मई,2,2024
spot_img

Supreme Court का शराब घोटाले में AAP सांसद संजय सिंह को जमानत, Supreme Court ने पूछ दिए ED से ऐसे सवाल?

spot_img
spot_img
spot_img

Supreme Court का AAP सांसद संजय सिंह को जमानत की बड़ी खबर अभी सियासी हलकों में गरमाहट लेकर आई है जहां सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को जमानत दे दी है।

Supreme Court | सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को AAP सांसद संजय सिंह को जमानत दे दी

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को AAP सांसद संजय सिंह को जमानत दे दी। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजय सिंह को 4 अक्टूबर 2023 को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद जनवरी 2024 में संजय सिंह का नाम ED की चार्जशीट में जुड़ा था। जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली बेंच ने ये आदेश दिया। कोर्ट ने ये साफ किया कि जमानत के दौरान संजय सिंह राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं।

Supreme Court | कोर्ट ने ईडी की ओर से पेश एएसजी एसवी राजू से पूछा है कि

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने ईडी की ओर से पेश एएसजी एसवी राजू से पूछा है कि संजय सिंह 6 महीने से जेल में बंद हैं। जांच एजेंसी बताए कि उनको आगे भी जेल में रखने की क्या जरूरत है। कोर्ट ने राजू से 2 बजे तक इस पर निर्देश लेकर आने को कहा। दो बजे के बाद राजू ने कहा कि उन्हें संजय सिंह को जमानत देने पर कोई आपत्ति नहीं है। उसके बाद कोर्ट ने संजय सिंह को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।

यह भी पढ़ें:  Delhi Noida School Bomb Threat News| दिल्ली, नोएडा के 80 से अधिक स्कूलों को मिला बम से उड़ाने का E-Mail, रख दिए हैं बम....होगा Serial Blast, विदेशी E-mail में मिली स्कूलों को उड़ाने की धमकी

Supreme Court | कोर्ट ने 26 फरवरी को ईडी को नोटिस जारी किया था

कोर्ट ने 26 फरवरी को ईडी को नोटिस जारी किया था। संजय सिंह ने दिल्ली हाई कोर्ट की ओर से जमानत याचिका खारिज करने के आदेश को चुनौती दी है। 7 फरवरी को दिल्ली हाई कोर्ट ने संजय सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। उल्लेखनीय है कि ईडी ने संजय सिंह को 4 अक्टूबर को उनके सरकारी आवास पर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें