मई,2,2024
spot_img

First Phase Voting | Bihar Lok Sabha Election 2024 Live | नक्सल के 4 गढ़…Aurangabad, Gaya, Nawada और Jamui में, महापर्व का प्रथम दिन….वोट का चोट

Bihar Voting Live | Gaya| Aurangabad | Nawada| Jamui |यानि, पहले चरण में बिहार की चार लोकसभा सीटें | नक्सल का गढ़| मगर, लोकतंत्र की मजबूती ऐसी, परिंदा भी नहीं मार सके पर जहां शुक्रवार सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है| औरंगाबाद गया नवादा और जमुई लोकसभा सीट के 76 लाख से अधिक वोटर वोट डालेंगे| चार लोकसभा सीटों पर मतदान के लिए कुल 7903 बूथों पर मत पड़ेंगे| चार लोकसभा सीटों में शहरी क्षेत्र में 1085 और दो अतिरिक्त बूथ बनाए गए हैं। जहां...लोकतंत्र का महापर्व के प्रथम अर्घ्य की शुरूआत हो चुकी है....जहां DeshajTimes.Com पर मतदान की यह खास तस्वीर Gaya parliamentary constituency से जहां DM Dr. Tyag Rajan SM अपनी धर्मपत्नी के साथ Gaya College polling station पर वोट डालने के बाद बाहर निकल रहे हैं..

spot_img
spot_img
spot_img

First Phase Voting | Bihar Lok Sabha Election 2024 Live | नक्सल के 4 गढ़…Aurangabad, Gaya, Nawada और Jamui में, महापर्व का प्रथम दिन….वोट का चोट लोकतंत्र की नींव को ठोस बना रहा। जहां पहले चरण में नक्सल प्रभावित बिहार की चार लोकसभा सीट जमुई, गया, औरंगाबाद और नवादा में मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया है।

First Phase Voting | 5000 से अधिक बूथ संवेदनशील

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में कड़ी सुरक्षा के बीच बिहार की चार सीटों औरंगाबाद, गया, नवादा एवं जमुई मतदान शुरू हो गया है। गया से आरजेडी प्रत्याशी और पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत ई रिक्शा से वोट डालने पहुंचे। और पत्नी के साथ मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं नवादा से आरजेडी प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा ने भी वोट डाल दिया है। पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। सुबह 11 बजे तक जमुई- 19.33%, नवादा- 17.65%, गया- 14.50%, औरंगाबाद- 15.04% वोटिंग हुई है। बिहार में चारों सीटों पर अबतक का  20.42% वोटिंग हुई है।  7903 बूथों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

First Phase Voting | सामान्य बूथों पर सुबह 7 बजे से 6 बजे शाम तक और अति संवेदनशील बूथों पर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान

सामान्य बूथों पर सुबह 7 बजे से 6 बजे शाम तक और अति संवेदनशील बूथों पर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान है। चारों सीटों पर 38 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं मुख्य मुकाबला इंडिया गठबंधन व एनडीए के प्रत्याशियों के बीच होगा।  पहले चरण में कुल 7903 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें 5021 बूथों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। 4 सीटों पर कुल 76,01,629 मतदाता हैं। इस चरण में 63.5 फीसदी यानी 5021 बूथ अति संवेदनशील घोषित किये गए हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Darbhanga Sanskrit University की चाहत..., आप भी बनें संस्कृतानुरागी, दस लोगों को जोड़ें, पढ़ाएं संस्कृत

First Phase Voting | सामान्य बूथों पर सुबह 7 बजे से 6 बजे शाम तक और अति संवेदनशील बूथों पर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान,5000 से अधिक बूथ संवेदनशील

इन सीटों पर 5000 से अधिक बूथ संवेदनशील हैं। सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस है। इन 4 सीटों पर 38 उम्मीदवार मैदान में हैं। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बिहार की चार सीटों औरंगाबाद, गया, नवादा एवं जमुई पर मतदान जारी है सुबह 11 बजे तक 20.42% मतदान हुआ है। जमुई, नवादा वोटिंग में आगे हैं।

First Phase Voting | चल रही भिड़ंत

जमुई लोकसभा सीट से चिराग पासवान की पार्टी से उनके जीजा अरुण भारती के सामने राजद के अर्चना रविदास हैं। गया में राजग की तरफ से जीतन राम मांझी तो उनके खिलाफ राजद के कुमार सर्वजीत हैं। इसके अलावा, नवादा से भाजपा के विवेक ठाकुर तो राजद के श्रवण कुशवाहा मैदान में हैं। वहीं एक निर्दलीय उम्मीदवार विनोद यादव भी यहां से ताल ठोक रहे हैं। औरंगाबाद की बात करें तो यहां से भाजपा के सुशील सिंह और लालू यादव के नेता अभय कुशवाहा में भिड़ंत होने वाली है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather News| बिहार के अगले 24 घंटे@ पश्चिमी विच्छोभ की मुफ़्त डिलीवरी...बारिश के साथ, आकाश से बरसेंगीं आग

First Phase Voting | 5021 बूथें अति संवेदनशील घोषित

इन चारों सीटों पर 38 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें राष्ट्रीय स्तर के दलों के 6 व राज्य स्तरीय दलों के 5 उम्मीदवार शामिल हैं। 13 निर्दलीय और 14 अन्य निबंधित दलों के उम्मीदवार भी भाग्य आजमा रहे हैं। उम्मीदवारों में 35 पुरुष व 3 महिला हैं। लेकिन, मुख्य मुकाबला आईएनडीआईए गठबंधन व राजग के प्रत्याशियों के बीच होगा। सामान्य बूथों पर सुबह 7 बजे से 6 बजे शाम तक और अति संवेदनशील बूथों पर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। पहले चरण में कुल 7903 बूथ बनाए गए हैं। इनमें 5021 बूथों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Sadar News| आग में लहका खरुआ और शीशो, लाखों की संपत्ति राख, मवेशी भी जिंदा मरी

First Phase Voting | इन 4 सीटों पर कुल 76,01,629 मतदाता

इन 4 सीटों पर कुल 76,01,629 मतदाता हैं। जानकारी के अनुसार पहले चरण के चुनाव को लेकर 152 कंपनी केंद्रीय अर्धसैनिक बल, 50 कंपनी बीसैप, 16 हजार होमगार्ड, 5 हजार अधिकारी और 19500 सिपाही तैनात किए गए हैं। चारों सीटों के सभी 7903 बूथों पर सशस्त्रत्त् सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी। इस चरण में 63.5 फीसदी यानी 5021 बूथ अति संवेदनशील घोषित किये गए हैं। औरंगाबाद में 1701, गया में 995, नवादा में 666 और जमुई में 1659 बूथों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें