spot_img

प्राथमिक विद्यालय का हेड मास्टर 4 बच्चियों को नग्न कर करने लगा दुष्कर्म, ग्रामीणों ने कमरे में बंदकर जमकर पीटा

spot_img
- Advertisement -

सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय किशुनपुर के हेड मास्टर अपनी छात्राओं से दुष्कर्म की कोशिश करता था। आए दिन जहां तहां छेड़खानी करते रहता था, छात्राएं इससे परेशान हो गईं। अभिभावकों को बताई।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, चार छात्राओं से दुष्कर्म की कोशिश में ग्रामीणों ने हेडमास्टर को एक कमरे में बंधक कर जमकर धुनाई कर दी। बाद में पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस हेड मास्टर को अपने कब्जे में लेकर जेल भेज दिया है।

- Advertisement -

जिले के अमनौर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय किशुनपुर के हेडमास्टर ने चौथी क्लास की चार लड़कियों को एक कमरे में बंद कर उनके साथ अपने काले मंसूबों को अंजाम दिया। इस बीच एक छात्रा के शोर मचाने पर आस-पास के लोग वहां जुट गए तो मामले की जानकारी सामने आई। जिसके बाद हेडमास्टर की जमकर धुनाई की गयी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: 'एक युग का अंत' और 'नए दौर की शुरुआत'... क्या मिलेगा Bihar को खरमास के बाद?

इस संबंध में ग्रामीणों ने थाना में आवेदन दिया। इसमें कहा कि शुक्रवार को स्कूल के प्रधानाध्यापक कुमार आनंद बिहारी कक्षा चार की चार नाबालिग छात्राओं को एक कमरे में बंद अंदर ले जाकर के कमरे को अंदर से बंद कर दिया।

साथ ही सभी बच्चियों को डरा धमका कर निर्वस्त्र कर दिया। सभी बच्ची के प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़खानी कर रहा था। तभी एक बच्ची दरवाजे का कमरा खोल कर शोर मचाने लगी। जिसके बाद आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग दौर पर पहुंचे तो देखा कि सभी बच्ची नग्न अवस्था में खड़ी थी।

ग्रामीणों ने बच्ची को जल्दी से कपड़ा पहना कर प्रधानाध्यापक कुमार आनंद बिहारी को कमरे से खींचकर बाहर निकाला और थाने के हवाले कर दिया।

वही इस संबंध में प्रधानाध्यापक कुमार आनंद बिहारी ने कहा कि गांव के कुछ लोग द्वारा दारु शराब स्कूल में रखा जाता है। जिसका विरोध करने से गांव के लोग नाराज थे 26 जनवरी को स्कूल में झंडा तोलन भी नहीं करने दिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा ज्वैलर्स लूट में बड़ी कामयाबी, मधुबनी, बेगूसराय समेत उत्तरप्रदेश के 6 अपराधी गिरफ्तार... कबूलनामा, पढ़िए क्या मिला!

ग्रामीणों ने साजिश के तहत उन्हें फंसाने की कोशिश की है। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद हेड मास्टर को जेल भेज दिया।

इसके उपरांत इस मामले की जानकारी नजदीकी थाने को दी गई। अब इस मामले में ग्रामीणों की शिकायत पर भेल्दी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। बताया जा रहा है कि, प्राथमिक विद्यालय किशुनपुर के हेडमास्टर ने पहले स्कूल की इन लड़कियों को लोभ देकर उनको बहलाया-फुसलाया और उन्हें कमरे में ले गए और अंदर से बंद कर दिया।

फिर उन्हें निर्वस्त्र कर छेड़खानी करने लगे। इस बीच इनमें से एक बच्ची वहां से भाग गई और शोर मचाने लगी। शोर सुनकर लोग दौड़कर स्कूल पहुंचे तो देखा कि बच्ची के बदन पर कपड़े नहीं हैं। लोगों ने कपड़े पहनाकर उसे बाहर निकाला और एचएम को जमकर पीटा। इस एचएम का नाम आनंद बिहारी बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News: CM Nitish की 'मिनी स्विट्जरलैंड' यात्रा, ईको-टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा, गिद्ध संरक्षण केंद्र का भी उद्घाटन, पढ़िए 'जंगल सफारी'

इधर, इस मामले को लेकर हेडमास्टर ने आरोप को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है उनका कहना है कि टास्क न बनाने पर तीन दिन पहले एक लड़की की पिटाई की थी। इसलिए इस तरह का आरोप लगाया गया है।

अमनौर के बीईओ विश्वनाथ प्रसाद मिश्र ने कहा कि स्कूल के एचएम के खिलाफ छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। मामले की जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर में Veer Kunwar Singh Samaroh, विजयोत्सव की भव्य तैयारी, पढ़िए कौन होंगे मुख्य अतिथि

Veer Kunwar Singh Samaroh: भागलपुर में स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा बाबू वीर कुंवर...

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान स्टेशन: MP शांभवी चौधरी की बड़ी मांग, जानें क्यों चाहिए पुरानी जगह पर ही रेलवे स्टेशन!

Kusheshwarsthan Station: बिहार के समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी ने लोकसभा में एक ऐसा मुद्दा...

Bhagalpur Free Health Camp: लायंस क्लब फेमिना ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, हजारों ने उठाया लाभ!

Free Health Camp: भागलपुर में समाज सेवा का एक बेहतरीन उदाहरण सामने आया है।...