spot_img

Ministry Of Information And Broadcasting | OTT Platforms Blocked | 18 OTT प्लेटफॉर्म, 57 सोशल मीडिया अकाउंट,19 वेबसाइट, 10 एप्स बैन

spot_img
- Advertisement -

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कई चेतावनियों के बाद अश्लील और अभद्र सामग्री दर्शाने वाले 18 ओटीटी प्लेटफार्मों को ब्लॉक कर दिया है। सरकार का कहना है कि देशभर में ओटीटी प्लेटफॉर्म की 19 वेबसाइटें, 10 ऐप्स और 57 सोशल मीडिया हैंडल ब्लॉक किए गए हैं।

- Advertisement -

Ministry Of Information Broadcasting | OTT प्लेटफॉर्म और 57 सोशल मीडिया अकाउंट बैन

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बार-बार ‘रचनात्मक अभिव्यक्ति’ की आड़ में अश्लीलता, अभद्रता और दुर्व्यवहार का प्रचार न करने के लिए प्लेटफार्मों की जिम्मेदारी पर जोर देने की बात कहकर यह घोषणा की।

- Advertisement -

Ministry Of Information Broadcasting | सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के प्रावधानों के तहत

उन्होंने बताया कि हालिया निर्णय भारत सरकार के अन्य मंत्रालयों और विभागों और मीडिया और मनोरंजन, महिला अधिकारों और बाल अधिकारों में विशेषज्ञता वाले डोमेन विशेषज्ञों के परामर्श से सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के प्रावधानों के तहत लिया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Good News: 6.85 KM लंबे कुशेश्वरस्थान बाईपास के नए एलाइनमेंट को मिली मंजूरी, Kusheshwarsthan Bypass होगा 61 एकड़ भूमि का अधिग्रहण, पढ़िए -लागत और विस्थापन दोनों में आएगी कमी!

Ministry Of Information Broadcasting | ये हैं शामिल

केंद्र ने जिन सोशल मीडिया अकाउंट को ब्लॉक किया है उनमें 12 फेसबुक के, 17 एक्स के, 16 इंस्टाग्राम और 12 यूट्यूब के अकाउंट शामिल हैं। इन प्लेटफॉर्म, अकाउंट, एप्स और वेबसाइट पर आईटी अधिनियम, भारतीय दंड संहिता और अशोभनीय प्रतिनिधित्व का उल्लंघन करने वाली सामग्री महिला (निषेध) अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। जिन एप्स पर कार्रवाई हुई है उनमें से 7 गूगल प्ले-स्टोर पर थे और 3 एपल के एप स्टोर पर थे। सभी 57 सोशल मीडिया अकाउंट को डिसेबल कर दिया गया है।

Ministry Of Information Broadcasting | न केवल अश्लील था बल्कि महिलाओं को अपमानित भी करता था

ब्लॉक किए गए ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ कई वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन भी हैं। इसमें ड्रीम्स फिल्म्स, वूवी और येस्मा जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इन प्लेटफार्मों ने ऐसा कंटेंट पेश किया, जो न केवल अश्लील था बल्कि महिलाओं को अपमानित भी करता था। इसमें, Dreams FilmsVooviYessmaUncut AddaTri FlicksX PrimeNeon XVIPBesharamsHuntersRabbitXtramoodNuefliksMoodXMojflixHotShots VIPFugiChikooflixPrime Play शामिल हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar News: बिहार में PM Modi ईंधन संरक्षण का होगा अक्षरशः पालन…CM Samrat का बड़ा फैसला…मुख्यमंत्री कारकेड में वाहनों की संख्या होगी कम, पाम...

ईंधन संरक्षण: बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

Bihar Driving Licence: बिहार में अब ड्राइविंग लाइसेंस पास करना आसान नहीं, जानें नए Automated Testing System नियम

Driving Licence: बिहार में गाड़ी चलाने का सपना देख रहे हैं तो थोड़ी तैयारी...

NEET Paper Leak: NEET पेपर लीक पर खान सर का बड़ा हमला, NTA को बताया ‘धोखेबाज एजेंसी’, पढ़िए -पीएम मोदी से क्या कहा!

NEET Paper Leak: देशभर में लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़े NEET UG परीक्षा...