back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

चीन की मंशा अभी तक साफ नहीं, अब अरुणाचल से सटी सीमा पर चीन कर रहा सैन्य तंत्र मजबूत

spot_img
- Advertisement - Advertisement

वाशिंगटन, 21 मार्च। हाल ही में भारत के साथ समझौता होने के बाद सीमा से पीछे हटने वाले चीन की मंशा अभी साफ नहीं है। अमेरिकी समाचार पत्र वाशिंगटन टाइम्स के दावे को सही माने तो  पैंगोंग त्सो झील के उत्तरी किनारे से दबाव के चलते पीछे हटी चीनी सेना के इरादे ठीक नहीं है। पूर्वी लद्दाख के डेप्सांग समेत कुछ इलाकों में उसकी सेना नियंत्रण सीमा पर काबिज है। कैलाश रेंज में सेना की हरकतें जारी है, जहां उसने अपनी सीमा में गांव बसा दिया है। इसके अलावा उसने लंबी दूरी की मिसाइलें तैनात कर दी है।

- Advertisement -

हालांकि दोनों सेनाओं के बीच हुए समझौते के तहत पैंगोंगत्सो झील के दोनों किनारों पर किए गए निर्माण भी हटाए जाएंगे। चीन ने ये निर्माण अप्रैल 2020 के बाद किए थे जबकि भारत ने जवाब में उसके बाद किए थे।

- Advertisement -

जियानली यांग की रिपोर्ट के अनुसार चीन ने अरुणाचल प्रदेश में सीमा के पास गांव बसा दिए हैं। इन गांवों की आड़ में सैन्य तंत्र मजबूत किया जा रहा है। दोनों देशों की वार्ता में इन गांवों का भी उल्लेख हो रहा है। लेकिन इन गांवों को हटाने को राजी नहीं है। इसके चलते दोनों देशों के बीच गतिरोध की स्थिति बनी हुई है।

- Advertisement -

रिपोर्ट में कहा गया है कि एलएसी से सेना की वापसी के बावजूद चीन की नीयत को लेकर संदेह की स्थिति है। अरुणाचल प्रदेश के नजदीक सीमा पर गांव बसाने के अतिरिक्त कैलाश पर्वत और मानसरोवर इलाके में चीन ने सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें तैनात कर रखी हैं। यहीं पर बैलेस्टिक मिसाइल भी तैनात हैं, जो 2,200 किलोमीटर की दूरी तक मार कर सकती हैं। ये भारत के लिए स्पष्ट खतरा हैं।

रिपोर्ट के अनुसार चीन भविष्य के लिए रणनीति बनाने में जुटा हुआ है। वह भारतीय सीमा के पास धीरे-धीरे कदम बढ़ा रहा है और उन्हें मजबूत कर रहा है। इससे भविष्य में भारत के साथ होने वाले टकराव में उसे मजबूती मिल सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Vaibhav Suryavanshi: क्रिकेट के जुनून में 10वीं की परीक्षा छोड़ी, अब कहां जाएंगे बिहार के ये सितारे?

Vaibhav Suryavanshi: क्रिकेट की पिच पर जब सितारे गर्दिश में होते हैं, तो किताबों...

Bihar PACS Election: बिहार के 24 जिलों के 436 पैक्सों में 18 मार्च को होगा मतदान, जानें पूरी प्रक्रिया

Bihar PACS Election: सियासी अखाड़े में छोटे मगर अहम चुनाव का बिगुल बज चुका...

Darbhanga News: मंत्री जी का हंटर चला, घटिया सड़क बनाने वाली कंपनी 10 साल के लिए ब्लैकलिस्ट

Darbhanga News: भ्रष्टाचार की दीमक जब विकास की नींव को खोखला करने लगे, तो...

टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले टीम इंडिया को मिली सबसे बड़ी खुशखबरी!

India vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला हर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें