बगहा। वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना के वन प्रमण्डल-2 के वन में कक्ष संख्या एम-22 में गुरुवार के देर शाम शिकारियों ने एक हिरण को गोली मारकर उसको काट कर मांस टुकड़ा करने के दौरान वन विभाग ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
रविवार को घटना की पुष्टि वन पदाधिकारी महेश प्रसाद ने करतेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेे हुए कहा कि उत्तरप्रदेश से सटा वीटीआर जंगल के कक्ष संख्या एम – 22 में गश्ती के दौरान चार शिकारियों को हिरण का शिकार करते रंगे हांथ गिरफ्तार किया गया है ।
पकड़े गए अपराधियों में एक अपराधी उत्तरप्रदेश के बरवा द्वारिका सिसवा बाजार थाना महराजगंज का रहनेवाला रमेश सिंह है।बाकी अन्य गिरफ्तार अपराधी वाल्मीकिनगर थाना के रहुआ टोला के रहनेवाले हैं, जिनका नाम अनिल कुमार सिंह,राजन कुमार व प्रदीप कुमार है।
उन्होंने बताया कि गुरुवार की देर शाम वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना के कक्ष संख्या एम-22 एसएसबी झंडू टोला से करीब तीन किलोमीटर के दूर पर सिरला जंगल में वनकर्मियों ने गश्ती के दौरान शिकारियों को हिरणों का शिकार करके मांस टुकड़ा करते समय गिरफ्तार किया।