spot_img

BIHAR : … हुई थी चुनाव के दौरान बहस, एक हफ्ते से था घर पर बीमार, अपराधियों ने आकर धारदार हथियार से काट डाला, घर के नजदीक फेंका, बस ड्राइवर की हत्या से उबले लोगों ने किया सड़क जाम, हंगामा

spot_img
- Advertisement -

बेगूसराय में अपराधियों का कहर लगातार जारी है। गुरुवार को भी वीरपुर थाना क्षेत्र में धारदार हथियार से हत्या करने के बाद घर के पीछे बगीचा में फेंका गया एक युवक का शव बरामद किया गया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के पर्रा गांव की है। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी सत्यनारायण सिंह के पुत्र मंतोष कुमार सिंह के रूप में की गई है।BIHAR : ... हुई थी चुनाव के दौरान बहस, एक हफ्ते से था घर पर बीमार, अपराधियों ने आकर धारदार हथियार से काट डाला, घर के नजदीक फेंका, बस ड्राइवर की हत्या से उबले लोगों ने किया सड़क जाम, हंगामा

- Advertisement -

घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया लेकिन हत्याकांड के उद्भेदन को लेकर लोग काफी आक्रोशित हो गए तथा शव को पुलिस से लेकर बेगूसराय-वीरपुर सड़क को जाम कर दिया। मौके पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया है।

बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह गांव के लोग जब बहियार की ओर जा रहे थे तो घर से कुछ दूर शव देखकर हड़कंप मच गया। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई, इसके बाद मृतक की पहचान हो सकी है।

परिजनों ने बताया कि मंतोष कुमार सिंह सुधीर सिंह के बस कंपनी में ड्राइवरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बीमार रहने के कारण पिछले एक सप्ताह से घर पर रह रहा था।

रात करीब 11 बजे किसी ने फोन करके बुलाया, उसके बाद सुबह में घर के पीछे कुछ दूरी पर शव बरामद किया गया है। मृतक के शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से बुरी तरह काटने के निशान हैं। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है, कुछ लोगों का कहना है कि चुनाव के दौरान किसी से हुई बहस को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है।

हालांकि परिजनों ने किसी से भी विवाद होने की बात से इनकार किया है तथा पुलिस हत्या के कारणों का खुलासा अनुसंधान के बाद जल्द ही करने का दावा कर रही है लेकिन निर्मम तरीके से धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि कहीं अन्य जगह हत्या करके यहां फेंका गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ड्यूटी पर पुलिस के सिपाही का Romance करते VIDEO वायरल, महिला ट्रेनी संग कर रहा था KISS, फिर…

UP Police Constable: उरई में ड्यूटी पर एक UP Police सिपाही का महिला प्रशिक्षणार्थी के साथ रोमांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया। सीसीटीवी में कैद हुए इन पलों के बाद एसपी ने सिपाही को#UPPolice,#OraiNews,#PoliceMisconduct

बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खबर! अब डिग्री के लिए नहीं भटकना पड़ेगा, CM-राज्यपाल ने लिया बड़ा फैसला |उच्च शिक्षा के लिए नए...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा के लिए नया कानून बनेगा, जिससे डिग्री की लेटलतीफी खत्म होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्यपाल सय्यद अता हसनैन की बैठक में 211 नए डिग्री#BiharHigherEducation,#SamratChoudhary,#BiharNews

खुशखबरी! गंगासागर एक्सप्रेस में लगा नया ‘पंख’, 12 अगस्त से सियालदह और जयनगर के बीच दौड़ेगी ‘बुलेट ट्रेन’ जैसी

Ganga Sagar Express: गंगासागर एक्सप्रेस (13185/13186) अब 12 अगस्त से अत्याधुनिक एलएचबी कोच के साथ चलेगी। इससे सियालदह और जयनगर के बीच यात्रियों को बेहतर सुविधा और अधिक आरामदायक सफर#GangaSagarExpress,#BiharTrainNews,#LHBCoaches

बिहार पुलिस परीक्षा: छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! 13 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, देखें लिस्ट

Bihar Police Exam Train: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। दानापुर मंडल ने 27 और 28 जून को 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला क#BiharPoliceExam,#SpecialTrains,#DanapurDivision