मई,17,2024
spot_img

Bihar News | Bihar Secretariat Service | Promotion News | बिहार सचिवालय सेवा के 25 अधिकारियों को मिला प्रमोशन

spot_img
spot_img
spot_img

Bihar News |Bihar Secretariat Service | Promotion News | बिहार सचिवालय सेवा के 25 अधिकारियों को  प्रमोशन मिला है। इसके साथ ही, बिहार में अधिकारियों को प्रमोशन देने का सिलसिला लगातार जारी है। पहले, गृह विभाग ने बिहार पुलिस सेवा के पंद्रह अधिकारियों को आज ही प्रमोशन का लाभ दिया है। सरकार ने वरीयता के आधार पर सात सीनियर डीएसपी को एएसपी और आठ एएसपी स्तर के अधिकारी को स्टाफ ऑफिसर के वेतनमान में अस्थायी स्थानापन्न कार्यकारी प्रभार दिया है।

Bihar News | Promotion News |राज्य सरकार के गृह विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी

वहीं, राज्य सरकार के गृह विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी होने के बाद अब बिहार सचिवालय सेवा के सहायक प्रशाखा अधिकारी से लेकर उप सचिव स्तर तक के 25 अधिकारियों को उच्चतर प्रभार नीति के तहत अस्थाई स्थानापन्न कार्यकारी व्यवस्था के तहत प्रोन्नति दी गयी है।

Bihar News | Promotion News | पचीस अधिकारियों को एक साथ विभिन्न विभागों में प्रमोशन

जानकारी के अनुसार, अब बिहार सचिवालय सेवा के पचीस अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है। इसमें, योजना एवं विकास विभाग के उप सचिव, विनोद कुमार त्रिपाठी को निदेशक (संयुक्त सचिव स्तर के) के पद पर प्रोन्नति दी गयी है।

Bihar News | Promotion News | आठ को उप सचिव पद पर प्रोन्नति

वहीं, आठ को उप सचिव पद पर प्रोन्नति मिली है। इसमें सहकारिता विभाग की किरण कुमारी, वित्त विभाग के रामप्रकाश चौधरी, अमरजीत प्रसाद और वीरेंद्र कुमार हैं. जबकि ग्रामीण विकास के अनिल कुमार खाद्य एवं उपभोक्ता के वीरेंद्र कुमार प्रसाद, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रभात कुमार और बिहार पुलिस मुख्यालय में तैनात रजनीश पटेल शामिल हैं। वहीं सोलह अधिकारियों को अवर सचिव के पद पर प्रोन्न्ति दी गयी है।

Bihar News | Promotion News | प्रोन्नति पद के हिसाब से सभी अधिकारियों के पद के लिए उत्क्रमित

जानकारी के अनुसार, प्रोन्नति पद के हिसाब से सभी अधिकारियों के पद को उत्क्रमित कर दिया गया है। इस प्रोन्नति पाने वाले अधिकारियों की सूची में बतौर संयुक्त सचिव सुनील कुमार का नाम शामिल है जो सामान्य प्रशासन विभाग में हैं।

Bihar News | Promotion News | उप सचिव पद पर इन्हें मिली जिम्मेदारी

वहीं, बतौर उप सचिव राकेश कुमार को वित्त विभाग, रीना कुमारी को शिक्षा विभाग,अजय कुमार, स्वास्थ्य विभाग, विनय कुमार, गृह विभाग, नीलम कुमारी को कृषि विभाग, संजय कुमार को राजस्व विभाग, अमित कुमार बनाए गए हैं उद्योग विभाग में, रश्मि कुमारी को पंचायती राज विभाग में उपसचिव बनाया गया है।

Bihar News | Promotion News | अवर सचिव के रूप में ये संभालेंगे जवाबदेही

वहीं, बतौर अवर सचिव के रूप में अखिलेश कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग, रीना कुमारी को वित्त विभाग, मनोज कुमार को शिक्षा विभाग, रवि कुमार को स्वास्थ्य विभाग, शालिनी कुमारी बनीं गृह विभाग की अवर सचिव, वहीं राजेश कुमार को कृषि विभाग, संजय कुमार को राजस्व विभाग, अमित कुमार को उद्योग विभाग, शीला कुमारी को पंचायती राज विभाग। इसके अलावे, रितेश कुमार को ग्रामीण विकास विभाग, रीना कुमारी को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, विकास कुमार, कला एवं संस्कृति विभाग वहीं,सुनील कुमार, पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नीलम कुमारी, खेल विभाग, रणधीर कुमार को युवा विभाग भेजा गया है।

यह भी पढ़ें:  Ayodhya Ram Mandir Pran Pratistha | Gau Pratishtha Sankalp | तो क्या...अयोध्या में राम मंदिर की प्रतिष्ठा दोबारा होगी... !

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें