
Madhubani News | मधुबनी में युवक की हत्या, पहले पीट-पीटकर किया अधमरा, फिर घोंप दी चाकू….नाबालिक लड़कों की बड़ी खूनी खेल जहां नाबालिक लड़कों ने की चाकूबाजी। वारदात में जख्मी किशोर की हत्या से सनसनी। पुलिस का दिखा त्वरित एक्शन जहां मामले में 10 नाबालिग लड़कों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही है गहराई से तफ्तीश। वारदात नगर थाना क्षेत्र के भौआरा ईद मोहम्मद चौक की है जहां…
Madhubani News | पीट-पीट कर चाकू मारा, दरभंगा में इरशाद की मौत
मधुबनी में एक 17 वर्षीय युवक की पीट-पीट कर उसे चाकू मार दिया गया, जिसकी इलाज के दौरान डीएमसीएच में मौत हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के भौआरा ईद मोहम्मद चौक के निकट की बताई गयी है। मृतक युवक का नाम इरशाद है जो मोहमद रहमतुल्ला का पुत्र है।
Madhubani News | एक दर्जन से ज्यादा नाबालिग लड़कों ने
रहमतुल्ला मजदूरी करते हैं और उन्हें पांच पुत्री व इकलौता पुत्र इरशाद था। मृतक किशोर युवक के पिता रहमतुल्ला ने बताया कि उसका पुत्र इरशाद बीते रात्रि में ईद मोहम्मद चौक के पास खड़ा था उसी वक्त एक दर्जन से ज्यादा नाबालिग लड़कों ने चौक पर लगी वेपर लाइट स्विच ऑफ कर शातिराना तरीके से इरशाद की पिटाई की और उसे चाकू मार घायल कर सभी भाग खड़े हुए।
Madhubani News | उम्र कैद मिले यही मेरा इंसाफ होगा…
सूचना पाकर पहुंचे परिजन गंभीर रूप से घायल इरशाद को लेकर सदर अस्पताल आए जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख डीएमसीएच रेफर कर दिया। इलाज के दौरान दरभंगा के एक निजी नर्सिंग होम में उसकी मौत हो गई। मौत के बाद इरशाद की मां का रो-रोकर हाल बुरा है। वहीं पिता रहमतुल्ला ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए आरोपियों को उम्र कैद की सजा दिलाने की गुहार लगाई है।
Madhubani News | जलसे का झगड़ा बन आया जान पर
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आधा दर्जन नाबालिग लड़कों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि बीते 6 मार्च को जलसा में कुछ युवकों के साथ इरशाद का झगड़ा हुआ था। जिसकी रंजिश चली आ रही थी।
Madhubani News | ये हुआ था विवाद, इसके बाद…
सोमवार रात्रि में इरशाद सेहरी के लिए जगा हुआ था। इसी दौरान इरशाद के चाचा के पुत्र को किसी लड़के ने मारा जिसके प्रतिक्रिया में इरशाद ने उक्त लड़के को चाटा मार दिया। इसके बाद उक्त युवक की ओर से अन्य लड़के को बोला इसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया।
Madhubani News | नगर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया…
वहीं मामले को लेकर नगर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया कि घटना के वक्त मौजूद मृतक इरशाद के दोस्त आतिफ जाका ने 10 लोगों को आरोपित करते हुए पुलिस को आवेदन दिया है जिसके बाद कुछ युवकों को थाने में बिठाकर छानबीन की जा रही है। सभी आरोपी नाबालिग हैं।






