से भी कई कारतूस बरामद

वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। मारे गए दोनों युवक आपराधिक प्रवृत्ति के थे। आपसी विवाद में मर्डर की बात सामने आ रही है। हद यह, मृतक की जेब से भी कई कारतूस बरामद हुईं हैं।

- Advertisement -

हत्या के पीछे की वजह आपसी और जमीन विवाद

जानकारी के अनुसार, सुबह सुबह दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। हत्या के पीछे की वजह जमीन विवाद बताया जा रहा है। गोली मारने के बाद हत्यारे घटनास्थल से फरार हो गए।घटना सराय ओपी थाना क्षेत्र के माहपुर दलित टोला की है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Weather: सुबह में जैकेट, दोपहर में टीशर्ट, शाम को स्वेटर, रात में कंबल... समझ नहीं आ रहा... मौसम कंफ्यूज है... जानिए अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज!

अपराधियों ने नजदीक से वारदात को दिया अंजाम

मृतकों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के तेलहटा निवासी कालीचरण और सराय ओपी थाना क्षेत्र के माहपुर निवासी धर्मेंद्र डोम के रूप में हुई है। दोनों को अपराधियों ने नजदीक से आकर सिर में गोली मारी है।

मौका-ए-वारदात से दो गोली और दो खोखा बरामद

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना स्थल से पुलिस ने दो गोली और दो खोखा बरामद किया। मृतकों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के तेलहट्टा निवासी काली चरण और सराय ओपी के माहपुर गांव निवासी धर्मेंद्र डोम के रूप में हुई।

जमीन और शराब का था कॉकटेल

जानकारी के अनुसार दोनों मृतक भी आपराधिक छवि के बताए गए हैं। दोनों के ऊपर हत्या, लूट एवं बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के कांड दर्ज हैं। दोनों ही ज़मीन के कारोबार में संलग्न थे। इसी जमीन विवाद में ही दोनों की हत्या की आशंका जताई जा रही है।

अचानक शुरू हो गई गोलीबारी, दहल उठा माहपुर

माहपुर दलित टोला में स्थानीय लोगों ने अचानक ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज सुनी, इसके बाद उन्होने करीब जाकर देखा तो खून से लतपथ दोनों व्यक्ति अचेत पड़े हुए थे।फिर लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें:  Holi Train Tickets: होली के रंगों के बीच टिकटों की जंग, Bihar आने-जाने वालों के लिए ट्रेनों की सीटें कम, पढ़िए...दरवाजे लगभग बंद

हत्या के पीछे की असली वजह और हमलावरों की तलाश तेज

सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के पूर्व काली चरण के पाकेट से प्लास्टिक में आठ राउंड से अधिक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।  सूचना मिलते ही सराय ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से 12 जिंदा कारतूस और गोली का खोखा बरामद किया है। फिलहाल पुलिस अज्ञात बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Container Fire: दरभंगा-मुजफ्फरपुर हाईवे पर बालों के तेल से भरे कंटेनर में लगी भीषण आग, 30 लाख का सामान खाक

अपराध से था दोनों का पुराना नाता

मामले की जांच के दौरान सीवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने ये खुलासा करते हुए कहा, दोनों मृतक आपराधिक छवि के थे। घटना का कारण प्रथम दृष्टया आपसी विवाद प्रतीत हो रहा है। पुलिस घटना के कारणों का अनुसंधान कर रही है। अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Royal Enfield Hunter 350: कम कीमत में दमदार परफॉर्मेंस और शानदार माइलेज का संगम!

Royal Enfield Hunter 350: क्या आप भी हर दिन कॉलेज या ऑफिस जाने के...

Indian Cricket Team: सुपर 8 में साउथ अफ्रीका से हार के बाद संजय मांजरेकर ने बताई भारतीय टीम की 3 बड़ी गलतियां

Indian Cricket Team: भारतीय फैंस का दिल एक बार फिर टूट गया! टी20 वर्ल्ड...

Stock Market में बहार: सेंसेक्स और निफ्टी ने पकड़ी रफ्तार, निवेशक मालामाल!

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार ने सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 23 फरवरी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें