spot_img

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री Bharti Praveen Pawar के पटना पहुंचते ही, गरमाई दरभंगा एम्स की सियासत, मंत्री ने कह दी Darbhanga AIIMS को लेकर बड़ी बात

दरभंगा एम्स के निर्माण में देरी के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार, राहुल गांधी को लिया आड़े हाथों

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार दो दिवसीय बिहार दौरे पर आज पहुंची पटना, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री 19 अक्टूबर को एम्स पटना में आयोजित दीक्षांत समारोह में लेंगी भाग, 19 अक्टूबर को ही एम्स पटना और एमडी, एनएचएम, बिहार के साथ समीक्षा करेंगी बैठक, मगर पटना एयरपोर्ट पर उतरते ही उन्होंने दरभंगा एम्स को लेकर बड़ी बात कही, पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

सुनील सहनी पटना, देशज टाइम्स। केंद्रीय  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रविण पवार दो दिवसीय बिहार दौरे पर बुधवार को सेवा विमान से पटना पहुंची।

- Advertisement -

पटना पहुंचने के बाद केंद्रीयय मंत्री सड़क मार्ग से बुधवार को ही दीपनगर ब्लॉक के लिए रवाना हुईं। जहां एचडब्ल्यूसी में लाभार्थियों को पीएम-जेएवाई कार्ड का वितरण करेंगी। बाद में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रविण पवार नालंदा जाएंगी। नालंदा खंडहरों का भ्रमण करेंगी। केंद्रीय मंत्री आज ही पटना आ गईं, जहाँ रात्रि विश्राम करेंगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna Summer Camp News: पटना वीमेंस कॉलेज में 'क्रॉस द स्वैंप' गेम ने बिखेरा जलवा, दिखा टीमवर्क का कमाल

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रविण पवार गुरुवार (19 अक्टूबर 2023) को एम्स पटना और एमडी, एनएचएम, बिहार के साथ समीक्षा बैठक करेंगी। केंद्रीय मंत्री इसी दिन एम्स पटना में आयोजित दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी, जिसकी अध्यक्षता भारत की राष्ट्रपति करेंगी। गुरुवार को ही केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री रात्रि सेवा विमान से मुंबई के लिए रवाना होंगी।

वहीं,स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार एम्स में पहला दीक्षांत समारोह में शामिल होने आज पटना पहुंची। पटना एयरपोर्ट पर प्रवीण भारती ने पत्रकारों से बात की। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कल पटना एम्स में पहला दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समारोह में हिस्सा लेंगी। पटना एम्स अटल बिहारी वाजपेई के सपने का नतीजा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार एम्स की संख्या बढ़ती जा रही है और आज देश भर में 23 एम्स है। एआईआईएमएस पटना देश की सेवा में पूरी तरह से तत्पर है और लगातार उसके विभागों को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं, राहुल गांधी को कांग्रेस की ओर से पीएम उम्मीदवार बताने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2014 और 2019 में जनता ने प्रधानमंत्री को भावपूर्ण बहुमत दिया है। और जनता ने ठान लिया है मान लिया है और जान लिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 9 साल से देश का विकास हुआ है।

यह भी पढ़ें:  Patna Airport News: मंडरा रहा 'रेड अलर्ट', आपको पता है? बड़ा बर्ड हिट का खतरा, जानिए

जनता प्रधानमंत्री पर भरोसा करती है और जनता का भरोसा प्रधानमंत्री के साथ है दरभंगा एम्स को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा जब भी किसी राज्य में एम्स बनता है तो उसमें राज्य की तरफ से जमीन अधिग्रहण पानी और बिजली की व्यवस्था कराई जाती है और यह सभी राज्यों में लागू होता है।

यह भी पढ़ें:  Bhagalpur CM News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पहला भागलपुर दौरा आज, विक्रमशिला ब्रिज का लेंगे जायजा, देंगे बड़ी सौगात, प्रशासन अलर्ट

पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि दरभंगा एम्स के निर्माण में देरी के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार संसाधन उपलब्ध नहीं करवा रही है, जिस वजह से वहां एम्स का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर को 84 योजना, 302 करोड़ का विकास, फिर 30 नवंबर को Bhagalpur आने का वादा ! CM Samrat नई उम्मीद और...

Bhagalpur Vikas News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर में 302 करोड़ की 84 योजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने ऐलान किया कि विक्रमशिला सेतु 30 नवंबर तक तैयार ह

Bhagalpur CM News: सम्राट चौधरी भागलपुर में, प्रशिक्षण शिविर समापन पर कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा -पार्टी और जनता के बीच सीधा संवाद बनाना...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर दौरे पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में शिरकत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए

Thakurganj Railway News: अमृत भारत एक्सप्रेस में सवार होते समय यात्री गिरा, RPF ने बचाई जान, टला बड़ा हादसा

किशनगंज के ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन पर एक यात्री चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गैप में गिर गया। RPF की तत्परता से उसे बचा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। यह घ

Bhagalpur News: सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, 84 योजनाओं की सौगात और विक्रमशिला सेतु की तारीख पक्की

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर को 302 करोड़ की 84 विकास योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने विक्रमशिला सेतु के निर्माण की समीक्षा करते हुए 30 नवंबर तक ब