मुख्य बातें: मधुबनी में वृद्ध महिला को विष्ठा पिलाया,नगर थाना क्षेत्र के महाराजगंज अंबेडकर नगर में रविवार को हुई थी घटना, मामले में संदेह के घेरे में है नगर थानाध्यक्ष की भूमिका, सदर अस्पताल में भी चिकित्सक ने दवा देकर पीड़िता को घर ले जाने को कहा, मानवता को शर्मशार करने वाली घटना की सर्वत्र हो रही निंदा, नगर थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद रहने का परिणाम है उक्त घटना, पीड़ितों की नगर थाना पर नही ली जाती है सुधि, अधिकांश मामले पहुंचते हैं सीधे एसपी के पास, बड़े मामले में मीडिया की सुर्खियां बनने के बाद होती है पुलिसिया एक्शन, मामले में दो महिला सहित तीन गिरफ्तार, देशज टाइम्स की तस्वीर देखिए कैसे जमीन पर पटकर महिला को पिलाया जा रहा है विष्ठा और पुलिस गिरफ्त में तीनों आरोपित, सदर अस्पताल में इलाजरत जख्मी वृद्ध महिला
मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। नगर थाना क्षेत्र के महाराजगंज अंबेडकर नगर में बीते सोमवार को एक घायल वृद्ध महिला को उसके परिजनों ने जख्मी हालत में सदर अस्पताल के इमजेंसी वार्ड में (Woman accused of being a witch made to drink feces in Madhubani) भर्ती कराया।
इस दौरान उसके पुत्रों ने बताया कि महिला के साथ दबंग जोगी साह व पुत्र लक्ष्मण साह इत्यादि ने डायन बताकर मारपीट कर अपने परिवार के सदस्यों सहित अन्य लोगों के साथ मिलकर जमीन पर पटक कर विष्ठा घोल कर पिला दिया। महिला के पुत्रों ने बताया कि घटना में जख्मी हो जाने के कारण सदर अस्पताल में महिला को भर्ती कराया गया।
इसके बाद पुत्रों ने चिकित्सक व स्वास्थ्य कमियों को घटना की जानकारी दी।तब इमरजेंसी में महिला को भर्ती कर चिकित्सक ने दवा देकर परिजनों से महिला को घर ले जाने को कहा। जिस पर परिजनों ने चिकित्सक को बताया कि विष्ठा पिलाए जाने के बाद महिला को लगातार उल्टियां हो रही हैं। इस वजह से महिला की स्थिति खराब हो रही है।
घर ले जाने पर तबियत और खराब हो जाएगी। तब चिकित्सकों ने महिला को भर्ती कर लिया और शाम में ओडीस्लिप नगर थाना को भेजा।रात्रि में नगर थाना के एसएचओ राजा सदर अस्पताल पहुंच कर पीड़िता को देखा उसका हाल चाल जाना और युवकों को सुबह थाने पर बुलाया। मंगलवार की सुबह युवक नगर थाना पहुंच जहां नगर थानाध्यक्ष ने युवक से मामले में सबूत की मांग की।
इधर, मंगलवार को मामला इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया की सुर्खियां बन कर एसपी सुशील कुमार के संज्ञान में आ गया। इसके बाद एसपी सुशील कुमार ने नगर थाना अध्यक्ष राजा से मामले को लेकर जानकारी ली। इसके बाद एसपी सुशील कुमार को थानाध्यक्ष के की ओर से महिला के साथ सिर्फ मारपीट की घटना की जानकारी दी गई।
इसके बाद एसपी सुशील कुमार ने मीडिया को ब्रीफिंग जारी कर महिला के साथ विष्ठा पिलाने की घटना से इंकार कर महिला से सिर्फ मारपीट की घटना की पुष्टि की और घटना में शामिल सभी आरोपी की गिरफ्तारी का निर्देश दिया।
वहीं किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया था जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। जिसे देख एसपी सुशील कुमार ने एक बार फिर थानाध्यक्ष को फोन कर मामले को लेकर सवाल किया जिस पर फिर एसपी को थानाध्यक्ष की ओर से कुछ कहा जाता उससे पूर्व एसपी ने थानाध्यक्ष राजा को वीडियो भेज कर सवाल किया और 24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।
एसपी सुशील कुमार की कड़ी फटकार के बाद थानाध्यक्ष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय हुए। इस मामले में आरोपित योगी साह ,लक्ष्मण साह सहित अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। इसमे अपने घर के अंदर पलंग के नीचे छिपे लक्ष्मण साह, उसकी पत्नी सोमनी देवी और लक्ष्मण साह की बहन डोमनी देवी को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं इस मामले में मुख्य आरोपी योगी साह सहित कई अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।आधुनिक होते शहर में सोशल मीडिया पर समाज को शर्मशार करने वाली घटना का वीडियो वायरल होने के बाद भी महिला संगठनों ने अब तक नहीं लिया संज्ञान।