
Pankaj Udhas Death | Pankaj कर गए Udhas….। ‘चिठ्ठी आई है… नहीं रहे गजल गायक पंकज उधास। निधन से संगीत जगत में एकबारगी सन्नाटा छा गया है जहां अपनी जादुई आवाज से फैंस का दिल जीतने वाले गायक पंकज उधास का निधन हो गया है। वे 72 साल के थे।
Pankaj Udhas Death: मुंबई के ब्रीचकैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली।
यह जानकारी उनके बेटी ने दी है। उन्होंने मुंबई के ब्रीचकैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। पंकज उधास के निधन से संगीत जगत में शोक छा गया है। लिखा,हम आपको लंबी बीमारी के चलते 26 फरवरी 2024 को पद्मश्री पंकज उधास के दुखद निधन की जानकारी देते हुए दुखी हैं। पंकज किस बीमारी से जूझ रहे थे इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।
Pankaj Udhas Death: ”चांदी जैसा रंग हो तेरा सोने जैसा बाल..” गजल गाने वाले पंकज उधास की आवाज हमेशा के लिए खाामोश
फिल्म नाम में ‘चिठ्ठी आई है…’गाना से पंकज उदास चर्चा में आए थे। ”चांदी जैसा रंग हो तेरा सोने जैसा बाल..” गजल गाने वाले पंकज उधास की आवाज हमेशा के लिए शांत हो गई है।
Pankaj Udhas Death: पंकज की बेटी नायब उधास ने अपनी एक पोस्ट में लिखा
पंकज की बेटी नायब उधास ने अपनी एक पोस्ट में लिखा कि हमें आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास का निधन हो गया है। पिछले दस दिन से उनका इलाज चल रहा था। पंकज उधास का अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा। पीएम मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
पद्मश्री से सम्मानित, मशहूर ग़ज़ल गायक, श्री पंकज उधास का निधन, संगीत प्रेमियों के लिए व ग़ज़ल की कला के लिए बहुत बड़ी क्षति है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे। ॐ शांति🙏 pic.twitter.com/xysHG0fl8g
— Narendra Modi ᴾᵃʳᵒᵈʸ (@INamoAgain) February 26, 2024
Pankaj Udhas Death: छह साल की उम्र में संगीत की दुनिया में अपना करियर शुरू किया
पंकज उधास ने छह साल की उम्र में संगीत की दुनिया में अपना करियर शुरू किया था। गायन का संस्कार उन्हें अपने घर से ही मिला था। उन्होंने संगीत की दुनिया में कदम रखा और यहीं के होकर रह गये। पंकज उधास के निधन के बाद गायक शंकर महादेवन और अन्य मशहूर हस्तियों ने भी दुख व्यक्त किया है।







