back to top
9 नवम्बर, 2024
spot_img

Bihar News: पैसों के विवाद में डबल मर्डर, एक की गोली मारकर, दूसरे को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर कर दी हत्या, मचा कोहराम

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

रोहतास जिले केडेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमुहार स्थित बोरिंग पर गुरुवार सुबह पैसे के विवाद को लेकर चली गोली तथा मारपीट में दो लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमुहार स्थित बोरिंग पर गुरुवार सुबह पैसे के विवाद को लेकर चली गोली तथा मारपीट में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव निवासी 50 वर्षीय सतेंद्र सिंह उर्फ झरेला तथा 40 वर्षीय अनिल यादव बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में दो पक्षो के बीच पिछले दिनों से विवाद चल रहा था। आज सुबह एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की हत्या गोली मारकर कर दी तो वही दूसरे पक्ष के पीड़ित परिजनों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर आरोपित की हत्या कर दी।

पैसे को लेकर पूर्व से ही सतेंद्र सिंह व अनिल यादव के बीच विवाद चल रहा था। इसी को लेकर एक दिन पूर्व दोनों में विवाद भी हुआ था। आज सुबह सत्येंद्र सिंह अपने कुछ लोगों के साथ डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेनुआ बोरिंग स्थित पुरानी जीटी रोड पर पूर्व से बैठे हुए थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे अनिल यादव व सतेंद्र सिंह में पुनः विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान बात इतनी बढ़ी की गोलीबारी शुरू हो गई।
अनिल यादव द्वारा चलाई गोली से सतेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने अनिल यादव की ग्रामीणों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है। मौके पर पुलिस कैम्प कर रही है। एसपी आशीष भारती खुद कंचनपुर पहुंच मामले का जायजा ले रहे हैं।

मृतक सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव निवासी अनिल यादव तथा सतेंद्र सिंह उर्फ झरी सिंह है। एसपी आशीष भारती ने बताया कि पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga की शादी में लाउडस्पीकर वाली मार, भगवान का प्रसाद लेने गए, मिली पिटाई

दरभंगा | जाले नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-9 में शनिवार रात शादी समारोह...

Darbhanga में श्री राधावल्लभ ने कहा, कलयुग में भगवान ही सहारा

दरभंगा | रतनपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान गौड़िये सम्प्रदाय के जगद्गुरु श्रीराधाबल्लभ...

Darbhanga मतदान केंद्र पर कई लेयर में सिक्योरिटी प्वाइंट , 24X7 निगहबानी

प्रभास रंजन, दरभंगा | दरभंगा जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक...

Darbhanga में जर्मनी,ऑस्ट्रिया के विशेषज्ञ चिकित्सों का मिला लाभ, एस एन सर्राफ हॉस्पिटल में निःशुल्क शिविर , 150 मरीजों को मिला नव जीवन

प्रभास रंजन, दरभंगा | लहेरियासराय स्थित एस.एन. सार्राफ हॉस्पिटल, नाका नं.-6 (हनुमान मंदिर के...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें