spot_img

Elections Result 2024 LIVE 🔴| गोपालजी, ललन,मीसा, वीणा, लवली,देवेश चंद्र,अभय सिन्हा,आलोक सुमन जीते

spot_img
- Advertisement -

Elections Result 2024 LIVE| दरभंगा से गोपालजी ठाकुर, मुंगेर ललन सिंह,पाटलिपुत्र में मीसा, वैशाली से वीणा देवी, शिवहर लवली आनंद, सीतामढ़ी देवेश चंद्र ठाकुर, औरंगाबाद में अभय कुमार सिन्हा,गोपालगंज में आलोक कुमार सुमन ने शानदार जीत हासिल की है।

- Advertisement -

Elections Result 2024 LIVE| गोपाल जी ठाकुर 1 लाख 78 हजार 156 वोट से जीते

दरभंगा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार गोपालजी ठाकुर फिर से चुनाव जीत गये हैं। दरभंगा में चौथे चरण का मतदान 13 मई को हुआ था। 4 जून को हुए मतगणना में गोपालजी ठाकुर ने 1 लाख 78 हजार 156 वोट से जीत हासिल की है।

- Advertisement -

Elections Result 2024 LIVE| राजद के ललित यादव चुनाव हार गए

गोपाल जी ठाकुर ने राजद के ललित यादव चुनाव हार गये हैं। 23वें और अंतिम राउंड में कुल 10 लाख 24 हजार 986 मतों की गिनती हुई। जिसमें बीजेपी के गोपाल जी ठाकुर को 5 लाख 66 हजार 630 वोट मिले। राजद के ललित कुमार यादव को 3 लाख 88 हजार 774 वोट मिले। वही 23 हजार 904 वोट नोटा को मिला।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार का 'बदलता चेहरा': CM Samrat Chaudhary का बड़ा एलान - 5 लाख करोड़ का औद्योगिक निवेश, बनेंगे डिफेंस कॉरिडोर!

Elections Result 2024 LIVE| गोपालजी ठाकुर के जीत की आधिकारिक घोषणा भी कर दी गयी है

गोपालजी ठाकुर के जीत की आधिकारिक घोषणा भी कर दी गयी है। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी है। लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं।

Elections Result 2024 LIVE| जदयू के ललन सिंह जीते

मुंगेर लोकसभा सीट पर मतदान हुआ, जिसमें जदयू के ललन सिंह विजयी रहे।इस सीट पर कुल 12 उम्मीदवार थे। इसमें जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व मौजूदा सांसद ललन सिंह, राजद से कुमारी अनीता, बसपा से कुमार नवनीत हिमांशु, हिंदुस्तान पीपुल्स पार्टी डेमोक्रेटिक के कुलदीप यादव, एसयूसीआई कम्युनिस्ट के रवीद्र मंडल उम्मीदवार थे।

Elections Result 2024 LIVE| वीणा देवी, लवली जीतीं

वैशाली लोकसभा सीट पर छठे चरण में मतदान हुआ था, जिसमें लोजपा(रामविलास) की वीणा देवी विजयी रहे। राजपूतों का गढ़ कहे जाने वाले वैशाली में लंबे समय तक इमरजेंसी से पहले तक कांग्रेस का कब्ज़ा था।शिवहर लोकसभा सीट पर छठे चरण में मतदान हुआ था, जिसमें जदयू की लवली आनंद विजयी रहीं। लवली आनंद को कुल 476161 मत प्राप्त हुए, और वो 29239 मतों से विजयी रही, दूसरे स्थान पर ऋतु जायसवाल रही, उन्हें कुल 446922 मत मिले।

Elections Result 2024 LIVE| जदयू के देवेश चंद्र ठाकुर,अभय कुमार सिन्हा मीसा भारती,आलोक कुमार सुमन की जीत

सीतामढ़ी में अर्जुन राय को हराकर जदयू के देवेश चंद्र ठाकुर ने जीत दर्ज की है। दूसरे नंबर पर राजद के अर्जुन राय रहे। औरंगाबाद लोकसभा सीट से राजद के उम्मीदवार अभय कुमार सिन्हा जीत गए हैं। उन्होंने बीजेपी के सुशील कुमार सिंह को हरा दिया है। पटना साहिब लोकसभा सीट से राजद की मीसा भारती ने जीत दर्ज कर ली है। वहीं दूसरे नंबर पर बीजेपी के रामकृपाल यादव रहे। गोपालगंज सीट पर भी छठे चरण में मतदान हुआ, जिसमें जदयू के आलोक कुमार सुमन विजयी रहे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ा बदलाव! Bihar Road Accident में अब यह विभाग देगा मुआवजा, और वो भी दुगना! पीड़ितों को मिली बड़ी राहत! जानिए

बिहार सरकार ने सड़क हादसों में सामूहिक मृत्यु होने पर मुआवजे के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब आपदा प्रबंधन विभाग प्रत्येक मृतक के आश्रितों को ₹4 लाख देगा, ज#BiharNews,#RoadAccident,#CompensationRule

Bhagalpur Suicide News: शादी के रंग उतरे नहीं, डूब गई सूरज की जिंदगी… फांसी के फंदे पर झूलती मिली लाश, घर में नई नवेली...

भागलपुर के कहलगांव में शादी के एक माह बाद एक नवविवाहित युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना से परिवार सदमे में है, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।#BhagalpurNews,#SuicideCase,#Kahalgaon

IRCTC Website News: बड़ी खबर: IRCTC की नई वेबसाइट 15 जुलाई 2026 से होगी शुरू, बेहद कम समय में होगी बुकिंग, जानिए क्या कुछ...

भारतीय रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! 15 जुलाई 2026 से IRCTC की नई और आधुनिक वेबसाइट लॉन्च होगी। यह सुपरफास्ट वेबसाइट टिकट बुकिंग को तेज, आसान और अधिक सुविधाजनक#IRCTCTicket,#IndianRailways,#WebsiteUpdate

Darbhanga Handbll News: हैंडबॉल में दरभंगा का दम! रोहतास में होने वाली प्रतियोगिता के लिए शुरू हुई लड़कियों की खास ट्रेनिंग

दरभंगा की बालिका हैंडबॉल टीमें रोहतास में होने वाली राज्य स्तरीय सब जूनियर प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षण ले रही हैं। राष्ट्रीय खिलाड़ी रौशन कुमार की देखरेख में ह#DarbhangaNews,#HandballBihar,#SportsTraining