spot_img

Bihar Crime News | Motihari Crime News | Delhi Police | बिहार का सीरियल किलर, 50 हजार का इनामी समेत दो खूंखार अपराधी चढ़ा दिल्ली पुलिस के हत्थे

spot_img
- Advertisement -

Bihar Crime News | Motihari Crime News | Delhi Police | बिहार का सीरियल किलर, 50 हजार का इनामी समेत दो खूंखार अपराधी चढ़ा दिल्ली पुलिस के हत्थे। जहां दिल्ली से बिहार की क्राइम से जुड़ी खबर है। मोतिहारी का कुख्यात,सीरियल किलर चंदन और उसका एक शार्गिद दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिला पुलिस के इनपुट पर जिले का कुख्यात चंदन राम और उसके एक शार्गिद को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

Bihar Crime News | Motihari Crime News | Delhi Police | दिल्ली से बिहार तक था आतंक, दो खूंखारों को दिल्ली पुलिस ने धर दबोचा 

जानकारी के अनुसार,मोतिहारी के रहने वाले दो खूंखार अपराधियों को दिल्ली पुलिस ने धर दबोचा है। गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाशों के नाम चंदन और सुंदर है। जिसमें चंदन सीरियल किलर है। अब तक उस पर 6 से ज्यादा हत्या के मामले दर्ज है। दोनों बदमाश फोन करके अवैध वसूली करते थे। दिल्ली से बिहार तक कई लोगों से मोटी रकम भी वसूल चुके हैं। बिहार में दोनों पर दो दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज है।

- Advertisement -

Bihar Crime News | Motihari Crime News | Delhi Police | दर्जनों मामले दर्ज है, जिसमे 6 से ज्यादा हत्या के मामले

चंदन एक सीरियल किलर है। उस पर दर्जनों मामले दर्ज है, जिसमे 6 से ज्यादा हत्या के मामले है। हाल में ही मोतिहारी शहर में हत्या की एक घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार चल रहा था। जिसके बाद उसके दिल्ली में होने की सूचना पर स्पेशल सेल की टीम ने धर दबोचा है। बताया गया है,कि वह दिल्ली से ही फोन कर लोगों से अवैध वसूली कर रहा था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna Student Death Case: नीट छात्रा की मौत में हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को मिली जमानत, जानें पूरा घटनाक्रम

Bihar Crime News | Motihari Crime News | Delhi Police | दिल्ली में कई लोगों को कॉल कर अवैध वसूली में था लिप्त

दोनों बदमाशों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। वहीं दोनों आरोपियों से पूछताछ और रिमांड पर लेने के लिए मोतिहारी पुलिस की एक टीम दिल्ली रवाना हुई है। अवैध वसूली के लिए दिल्ली में कई लोगों को कॉल कर अवैध वसूली का आरोप है।

Bihar Crime News | Motihari Crime News | Delhi Police | बिहार पुलिस ने रखा था 50 हजार का इनाम

बिहार पुलिस ने चंदन की गिरफ्तारी में मदद करने के लिए सूचना देने पर  50 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने जब आरोपी चंदन को रोका तो उसके सहयोगी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

Bihar Crime News | Motihari Crime News | Delhi Police | गिरफ्तारी के दौरान दिल्ली पुलिस पर ही शुरू कर दी फायरिंग

जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने जब आरोपी चंदन को रोका तो उसके सहयोगी सुंदर ने दिल्ली पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते बताया कि दोनों अपराधियों को पूछताछ और रिमांड पर लेने के लिए मोतिहारी पुलिस की एक टीम दिल्ली रवाना हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: जनगणना 2027, दरभंगा में पहली बार डिजिटल जनगणना का आगाज, ऐसे करें अपनी ‘स्वगणना’

जनगणना 2027: भारत की सबसे बड़ी नागरिक प्रक्रिया, जनगणना, अब डिजिटल रूप ले रही...

Murshid Alam threat : मुर्शीद आलम को धमकी, अररिया के जोकीहाट से AIMIM MLA को दूसरी बार जान से मारने की धमकी, मांगी 5...

Murshid Alam threat: बिहार की राजनीति में एक बार फिर जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा का...

Nishant Kumar News: निशांत की पर्दे पर एंट्री से अचानक गरमाई सियासत, Nitish के ’20 साल’ वाली फिल्म ने बढ़ाई उत्सुकता… पढ़िए जब...

निशांत कुमार: जदयू दफ्तर में आज एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने बिहार...