Budget 2024 | Interim Budget 2024 | Union Finance Minister Nirmala Sitharaman | सरकार ने झोंक दी चुनाव से पहले के आखिरी Budget 2024 में सारी पोटली। पढ़िए क्या है Budget 2024-25 Live Updates। क्या भाषण में बताया केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या कहा। कांग्रेस ने क्या बताया।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को कैसे लग रहा है यह बजट राम राज्य वाला। पूरी खबर तब जब आज केंद्र सरकार अपना छठा बजट पेश कर चुका है। पढ़िए पूरी खबर, पूरे विस्तार से, हर प्वाइंट पर नजर, देशज टाइम्स…पढ़िए जाग जाइए…
Budget 2024 | Interim Budget 2024 | क्योंकि अप्रैल-मई में आम चुनाव होने हैं
यह बजट अंतरिम है। देश में 1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री ने मोदी सरकार का अंतिम अंतरिम बजट पेश किया। यह अंतरिम बजट है, क्योंकि अप्रैल-मई में आम चुनाव होने हैं। नई सरकार बनने के बाद पूर्ण बजट जुलाई में पेश होने (Union Finance Minister Nirmala Sitharaman presented the sixth budget) की उम्मीद है।
Budget 2024 | Interim Budget 2024 | वित्त मंत्री सीतारमण के कार्यकाल का यह छठा बजट है
वित्त मंत्री सीतारमण के कार्यकाल का यह छठा बजट है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया, 10 साल में इनकम टैक्स कलेक्शन तीन गुना बढ़ गया है। मैंने टैक्स रेट में कटौती की है। 7 लाख की आय वालों को कोई कर देय नहीं है। 2025-2026 तक घाटा को और कम करेंगे। राजकोषीय घाटा 5.1% रहने का अनुमान है। 44.90 करोड़ रुपए का खर्च है और 30 लाख करोड़ का रेवेन्यू आने का अनुमान है।
Budget 2024 | Interim Budget 2024 | देश में सीबीजी, सीएनजी और पीएनजी का मिश्रण अनिवार्य
2070 तक नेट जीरो के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में कई उपाय किए गए हैं। एक गीगावाट की शुरुआती क्षमता के लिए अपतटीय पवन ऊर्जा की संभावना को संभव बनाने के प्रयास हो रहे हैं। वर्ष 2030 तक कोयला गैसीकरण और तरलीकरण को 100 मीट्रिक करने का लक्ष्य रखा गया है। देश में सीबीजी, सीएनजी और पीएनजी का मिश्रण अनिवार्य कर दिया जाएगा।
Budget 2024 | Interim Budget 2024 | गरीब और मध्यवर्ग के लिए कुछ नहीं है…कांग्रेस उवाच
वहीं, कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार ने वर्ष 2023-24 के लिए जो अंतरिम बजट पेश किया है, उसमें गरीब और मध्यवर्ग के लिए कुछ नहीं है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने बजट भाषण के बाद गुरुवार को संसद भवन परिसर में मीडिया से बातचीत में कहा कि अंतरिम बजट नीरस था। इसमें न तो बढ़ती महंगाई रोकने के लिए कोई उपाय सुझाया गया और न ही किसानों के हित की कोई ठोस बात कही गई।
Budget 2024 | Interim Budget 2024 | बजट भाषण में सिर्फ जनता को लुभाने की कोशिश, चुनावी-चुनावी
कांग्रेस के लोकसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी ने बजट को चुनावी करार दिया है। उन्होंने कहा कि बजट भाषण में सिर्फ जनता को लुभाने की कोशिश की गई है। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने बजट भाषण के बाद संसद भवन परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मोदी सरकार उद्योगपतियों के लिए काम करती है। यह बजट भी उन्हीं के लिए था। इस बजट से देश के नौजवान, किसान, महिला व मध्यवर्ग को सिर्फ निराशा हाथ लगी है।
Budget 2024 | Interim Budget 2024 | यह बजट आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट की पुनरावृत्ति है
कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा कि बजट का एक बड़ा हिस्सा राष्ट्रपति के अभि भाषण से लिया गया था। यह बजट आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट की पुनरावृत्ति है। कांग्रेस सांसद रंजीता रंजन ने कहा कि बजट में महिलाओं के लिए कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि कितनी महिलाएं हैं, जिनकी बचत दो लाख है, जिस पर वे 7.5 फीसदी ब्याज लेंगी? ये पूरी तरह से चुनावी बजट है।
Budget 2024 | Interim Budget 2024 | बजट राम राज्य की परिकल्पना को दर्शाता है
वहीं, केंद्र सरकार के अंतरिम बजट का स्वागत करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देश के विकास को समर्पित करते हुए बजट को राम राज्य की परिकल्पना को दर्शाता हुआ बताया है।
Budget 2024 | Interim Budget 2024 | बजट में मातृ शक्ति का विजन है तो अंतरिम बजट में किसान, मध्यम वर्ग, महिला से लेकर सभी वर्गों के लिए रूपरेखा
गुरुवार को जे पी नड्डा ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ” इस बजट में मातृ शक्ति का विजन है तो अंतरिम बजट में किसान, मध्यम वर्ग, महिला से लेकर सभी वर्गों के लिए रूपरेखा बनाई गई है। भारतीय अर्थव्यवस्था सही रास्ते पर आगे बढ़ रही है। मैं इस बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को साधुवाद देता हूं।
Budget 2024 | Interim Budget 2024 | लखपति दीदी का लक्ष्य बढ़ाकर 3 करोड़ कर दिया गया है
