अप्रैल,29,2024
spot_img

Bihar Police | होली पर Bihar Police Headquarters के ADG Law-Order Sanjay Singh का सभी जिलों को Special Message

spot_img
spot_img
spot_img

Bihar Police | होली पर Bihar Police Headquarters के ADG Law-Order Sanjay Singh का सभी जिलों को Special Message भेजा गया है। इसमें बिहार पुलिस मुख्यालय ने पूरे प्रदेश के सभी जिलों के आलाधिकारियों को विशेष संदेश पहुंचाया है जिसमें होली को लेकर खास एहतियात बरतने की हिदायत दी गई है।

Bihar Police | नए आपराधिक कानूनों के लागू होने में केवल 99 दिन शेष रह गए हैं

साथ ही, नए आपराधिक कानूनों के लागू होने में केवल 99 दिन शेष रह गए हैं। बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर और BPR & D, Delhi के सहयोग से 05 दिवसीय Training की ओर से पुलिस अधिकारियों को नए कानूनों की जानकारी दी जा रही है।

Bihar Police | एडीजी लॉ एंड ऑर्डर संजय सिंह का सभी क्षेत्रीय डीआइजी और आइजी को पत्र

इधर,एडीजी लॉ एंड ऑर्डर संजय सिंह ने सभी क्षेत्रीय डीआइजी और आइजी को पत्र लिखकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया है। इसमें होलिका दहन और होली पर विवाद के संभावित कारण बताते हुए उससे निबटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

Bihar Police | सघन गश्ती, चेकिंग और छापेमारी

उग्रवाद प्रभावित जिलों में भी विशेष निगरानी बरतने को कहा गया है। शरारती और असामाजिक तत्वों से कड़ाई से निबटने के लिए सघन गश्ती, चेकिंग और छापेमारी अभियान चलाने को कहा गया है। रमज़ान, होली और होलिका दहन को लेकर सभी जिलों को अलर्ट जारी करते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये हैं।

Bihar Police | दंगा निरोधी दस्ता का गठन करने और पुलिस बल के लिए पर्याप्त संख्या में हेलमेट, लाठी व अन्य सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था

इस बाबत पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों में होली को लेकर संवेदनशील जगहों को चिह्नित कर वहां पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करने को कहा है। उपद्रवियों से निबटने के लिए

दंगा निरोधी दस्ता का गठन करने और पुलिस बल के लिए पर्याप्त संख्या में हेलमेट, लाठी व अन्य सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था करने को कहा गया है। विवादित स्थल पर होलिका दहन करने को लेकर होने वाले विवाद को लेकर भी चौकस रहने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें:  Madhya Pradesh News| Indore News| Surat News | लो इंदौर में भी Congress गयौ...Candidate अक्षय कांति ने Nomination के अंतिम दिन लिया नाम वापस, BJP में हुए शामिल, Congress के साथ फिर... सूरत कांड...

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें