spot_img

Bihar News|Patna News| ट्रैक्टर चालक की मौत पर बवाल, गाड़ियां फूंकी, पुलिस पर पथराव, फायरिंग..शव के साथ जाम…उपद्रव

spot_img
- Advertisement -

Bihar News|Patna News| ट्रैक्टर चालक की मौत पर बवाल हो गया। गाड़ियों में आग लगा दीं गईं। फूंकी गाड़ियां धूधू जलती रहीं। इस दौरान उग्र भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने उग्र भीड़ को काबू करने के लिए फायरिंग भी की।..शव को क्रेन से बाहर निकाला। मगर, लोगों ने शव के साथ सड़क जाम…करते भारी उपद्रव मचाया। जहां, पटना के दानापुर में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत के बाद बड़ा बवाल हो गया है। पुलिस से बचकर भागने के बाद मौत से ऐसा उबाल आया कि गुस्साए लोगों की उग्र भीड़ ने पुलिस पर ही जमकर हमला (Uproar over death of tractor driver in Patna) बोल दिया।

- Advertisement -

Bihar News|Patna News| रौशन कुमार की मौत पर जमकर लोगों ने काटा बवाल

घंटों मशक्कत करती पुलिस आक्रोशित लोगों की रोड़ेबाजी में जमकर जख्मी हुई। जहां, दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में उसरी पुल पर लोडेड ट्रैक्टर नाला में पलटने से चालक पचीस साल के शाहपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर निवासी पप्पू राय का पुत्र रौशन कुमार की मौत हो गई।

- Advertisement -

Bihar News|Patna News| मौत से गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया

जानकारी के अनुसार, मौत से गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस दौरान दो गाड़ियां फूंक दी। पत्थर बरसने में दो जवान बुरी तरह जख्मी हैं। बताया जाता है कि रौशन मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर से रोड़ा लोड कर शाहपुर के उसरी की ओर जा रहा था। नरगदा के निकट शाहपुर थाना गश्ती दल के जवानों ने ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की। पुलिस को देख रौशन ट्रैक्टर लेकर भागने लगा। नाला में जा गिरा। मौत हो गई। फिर बवाल मच गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Kishanganj Railway News: ठाकुरगंज-सिलीगुड़ी रेल लाइन को मिली हरी झंडी! अब उत्तर-पूर्व का सफर होगा और भी तेज और आसान

Bihar News|Patna News| मौत और पुलिस के खदेड़ने की जानकारी पर परिजनों, स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल काटा

मौत और पुलिस के खदेड़ने की जानकारी मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल काटा। पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। गाड़ी में भी आग लगा दी। पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। परिजन पुलिस पर वसूली का आरोप जड़ रहे हैं। बताया जाता है कि एक महीने पहले ही रौशन की शादी हुई थी।

Bihar News|Patna News| आक्रोशित लोगों ने गोलगप्पे वाले की भी पिटाई कर दी

इस दौरान पुलिस की ओर से कुछ राउंड फायरिंग की भी बात सामने आ रही है। जहां, हंगामा कर रहे लोग पीछे हट गए लेकिन परिजनों ने पुलिस गाड़ी में आग लगा दी। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने गोलगप्पे वाले की भी पिटाई कर दी। उसका ठेला भी पलट दिया।

Bihar News|Patna News| पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से क्रेन की मदद से ट्रैक्टर के नीचे से शव निकाला। लेकिन

बाद में, पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से क्रेन की मदद से ट्रैक्टर के नीचे से शव निकाला। लेकिन लोग शव को सड़क पर रखकर आवागमन ठप कर दिया। आसपास के थानों की पुलिस पहुंची। हल्का बल प्रयोग करते हुए करीब दर्जन भर उपद्रवियों को हिरासत में लेकर यातायात सामान्य कराया। थानाध्यक्ष मनीष आनंद ने बताया पुलिया में गिरने से ट्रैक्टर चालक रौशन की मौत हो गई थी। विदित हो कि विगत 29 अप्रैल को रौशन की शादी मनेर के शेरपुर में हुई थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Siwan Crime News: शहजाद अली हत्याकांड: पुलिस का सख्त एक्शन, फरार आरोपियों के घरों पर इश्तेहार, अब क्या होगा?

सीवान के बहुचर्चित शहजाद अली हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। न्यायालय के आदेश पर उनके घरों पर इश्तेहार चस्पा किए गए, जि#SiwanCrime,#ShahzadAliMurder,#BiharPolice

Darbhanga Boat Accident News: दरभंगा में भीषण नाव हादसा: कोसी नदी में पलटी किसानों से भरी नाव, 3 महिलाएं लापता, इलाके में हड़कंप

बिहार के दरभंगा में कोसी नदी में एक बड़ा नाव हादसा हो गया। 13 किसानों को ले जा रही नाव पलट गई, जिसमें तीन महिला किसान लापता हो गईं। एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुट#DarbhangaNews,#BoatAccident,#BiharFarmers

‘ …वो घर जाना चाहती थी, लेकिन’ एक ₹370 ki biryani की कीमत, नौकरी गई, फजीहत हुई अलग से, जानिए क्यूं भड़का सोशल मीडिया

गुरुग्राम में '370 रुपए की बिरयानी' टिप्पणी के कारण एक युवक की नौकरी चली गई। स्टैंड-अप शो में दिए गए इस बयान के वायरल होने पर कंपनी ने उसे बर्खास्त कर दिया, जिस#GurugramNews,#BiryaniControversy,#SocialMediaViral

Patna Groundwater News: बिहार में ‘जल संकट’ पर बड़ा फैसला! अब बारिश का पानी सीधा धरती में, भविष्य को मिलेगा जीवन।

बिहार में घटते भूजल स्तर से निपटने के लिए पटना से 'इंजेक्शन वेल' परियोजना शुरू होगी। बारिश का पानी सीधा जमीन में पहुंचाकर भूजल स्तर बढ़ाया जाएगा, जिससे जल सुरक्#PatnaNews,#BiharWater,#GroundwaterRecharge