spot_img

Ameen Sayani Died | ‘जी हां भाइयों और बहनो, मैं हूं आपका दोस्त अमीन सयानी… Radio Ceylon के बेहद लोकप्रिय प्रेजेंटर अमीन सयानी का निधन…

spot_img
- Advertisement -

Ameen Sayani Died | ‘जी हां भाइयो और बहनो, मैं हूं आपका दोस्त अमीन सयानी… ‘रेडियो सिलोन के बेहद लोकप्रिय प्रेजेंटर अमीन सयानी का निधन…।बहनों और भाइयों में बिनाका गीतमाला लेकर उपस्थित हो गया आपका अमीन सयानी…

- Advertisement -

Ameen Sayani Died | हर बुधवार अमीन सयानी का इंतजार…रेडियो सीलोन और बिनाका गीतमाला

ये आवाज अब सदा के लिए गुम हो गई है जहां मुंबई के एक अस्पताल में मंगलवार की रात हार्टअटैक से अमीन सयानी का निधन हो गया। अमीन सयानी के बुलंद आवाज़ रेडियो सीलोन पर प्रसारित बिनाका गीतमाला हर किसी को होता था। उस दौर में रेडियो पर अनेक महत्वपूर्ण कार्यक्रम प्रसारित होते थे लेकिन अमीन सयानी के बिनाका गीतमाला कार्यक्रम जैसा कोई नहीं था।

- Advertisement -

Ameen Sayani Died | 91 साल की उम्र में अंतिम सांस ली

उन्हें मशहूर रेडियो प्रोग्राम ‘गीतमाला’ के लिए जाना जाता था। उन्होंने 91 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके बेटे राजिल सयानी ने बताया कि उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें एचएन रिलायंस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Electric Bus: अरे गुरु!बिहार को मिलेगा 200 E-बसों का तोहफा, जानें क्या है पूरा प्लान, पढ़िए - कब से दौड़ेंगी Bihar Electric Bus सड़कों पर!

Ameen Sayani Died | 21 दिसंबर, 1932 को मुंबई में जन्मे अमीन सयानी की आावाज रेडियो पर पहचान…21 फरवरी 24

21 दिसंबर, 1932 को मुंबई में जन्मे अमीन सयानी की आावाज रेडियो पर पहचान बन चुकी थी। उनका कार्यक्रम की शुरुआत में श्रोताओं को बहनों और भाइयों का कहकर संबोधित करना और तमाम किस्से सुनाना लोगों को रेडियो से बांधे रखता था। उनके गीतमाला प्रोग्राम का तो दर्शक शिद्दत से इंतजार किया करते थे। देश में रेडियो के श्रोताओं को जोड़ने में उनकी अहम भूमिका मानी जाती है।

Ameen Sayani Died | सयानी के बोलने का अंदाज ही अलग था

सयानी जी के बोलने का अंदाज ही अलग था उनके मनमोहक आवाज़ पर रेडियो श्रोता आकृष्ट हो जाते थे। उस दौर के हिट फिल्म गीतों को माला मैं पिरोने की अंदाज अमीन सयानी की कुछ और थी। जब में 1980 में मैट्रिक में पढ़ता था उस दौर में रेडियो का जबरदस्त क्रेज था उस दौर में मेरे पिता जी खरीदा हुआ बुश रेडियो मेरे घर में था। और मैं भी बिनाका गीतमाला कार्यक्रम सुनने के लिए तत्पर रहते थे।

Ameen Sayani Died | बिनाका गीतमाला के संगीत प्रेमियों के ख्वाहिश पूरी करते हुए शो में बेमिसाल गाने चलाते थे

उस दौर में एशिया का चर्चित बिनाका गीतमाला कार्यक्रम था। इस शो के होस्ट अमीन सयानी थे, जिन्होंने अपनी मनमोहक आवाज़ से देश एवं विदेश के करोड़ों संगीत प्रेमी का दिल जीत लिया था। अमीन सयानी ने बिनाका गीतमाला के संगीत प्रेमियों के ख्वाहिश पूरी करते हुए शो में बेमिसाल गाने चलाते थे।

Ameen Sayani Died | रात 8 बजे से 9 बजे तक संगीत प्रेमी अपने अपने रेडियो सेट से चिपके रहते थे

उस दौर में रात 8 बजे से 9 बजे तक संगीत प्रेमी अपने अपने रेडियो सेट से चिपके रहते थे। उस दौर में बिनाका गीतमाला कार्यक्रम की बढ़ती लोकप्रियता एवं श्रोताओं के इसे काउंटडाउन शो बना दिया गया। श्रोता अपने पसंदीदा गीत सुनने के लिए वोट करते थे। अमीन सयानी जी के आवाज़ बहनों और भाइयों आज भी संगीत प्रेमियों को गुदगुदाते हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar News: बिहार में PM Modi ईंधन संरक्षण का होगा अक्षरशः पालन…CM Samrat का बड़ा फैसला…मुख्यमंत्री कारकेड में वाहनों की संख्या होगी कम, पाम...

ईंधन संरक्षण: बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

Bihar Driving Licence: बिहार में अब ड्राइविंग लाइसेंस पास करना आसान नहीं, जानें नए Automated Testing System नियम

Driving Licence: बिहार में गाड़ी चलाने का सपना देख रहे हैं तो थोड़ी तैयारी...

NEET Paper Leak: NEET पेपर लीक पर खान सर का बड़ा हमला, NTA को बताया ‘धोखेबाज एजेंसी’, पढ़िए -पीएम मोदी से क्या कहा!

NEET Paper Leak: देशभर में लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़े NEET UG परीक्षा...