अप्रैल,28,2024
spot_img

बिहार की सिल्क नगरी भागलपुर में महिला की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या, झाड़ी में मिली लाश

spot_img
spot_img
spot_img
भागलपुर। जिले के सनोखर थाना क्षेत्र के सनोखर- बलबड्डा मुख्य सड़क मार्ग के बिहार-झारखंड सीमा स्थित पकड़िया गांव से सटे बन्नी बहियार के सुनसान इलाके के एक झाड़ी से शुक्रवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से गांव में खलबली मच गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
लोगों की सूचना पर सनोखर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शव को देखने के बाद लोगों ने आशंका जाहिर किया कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से हत्या कर यहां लाकर फेंक दिया है। शव को सुबह लोगों ने शौच जाने के दौरान देखा। शव अर्धनग्न अवस्था में सड़क किनारे झाड़ी में था। महिला के गले में चोट का निशान है, आशंका है कि गला दबाकर हत्या की गई। जिस वजह से महिला की मुंह और नाक से खुन भी निकला हुआ है।
महिला नीला रंग का पजामा एवं छिंट रानी कलर का सलवार सूट पहनी हुई है और पैर में एक पतला पायल है। सूचना पाकर सनोखर थाना प्रभारी मनीष कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। शव का तस्वीर लेकर पहचान के लिए सोशल मीडिया ग्रुप का सहारा लेने की बात कही है। थाना प्रभारी ने बताया की पहचान के लिऐ 4 घंटे तक पोस्टमार्टम करा कर रखा जाएगा और आसपास के थाने को भी तस्वीर भेज दिया है। जिससे कि शव का पहचान जल्द किया जा सके।
यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Jayanagar News| Nepali Railway Station के Ticket Counter के पास लगी आग...फिर ये हुआ...? IRCON के Joint Deputy GM Vivek Nigam

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें