spot_img

Atul Kumar Anjan| CPI Leader अतुल कुमार अंजान का निधन | Left Politics Damage ….एक सलाम…अतुल अंजान के नाम…

घोसी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में कई बार सीपीआई के उम्मीदवारों को भेजने का इतिहास रहा है। यह 1980 के दशक की शुरुआत तक उत्तरी भारत में कम्युनिस्टों का गढ़ बना रहा, लेकिन 1990 के दशक के बाद से कम्युनिस्टों ने वहां से जमीन खो दी, लेकिन फिर भी सीपीआई ने अतुल कुमार को मैदान में उतारा। आज इस लोकसभा 24 में घोसी रो रहा है। उसके अतुल नहीं रहे। आज अतुल हम सबके लिए अंजान बन चुके हैं। लेकिन, भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी और उसकी दरख्त में अतुल की पैठ उन्हें कभी हमसे छीन नहीं सकती। जुदा नहीं हो सकते...एक सलाम...अतुल कुमार अंजान के नाम...

spot_img
- Advertisement -

Atul Kumar Anjan| अतुल कुमार अंजान का निधन | Left Politics Damage भारतीय राजनीति का एक जाना पहचाना नाम अतुल कुमार अंजान। वरिष्ठ सीपीआई नेता।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव। शुक्रवार की मनहूस सुबह तीन बजकर 45 मिनट। नहीं रहे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के महासचिव अतुल अंजान (CPI leader Atul Kumar Anjan passes away)। वह कैंसर से पीड़ित थे।

- Advertisement -

Atul Kumar Anjan| दक्षिणपंथी-फासीवादी ताकतों के खिलाफ एक अडिग योद्धा का जाना

छात्र आंदोलन, किसान आंदोलन, देश भर में पार्टी निर्माण, दक्षिणपंथी-फासीवादी ताकतों के खिलाफ एक अडिग योद्धा का जाना भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और देश की वर्तमान स्थिति में किसान आंदोलन के लिए एक बड़ी क्षति है।अतुल अंजान ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1977 में की। वह लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए। वह सबसे मुखर और सक्रिय कम्युनिस्ट नेताओं में से एक थे, जिन्होंने एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी अपनी पहचान बनाई।

- Advertisement -

Atul Kumar Anjan| पुलिस पीएसी विद्रोह के मुख्य भूमिका

उनके पार्थिव शरीर को हलवासिया परिक्षेत्र में उनके आवास पर रखा गया। जहां से भैंसा कुंड के लिए शव यात्रा आरम्भ हुई तो लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध पुलिस पीएसी विद्रोह के मुख्य भूमिका में अतुल अंजान का नाम आता है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार के रुप में अतुल अंजान ने घोसी सीट से चुनाव भी लड़ा था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में मर्डर, चाय दुकानदार की अल - सुबह गोली मारकर हत्या

Atul Kumar Anjan| अतुल अंजान को जानने वाले मायूसी में

पूर्वी उत्तर प्रदेश में कम्युनिस्ट पार्टी को मजबूत करने के बाद अतुल अंजाम को महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर पार्टी ने घोषित किया था। अतुल अंजान को जानने वाले लोगों में उनकी मृत्यु से बेहद दुख व्याप्त है। वहीं उत्तर प्रदेश के तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Rural SP Bihar: बिहार के 5 जिलों में रूरल एसपी के नए पद सृजित, जानें कैबिनेट के बड़े फैसले

Rural SP Bihar: बिहार की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सरकार ने...

Samrat Choudhary Cabinet: बिहार में कानून-व्यवस्था पर बड़ा फैसला — जानिए Madhubani समेत इन 5 जिलों को क्या ख़ास मिला है?

पटना। बिहार सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा...

Kaimur News: कैमूर में नहर किनारे मिले दो बोरियों में बंद मिली महिला – पुरुष की सिर कटी लाशें

कैमूर क्राइम: बिहार के कैमूर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने...