back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 6, 2026
spot_img

Khutauna News| Madhubani News| सनकी युवक निकला दरिंदा,अधेड़ महिला की ईंट से कुचकर हत्या

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

Khutauna News| Madhubani News| सनकी युवक निकला दरिंदा। अधेड़ महिला की ईंट से कुचकर हत्या। इलाके में सनसनी फैल गई है जहां सनकी युवक की ईंट के हमले में जख्मी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए सनकी मुख्य आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

Khutauna News|Madhubani News|शुक्रवार की सुबह बड़ी वारदात, तंजीला की हत्या, सनकी ने ईंट से कुचला

खुटौना थाना क्षेत्र के राजपुर गांव के वार्ड 11 में शुक्रवार की सुबह एक 50 वर्षीया महिला को एक सनकी युवक द्वारा ईंट से हमला करने पर उसकी मौत इलाज हेतु ले जाने के क्रम में हो गई है। मृतका की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के राजपुर निवासी मो .सुल्तान के 50 वर्षीय पत्नी तंजीला खातून के रूप में हुई है।

- Advertisement -

Khutauna News| Madhubani News| निजी काम से घर से निकली, सनकी ने काम तमाम कर डाला

मिली जानकारी के मुताबिक तंजीला अपनी निजी काम से घर से निकली ही थी कि उसी गांव के मो.रजीक के 25 वर्षीय पुत्र मो.सद्दाम ने उस पर सामने से ईंट चला दी। महिला के सर पर चोट लगने से घायल होकर गिर गई और बेहोश हो गई। आनन फानन में खुटौना पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए उसके स्वजन ने उसे खुटौना सीएचसी में भर्ती कराया जहां उसकी नाजुक हालत को देख चिकित्सक ने उसे मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  CM नीतीश कुमार का 'Nitish Kumar Rajya Sabha' दांव: क्या है JDU MLA सरयू राय की 'शेल्टर' वाली टिप्पणी का मतलब?

Khutauna News| Madhubani News| मो.सद्दाम समेत पांच नामजद, पति ने दर्ज की एफआईआर

वहीं मधुबनी पहुंचने के क्रम में उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल मधुबनी भेजा दिया। वहीं मृतक महिला के पति ने लिखित बयान के आधार पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें मुख्य आरोपित (25) वर्षीय युवक मो.सद्दाम समेत पांच को नामजद किया है।

Khutauna News|Madhubani News| मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी फरार

पुलिस ने मुख्य आरोपित सद्दाम को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपित फरार बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार गिरफ्तार आरोपित पूर्व से ही आपराधिक छवि का है। जो इससे पूर्व भी जेल जा चुका है। महिला ने अपने पीछे पति के आलावा 9 बेटे-बेटियों को छोड़ गई है। घटना के बाद मृतका के स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। फिल्हाल पुलिस मामले की छानबीन विधिवत कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मध्य-पूर्व तनाव के बीच भारत का Forex Reserve रिकॉर्ड स्तर पर: अर्थव्यवस्था को मिली मजबूती

Forex Reserve: मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और वैश्विक तेल बाजार में उथल-पुथल के बीच...

Kangana Ranaut: हाथ में चमकी डायमंड रिंग, क्या गुपचुप रचा ली शादी?

Kangana Ranaut News: बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत, जो अपने बेबाक अंदाज और धाकड़...

UPSC Result: अनीता देवड़ा की संघर्ष गाथा: मां की मेहनत से IAS बनने का सपना हुआ साकार

UPSC Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने हाल ही में सिविल सेवा परीक्षा...

Indian Army Vice Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे नए उप सेना प्रमुख, जानें उनके सामने क्या होंगी चुनौतियां!

Indian Army Vice Chief: रणभूमि में रणनीति का लोहा मनवाने वाला एक योद्धा अब...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें