नई दिल्ली, देशज न्यूज। कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने स्पष्ट कर दिया है कि अब पार्टी को नया अध्यक्ष मिलेगा। इसके लिए उन्होंने पार्टी महासचिवों से कार्यसमिति के अन्य सदस्यों से बात करने को भी कहा है। हालांकि इस बारे में सोमवार को कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक भी होनी है।
दरअसल अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी का एक साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। इसके बाद पार्टी का स्थायी अध्यक्ष चुनने की बात जोरों से उठ रही है। इसी बात को लेकर कांग्रेस के कई नेता और पूर्व मंत्रियों समेत 23 लोगों ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी में कई बदलाव करने की मांग की है। साथ ही अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराने के लिए भी कहा है।Sonia Gandhi asks Congress Party to find a new chief
पार्टी नेताओं की तरफ से लिखे गए पत्र के बाद ही सोनिया ने अपनी बात रखते हुए कहा कि सभी को एक साथ मिलकर एक नया प्रमुख खोजना चाहिए। उन्होंने यह भी साफ किया कि अब वो कोई जिम्मेदारी नहीं लेना चाहती हैं। हालांकि इससे पहले भी कई बैठकों में उन्होंने जिम्मेदारियों के लिए नया प्रमुख चुनने की बात कही थी।Sonia Gandhi asks Congress Party to find a new chief