spot_img

IPS आदित्य कुमार की गिरफ़्तारी के लिए एक्शन तेज, अब तलाश करेगी यूपी की SIT पुलिस

spot_img
- Advertisement -

गया के पूर्व एसएसपी आदित्य कुमार पर यूपी पुलिस ने भी शिकंजा कस दिया है। एसएसपी मेरठ ने बिहार के फरार आइपीएस की यूपी में तलाश के लिए स्पेशल टीम का गठन कर दिया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, फरार आइपीएस को गिरफ्तार करने के लिए यूपी पुलिस ने एसआइटी का गठन किया है। इसकी सूचना आर्थिक अपराध इकाई को भी दी गयी है। इओयू ने दो-तीन दिन में आदित्य के सगुना मोड के समीप स्थित आवास पर धारा 82 की प्रक्रिया के तहत जारी इश्तेहार चस्पा करेगी।

- Advertisement -

वहीं, आर्थिक अपराध इकाई ने भी उनकी संपत्ति की कुर्की की तैयारी शुरू कर दी है। 15 अक्टूबर से फरार चल रहे आदित्य कुमार की अग्रिम जमानत को निचली अदालत तीन दिसंबर को खारिज कर चुकी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Gaya ji News: गया में मोक्ष...40 देशों के विदेशियों ने किया फल्गु तट पर पिंडदान, US-ईरान युद्ध मृतकों को भी दी श्रद्धांजलि

जानकारी के अनुसार, इओयू ने भारतीय दंड संहिता (भादवि) की धाराएं 353, 387, 419, 430, 467, 468, 120 बी, आइटी एक्ट के तहत आदित्य कुमार समेत पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था। इ्ओयू चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन केस दर्ज होने के दिन से आदित्य कुमार भूमिगत हो गए हैं। उनकी तलाश कर रही इओयू की एसआइटी ने उनके गृह जिले मेरठ में भी छापेमारी की थी। इस मामले में एसएसपी मेरठ से सहयोग मांगा था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna DM का अल्टीमेटम: जनसेवा में लापरवाही अब नहीं होगी बर्दाश्त!

Patna DM: पटना में अब जनता से जुड़े काम लटकाना अधिकारियों को महंगा पड़...

Bihar MLC Election: भाजपा के अरविंद शर्मा निर्विरोध निर्वाचित, CM चौधरी ने दी बधाई

बिहार एमएलसी चुनाव: बिहार की सियासी गलियों से एक बड़ी खबर सामने आई है,...

Darbhanga News: दरभंगा में डूबने से मौत, घास काटने गई मां के पीछे नदी पहुंची मासूम बच्ची, फिर हुआ ये दर्दनाक हादसा

दरभंगा में डूबने से मौत: बिहार के दरभंगा में एक दिल दहला देने वाली...