spot_img

Bihar News| Kishanganj News| गैस सिलेंडर की धधकी आग, मां समेत तीन बच्चों की जिंदा मौत

spot_img
- Advertisement -

Bihar News| Kishanganj News| बड़ी वारदात हुई है जहां गैस सिलेंडर की आग में मां समेत तीन बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। हादसा, किशनगंज का है। जहां, नगर पंचायत पौआखाली वार्ड ग्यारह के ननकार गांव में खाना बनाते समय एलपीजी गैस सिलेंडर लीकेज से विस्फोट हो गया। इसमें झुलसकर महिला मो. अंसार की पत्नी साहिबा (30 वर्ष), और उसके तीन मासूम बच्चों अनीसा (8 वर्ष), अनीस (5 वर्ष) और आरोसी (3 वर्ष) की मौत हो गई है।

- Advertisement -

Bihar News|Kishanganj News| चारों को किशनगंज और फिर पूर्णिया रेफर किया गया, जहां हो गई मौत

जानकारी के अनुसार, हादसे में जख्मी चारों लोगों को गंभीरावस्था में इलाज के लिए किशनगंज और फिर पूर्णिया रेफर किया गया। जहां इससे पहले इलाज के लिए अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पौआखाली लाया गया। यहां से एंबुलेंस के जरिए उन्हें किशनगंज रेफर किया गया। फिर वहां से घायलों को पूर्णियां रेफर कर दिया गया, जहां जीएमसीएच अस्पताल में इलाज के दौरान चारों की मौत हो गई है। वहीं, दो लोग जख्मी हैं।

- Advertisement -

Bihar News|Kishanganj News| रसोई गैस सिलेंडर में लीकेज से लगी आग

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की रात मो. अंसार के घर में खाना बनाने के दौरान रसोई गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण किसी तरह आग लग गई। इस घटना में घर के सभी छह सदस्य बुरी तरह झुलस गए। जानकारी मिलते ही डीएम तुषार सिंगला ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के आश्रितों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही, उन्होंने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को गैस सिलेंडर के रखरखाव और सावधानियों के बारे में लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Jehanabad News: मार्च में लव मैरेज, मई में कफ़न, जहानाबाद में नवविवाहिता की संदिग्ध 'सुसाइडल टाइप' Muder!

Bihar News|Kishanganj News| परिवार का मुखिया मेरठ में

थानाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए घटना स्थल का जायजा लिया है। सभी प्रकार की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी बनाए हुए है। वहीं मृतकों के गांव परिवार में कोहराम मचा है। पति यूपी के मेरठ में काम करता है। हादसे की सूचना मिलते ही मेरठ से पूर्णिया के लिए रवाना हो चुका है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Jehanabad News: मार्च में लव मैरेज, मई में कफ़न, जहानाबाद में नवविवाहिता की संदिग्ध ‘सुसाइडल टाइप’ Muder!

Jehanabad News: जहानाबाद से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। परस बिगहा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद माय

Gold Silver Price : सोना-चांदी धड़ाम: रिकॉर्ड ऊंचाई से इतना टूटा दाम, जानें क्यों घट रहे हैं Gold Silver Price!

Gold Silver Price: देश में सोने और चांदी की कीमतों में इन दिनों बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। इस साल की शुरुआत में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद अब दाम धड़ा

Bihar Politics: बड़ा उलटफेर Ritu Jaiswal BJP: लालू-तेजस्वी को बड़ा झटका, ‘मुखिया दीदी’ ने थामा कमल का दामन

Ritu Jaiswal BJP: बिहार की सियासत में मंगलवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की तेजतर्रार नेता और कभी लालू-तेजस्वी की करीबी मानी जाने व

Muzaffurpur News: वांटेड अपराधी गिरफ्तार, Bihar STF की बड़ी कार्रवाई, मुजफ्फरपुर का सोनू गोपालगंज से पकड़ा गया

वांटेड अपराधी: बिहार में अपराधियों की धर-पकड़ जारी है। इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर का एक ऐसा वांटेड अपराधी गिरफ्तार हुआ है, जो पिछले पांच साल से पुलिस की नाक में दम