spot_img

CAA Registration Portal | सीएए के लिए Home Ministry की Portal लॉन्च, ऐसे करें Online Apply

spot_img
- Advertisement -

CAA Registration Portal | सीएए के लिए Home Ministry की Portal लॉन्च, ऐसे करें Online Apply पढ़िए पूरी खबर जहां केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश से आये प्रताड़ित लोगों के लिए वेब पोर्टल की शुरुआत कर दी है। सोमवार को गृह मंत्रालय ने CAA 2024 नियम पूरे भारत में लागू कर दिए थे।

- Advertisement -

CAA Registration Portal | गैर-मुस्लिम शरणार्थियों से नागरिकता के लिए आवेदन मांगे गए हैं

सिटिजनशिप अमेंडमेंट एक्ट यानी सीएए के तहत भारतीय नागरिकता के लिए गृह मंत्रालय ने मंगलवार को वेब पोर्टल लॉन्च किया। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से भारत आए गैर-मुस्लिम शरणार्थियों से नागरिकता के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

- Advertisement -

CAA Registration Portal | 31 दिसंबर 2014 से पहले पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश से भारत आए

केंद्र ने सोमवार को सीएए का नोटिफिकेशन जारी किया था। इसके साथ ही यह कानून देशभर में लागू हो गया। सीएए को हिंदी में नागरिकता संशोधन कानून कहा जाता है। इसके तहत 31 दिसंबर 2014 से पहले पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश से भारत आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदाय के लोगों को नागरिकता दी जाएगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Electric Bus: अरे गुरु!बिहार को मिलेगा 200 E-बसों का तोहफा, जानें क्या है पूरा प्लान, पढ़िए - कब से दौड़ेंगी Bihar Electric Bus सड़कों पर!

हाइलाइट्स :
सोमवार को गृह मंत्रालय ने जारी की थी अधिसूचना।
पूरे भारत में लागू हुआ नागरिकता संशोधन अधिनियम।
दिसंबर 2019 में पारित हुआ था नागरिकता अधिनियम।

CAA Registration Portal | डेडिकेटेड पोर्टल की शुरुआत हो गई है

मंगलवार को इसके लिए डेडिकेटेड पोर्टल की शुरुआत हो गई है। CAA यानी नागरिकता संशोधन अधिनियम के तहत अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश से आये गैर मुस्लिम समुदाय के लोगों (हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई) को भारतीय नागरिकता दी जाएगी।

CAA Registration Portal | आवेदन के लिए यह है जरूरी

गृह मंत्रालय ने वेब पोर्टल (https:// Indiancitizenshiponline.nic.in) उपलब्ध कराया है, जिस पर छह अल्पसंख्यक समुदायों के लोग भारतीय नागरिकता प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक को वैध या समाप्त हो चुके पासपोर्ट, आवासीय परमिट, पति या पत्नी की भारतीय राष्ट्रीयता का प्रमाण मसलन, भारतीय पासपोर्ट या जन्म प्रमाणपत्र की प्रति या मैरेज रजिस्ट्रार द्वारा जारी विवाह प्रमाणपत्र की प्रति देनी होगी। हालांकि, इन दस्तावेजों को जमा करना अनिवार्य नहीं है।

CAA Registration Portal | 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत आये लोगों को भारतीय नागरिकता मिलेगी

नागरिकता (संशोधन) अधिनियम दिसंबर 2019 में पारित हुआ था। सीएए-2019 के तहत नियमों को अधिसूचित किया गया है जिसे अब नागरिकता (संशोधन) नियम, 2024 कहा जा रहा है। इसके तहत अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश से 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत आये लोगों को भारतीय नागरिकता मिलेगी।

यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: बांका में सास की नृशंस हत्या, बहू लाठियों से पीटा, गला रेता, दोनों आंखें फोड़ी, पढ़िए -Murder में क्रूरता की सारी हदें 'कपड़े बदलकर' पार!

CAA Registration Portal | विवादित प्रावधानों को लागू करने पर रोक लगाने की मांग

दूसरी तरफ, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने सीएए पर रोक लगाने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में सिटिजनशिप अमेंडमेंट एक्ट 2019 और सिटिजनशिप अमेंडमेंट रूल्स 2024 के विवादित प्रावधानों को लागू करने पर रोक लगाने की मांग की गई है। सीएए के तहत नागरिकता के लिए पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसमें आवेदक को बताना होगा कि वे किस साल भारत आए थे। पासपोर्ट या अन्य यात्रा दस्तावेज न होने पर भी आवेदन कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें:  Maharastra News: सांगली में कुदरत का कहर, भरभराकर गिरा मंदिर, 6 की दबकर मौत, 14 घायल

CAA Registration Portal | सरकार का कहना है कि जल्द ही मोबाइल ऐप को भी लॉन्च किया जाएगा

सरकार का कहना है कि जल्द ही मोबाइल ऐप को भी लॉन्च किया जाएगा। नए नियमों के मुताबिक, भारत की नागरिकता लेने के लिए सिर्फ दो डॉक्यूमेंटस जमा करने होंगे। भारत की नागरिकता लेने के लिए आवेदक के चरित्र के बारे में हलफनामा देना होगा। आवेदक को संविधान की आठवीं अनुसूचि में दी गई भाषाओं में से किसी एक का ज्ञान होना जरूरी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar News: बिहार में PM Modi ईंधन संरक्षण का होगा अक्षरशः पालन…CM Samrat का बड़ा फैसला…मुख्यमंत्री कारकेड में वाहनों की संख्या होगी कम, पाम...

ईंधन संरक्षण: बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

Bihar Driving Licence: बिहार में अब ड्राइविंग लाइसेंस पास करना आसान नहीं, जानें नए Automated Testing System नियम

Driving Licence: बिहार में गाड़ी चलाने का सपना देख रहे हैं तो थोड़ी तैयारी...

NEET Paper Leak: NEET पेपर लीक पर खान सर का बड़ा हमला, NTA को बताया ‘धोखेबाज एजेंसी’, पढ़िए -पीएम मोदी से क्या कहा!

NEET Paper Leak: देशभर में लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़े NEET UG परीक्षा...