मई,11,2024
spot_img

Super Cop IPS Officer Shivdeep Lande | तिरहुत रेंज के Vaishali, Sitamarhi, Shivhar और Muzaffarpur में कार्यरत 77 इंस्पेक्टरों का तबादला

spot_img
spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

spot_img

नाम ही काफी है। ये हैं, तिरहुत प्रक्षेत्र के आईजी की कमान संभालने वाले आईपीएस शिवदीप लांडे। शिवदीप लांडे ने आईजी का पद संभालते ही आज से करीब छह दिन पूर्व सीतामढ़ी के 90 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया था जहां एसपी मनोज कुमार तिवारी ने तिरहुत प्रक्षेत्र के आईजी से (Transfer of 77 inspectors working in Vaishali, Sitamarhi, Shivhar and Muzaffarpur of Tirhut range.) अनुमोदन प्राप्त होते ही पुलिस पदाधिकारी के तबादले की सूची जारी कर दी थी…

Super Cop IPS Officer Shivdeep Lande | 90 पुलिस पदाधिकारियों को यहां से हुए थे वहां

जहां एक ही थाना में लंबे समय से जमे 90 पुलिस पदाधिकारियों को यहां से वहां कर दिया गया था। अब श्री लांडे नेएक बैठक के बाद तिरहुत रेंज के विभिन्न जिलों में कार्यरत 77 इंस्पेक्टरों का तबादला कर दिया है। इनमें वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर और मुजफ्फरपुर के इंस्पेक्टर शामिल हैं। पढ़िए पूरी खबर

Super Cop IPS Officer Shivdeep Lande | 90 पद संभालने के बाद से एक्शन में

तिरहुत रेंज के आइजी शिवदीप वामनराव लांडे पद संभालने के बाद से एक्शन में हैं। उन्होंने एक बैठक के बाद तिरहुत रेंज के विभिन्न जिलों में कार्यरत 77 इंस्पेक्टरों का तबादला कर दिया है। इनमें वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर और मुजफ्फरपुर के इंस्पेक्टर शामिल हैं। तबादलों की सूची में मोतीपुर सदर थानाध्यक्ष राजेंद्र कुमार पांडेय, कांटी थानाध्यक्ष आलोक कुमार, और विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष एस अरशद नोमान का नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| शहर से सदर तक...ये धमक, ये चमक...सब कुछ Darbhanga Police तुम्हीं से है

Super Cop IPS Officer Shivdeep Lande | पुलिस विभाग में नए सिरे से बदलाव की कोशिश

इन तबादलों के पीछे पुलिस विभाग के अंदर नए सिरे से बदलाव लाने की कोशिश बताई जा रही है। यह भी माना जा रहा है कि इन तबादलों से पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार होगा और अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी। इसके तहत अधिकतर थानाध्यक्ष बदल जाएंगे। उनकी जगह नए पदाधिकारी को कमान दिया जाएगा।

Super Cop IPS Officer Shivdeep Lande | शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली हर जगह हलचल

शिवहर जिले के इंस्पेक्टर शाहिद हुसैन को वैशाली, शंकर प्रसाद को सीतामढ़ी, कार्यकारी इंस्पेक्टर आशुतोष प्रसाद को मुजफ्फरपुर, अनिल कुमार को सीतामढ़ी, अरविंद कुमार सिंह को मुजफ्फरपुर, रघुनंदन राम को वैशाली, सैफ अहमद खां को मुजफ्फरपुर में बदली किया गया है।

Super Cop IPS Officer Shivdeep Lande | देवरिया थानाध्यक्ष सरोज कुमार को सीतामढ़ी भेजा गया

कटरा अंचल इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार को सीतामढ़ी, मिठनपुरा थानाध्यक्ष राकेश कुमार को सीतामढ़ी, मोतीपुर अंचल इंस्पेक्टर अरुण कुमार मंडल को वैशाली, मो. शमीम अख्तर हबारी को वैशाली, देवरिया थानाध्यक्ष सरोज कुमार को सीतामढ़ी भेजा गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Kewati News| Darbhanga Jaynagar 527B पर खिरमा पंप से पेट्रोल भरवाकर Bullet से NH पर आया, ट्रक ने कुचला, Shahnawaz की मौत

Super Cop IPS Officer Shivdeep Lande | इनका हुआ यहां तबादला

गौतम कुमार तिवारी को मुजफ्फरपुर, शशिभूषण सिंह को मुजफ्फरपुर, दयाशंकर प्रसाद को मुजफ्फरपुर, सुबोध कुमार मिश्रा को मुजफ्फरपुर, राकेश कुमार को वैशाली, जनमेयज राय को मुजफ्फरपुर, राकेश रंजन को शिवहर, अजय कुमार को मुजफ्फरपुर, पंकज कुमार का वैशाली में तबादला हुआ है।

Super Cop IPS Officer Shivdeep Lande | राज कुमार पांडेय को मुजफ्फरपुर, प्रशांत कुमार को सीतामढ़ी

प्रशांत कुमार को सीतामढ़ी, राज कुमार पांडेय को मुजफ्फरपुर, सुधाकर पांडेय को मुजफ्फरपुर, रमेश दत्त पांडेय को शिवहर में बदली किया गया है। सीतामढ़ी जिले से इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार को वैशाली, सुभाष प्रसाद को वैशाली, प्रमोद कुमार मुजफ्फरपुर, अरुण कुमार को वैशाली, रेखा सिन्हा को मुजफ्फरपुर भेजा गया है।

Super Cop IPS Officer Shivdeep Lande | रामविनय पासवान को मुजफ्फरपुर,अजय कुमार मिश्रा को वैशाली

रामविनय पासवान को मुजफ्फरपुर, प्रवीण कुमार को मुजफ्फरपुर, रामइकबाल प्रसाद को मुजफ्फरपुर, अरविंद कुमार वन को वैशाली, राजेश कुमार वन को शिवहर, गौरीशंकर बैठा को वैशाली, देवेंद्र कुमार को मुजफ्फरपुर, मनोज कुमार सिंह को वैशाली, शंभूनाथ सिंह को वैशाली, राजदेव प्रसाद यादव को शिवहर, अजय कुमार मिश्रा को वैशाली, सुभाष मुखिया को मुजफ्फरपुर में तबादला किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Brijbhushan Sharan Singh News| महिला पहलवानों की जीत, Brijbhushan Sharan Singh पर आरोप तय, Delhi Rouse Avenue Court का Sexual Exploitation Case में Frame Charges

Super Cop IPS Officer Shivdeep Lande | सकरा अंचल इंस्पेक्टर रणधीर कुमार सिंह को शिवहर

सूची के अनुसार मुजफ्फरपुर जिला से मीनापुर अंचल इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिन्हा को वैशाली, पारू अंचल इंस्पेक्टर अनिल कुमार गुप्ता को वैशाली, सदर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार को सीतामढ़ी, सकरा अंचल इंस्पेक्टर रणधीर कुमार सिंह को शिवहर, विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष एस अरशद नोमान को सीतामढ़ी भेजा गया है।

Super Cop IPS Officer Shivdeep Lande | यातायात थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार कुशवाहा को सीतामढ़ी

यातायात थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार कुशवाहा को सीतामढ़ी, कांटी थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद को वैशाली, साहेबगंज थानाध्यक्ष राजेश रंजन को वैशाली, मोतीपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार को सीतामढ़ी, सदर ए अंचल इंस्पेक्टर ओमप्रकाश को वैशाली, बोचहां थानाध्यक्ष अनिल राम का ट्रांसफर सीतामढ़ी में हुआ है।

Super Cop IPS Officer Shivdeep Lande | करजा थानाध्यक्ष राजेश कुमार राकेश को शिवहर

पानापुर ओपी कांटी से सुशील कुमार को सीतामढ़ी, करजा थानाध्यक्ष राजेश कुमार राकेश को शिवहर, हत्था ओपी से संतोष कुमार को वैशाली, कुढ़नी थानाध्यक्ष अरविंद पासवान को वैशाली और अहियापुर से राजेश कुमार यादव को सीतामढ़ी जिला में तबादला किया गया है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें