मई,10,2024
spot_img

पूर्वी बिहार-पूर्वोत्तर झारखंड Special Area Committee का हार्डकोर नक्सल सूरज मुर्मू का हथियारों के साथ सरेंडर

spot_img
spot_img
spot_img

मुंगेर से बड़ी खबर आ रही है जहां पूर्वी बिहार पूर्वोत्तर झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी का हार्डकोर नक्सल सूरज मुर्मू  ने अत्याधुनिक हथियार एसएलआर और 28 कारतूस के साथ आयुक्त मुंगेर, डीआईजी, डीएम और एसपी के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। 9 नक्सली कांडों में नक्सली सूरज मुर्मू वांछित था।

मुंगेर जिला अंतर्गत जिला पुलिस एवम समादेष्टा 16 वाहिनी एसएसबी की ओर से एएसपी अभियान के नेतृत्व में नक्सलियों को नक्सल छोड़ मुख्य धारा में लाने कार्यक्रम के तहत आपने प्रयास से पूर्वी बिहार पूर्वोत्तर झारखंड स्पेशल एरिया कमिटी का हार्ड कोर नक्सली सूरज सूरज मुर्मू पिता बड़कू मुर्मू घर रारोडीह थाना खड़गपुर ने आज मुंगेर पुलिस लाइन में मुंगेर आयुक्त, डीआईजी,डीएम,एसपी और एसएसबी और सीआरपीएफ के समादेष्टा के समक्ष एक समारोह में अत्याधुनिक हथियार एसएलआर और 28 जिंदा कारतूस के साथ आत्मसमर्पण किया।

अधिकारियों ने भी फूलों का माला पहना सम्मानित किया। नक्सली सूरज मुर्मू कुल नौ नक्सली कांडों जिसमे दोहरे हत्या से लेकर लेवी के लिए किडनैपिंग तक के मामले में नामजद अभियुक्त था। जिसकी तलाश पुलिस को काफी दिनो से थी।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News| Chhapra News| नकली नोट छापने का पर्दाफाश, चार तस्कर, भारी मात्रा में नोट, मशीन समेत गिरफ्तार, MasterMind बच्चा निकला Veteran Criminal

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें