spot_img

शादी में DJ पर लड़की को डांस करने का मनचलों ने डाला दबाव…नहीं मानी तो केरोसिन छिड़का लगा दी पूरे बदन में आग

spot_img
- Advertisement -

वैशाली से है जहां नाबालिग लड़की को जिंदा जलाने की कोशिश हुई है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। लड़की के बयान पर पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,वैशाली के राजापाकर थाना इलाके में एक शादी समारोह में पर गांव की महिलाएं और लड़कियां डांस कर रही थी। इसी बीच पड़ोस के रहने वाले 3-4 मनचले डांस के बीच आकर लड़कियों के साथ डांस करने लगे और अश्लील हरकत करने लगे। इसका लड़कियों ने विरोध किया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इसके बाद मनचले लड़कियों से लड़ने लगे और जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। बताया जा रहा है कि जब लड़की शादी समारोह से भोज खाकर घर के लिए जा रही थी, उस समय भी आरोपी लड़की को रोककर छेड़छाड़ करने लगे। लड़की के चिल्लाने के बाद मनचले उसे छोड़ दिए, जिसके बाद लड़की अपने घर चली गई। घर जाकर घटना की जानकारी परिवार को दी। इसके बाद वह अपनी दादी के साथ सो गई।

अगले दिन,लड़की शौच के लिए घर से निकली तो पहले से घात लगाए दो दबंगों ने मिलकर लड़की को मुंह दबाकर अगवा कर लिया। घर से दूर ले जाकर पहले लड़की के साथ छेड़छाड़ किया। लड़की जब छेड़छाड़ का विरोध करने लगी तो उसके ऊपर दबंगों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दिया। आग लगाकर आरोपी घटनास्थल पर लड़की को छोड़कर फरार हो गए। लड़की को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। इस घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल है।

एसडीपीओ महुआ पूनम केसरी ने बताया कि शादी समारोह में डीजे पर नाचने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपी लड़कों ने धमकी दी थी और सुबह लड़की जब शौच के लिए गई तो दो लड़कों ने लड़की को पकड़ लिया और उसपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दिया।

इधर, घायल लड़की के पिता ने बताया कि आरोपियों से पहले का कोई विवाद नहीं है. उनके पट्टीदार के भतीजे की शादी थी जिसमें महिलाएं डांस कर रही थीं। इसी बीच दो सगे भाई प्रशांत और प्रतीक के अलावा कुछ अन्य लड़के उसमें घुस गए और डांस करने लगे, जिसका विरोध अन्य लड़कियों ने किया। इसपर सभी आरोपी उलझ गए।

घायल लड़की 15 प्रतिशत जली है और वह अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है। हालांकि, घायल लड़की ने बताया कि जिन दो लड़कों ने घटना को अंजाम दिया था, उन्होंने अपना चेहरा ढक रखा था। लिहाजा अनुमान लगाया जा रहा है जिन लड़कों ने देर रात झगड़ा किया था और आग लगा देने की धमकी दी थी, उन्हीं लड़कों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News: वैशाली में जलती चिता से पुलिस ने उठाया महिला का शव, ससुर गिरफ्तार
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: नवगछिया में Congress Protest, अलग जिला संगठन बनाने की मांग, Naugachia में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का संग्राम

Congress Protest Naugachia: बिहार के भागलपुर जिले के बिहपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने...

Bihar Weather: बिहार में अगले 48 घंटे भारी बारिश, तूफान और ओले गिरने का अलर्ट, Darbhanga -Madhubani समेत इन 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट...

Bihar Weather: बिहार के लोगों के लिए मौसम विभाग ने चिंता बढ़ाने वाली खबर...

Bihar Crime News: वैशाली में जलती चिता से पुलिस ने उठाया महिला का शव, ससुर गिरफ्तार

बिहार क्राइम न्यूज़: बिहार के वैशाली से एक ऐसी ख़बर आई है, जिसने पूरे...