उन्होंने कहा कि यह दूरदर्शी बजट विकसित भारत की नींव रखता है। इस बजट में मध्यम वर्ग के लिए घोषित आवास योजना एक क्रांतिकारी कदम है। लखपति दीदी का लक्ष्य बढ़ाकर 3 करोड़ कर दिया गया है। एमएसएमई सेक्टर को ग्लोबल बनाया जाएगा। इस बजट में पर्यटन और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
Budget 2024 | Interim Budget 2024 | इसमें विकसित भारत का संकल्प और आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य है
जे पी नड्डा ने कहा कि यह बजट सामाजिक कल्याण और देश के विकास को समर्पित है। यह बजट राम राज्य की परिकल्पना को दर्शाता है। इसमें विकसित भारत का संकल्प और आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य है। अंतरिम बजट में मध्यम वर्ग के लिए आवास योजना लाए जाने का कदम क्रांतिकारी है। अगले 5 साल में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लगभग 2 करोड़ घर बनाने का निर्णय लिया गया है।
Budget 2024 | Interim Budget 2024 | यह बजट 2047 के विकसित भारत की नींव
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को पेश किए गए बजट की सराहना करते हुए इसे केवल एक अंतरिम बजट नहीं बल्कि एक समावेशी और अभिनव बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट 2047 के विकसित भारत की नींव को मजबूत करने की गारंटी देता है।
Budget 2024 | Interim Budget 2024 | यह समावेशी और अभिनव बजट है। इसमें निरंतरता का आत्मविश्वास है
प्रधानमंत्री ने वीडियो संदेश के माध्यम से बजट पर टिप्पणी करते हुए कहा, यह समावेशी और अभिनव बजट है। इसमें निरंतरता का आत्मविश्वास है। ये बजट विकसित भारत के चार स्तंभ- युवा, गरीब, महिला और किसान सभी को सशक्त करेगा।” मोदी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की दूरदर्शिता की सराहना करते हुए कहा, “निर्मला सीतारमण का बजट देश के भविष्य के निर्माण का बजट है। यह बजट 2047 तक विकसित भारत की नींव को मजबूत करने की गारंटी देता है।
Budget 2024 | Interim Budget 2024 | यह बजट युवा भारत की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह बजट युवा भारत की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। उन्होंने बजट में लिए गए दो महत्वपूर्ण निर्णयों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रिसर्च और इनोवेशन के लिए एक लाख करोड़ रुपये का फंड बनाने की घोषणा की गई है। उन्होंने बजट में स्टार्टअप्स के लिए टैक्स छूट के विस्तार पर भी प्रकाश डाला।
Budget 2024 | Interim Budget 2024 | यह एक प्रकार का स्वीट स्पॉट है
प्रधानमंत्री ने कहा कि राजकोषीय घाटे को नियंत्रण में रखते हुए कैपिटल एक्सपेंडिचर को 11 लाख 11 हजार 111 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक ऊंचाई दी गई है। अर्थशास्त्रियों की भाषा में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह एक प्रकार का स्वीट स्पॉट है। उन्होंने कहा कि यह भारत में 21वीं सदी के आधुनिक बुनियादी ढांचे के निर्माण के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के लाखों नए अवसर पैदा करेगा। उन्होंने वंदे भारत मानक की 40,000 आधुनिक बोगियों का निर्माण करने और उन्हें सामान्य यात्री ट्रेनों में स्थापित करने की घोषणा के बारे में भी बताया, जिससे देश के विभिन्न रेल मार्गों पर करोड़ों यात्रियों की सुविधा और यात्रा अनुभव में वृद्धि होगी।
Budget 2024 | Interim Budget 2024 | हम एक बड़ा लक्ष्य तय करते हैं, उसे हासिल करते हैं और फिर अपने लिए उससे भी बड़ा लक्ष्य तय करते हैं
महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, हम एक बड़ा लक्ष्य तय करते हैं, उसे हासिल करते हैं और फिर अपने लिए उससे भी बड़ा लक्ष्य तय करते हैं। उन्होंने गरीबों और मध्यम वर्ग के कल्याण के लिए सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए गांवों और शहरों में 4 करोड़ से अधिक घरों के निर्माण और 2 करोड़ और नए घर बनाने का लक्ष्य बढ़ाने की जानकारी दी। महिला सशक्तीकरण पर जोर देते हुए मोदी ने कहा, “हमने दो करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा था। अब इस लक्ष्य को बढ़ाकर तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का कर दिया गया है।
Budget 2024 | Interim Budget 2024 | बजट में गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए नए अवसर पैदा करके उन्हें सशक्त बनाने पर सरकार का जोर
प्रधानमंत्री ने गरीबों को सहायता देने, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को इसका लाभ देने के लिए आयुष्मान भारत योजना की प्रशंसा की। मोदी ने इस बजट में गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए नए अवसर पैदा करके उन्हें सशक्त बनाने पर सरकार का जोर दिया। उन्होंने रूफ टॉप सोलर अभियान का उल्लेख किया, जहां एक करोड़ परिवार मुफ्त बिजली का लाभ उठाएंगे, साथ ही सरकार को अतिरिक्त बिजली बेचकर प्रति वर्ष 15 से 20 हजार रुपये की आय भी अर्जित करेंगे।
Budget 2024 | Interim Budget 2024 | किसानों की आय बढ़ेगी और खर्च कम होंगे
प्रधानमंत्री ने आज घोषित आयकर छूट योजना का उल्लेख किया जिससे मध्यम वर्ग के लगभग एक करोड़ नागरिकों को राहत मिलेगी। बजट में किसान कल्याण को लेकर लिए गए प्रमुख फैसलों पर मोदी ने नैनो डीएपी के उपयोग, पशुओं के लिए नई योजना, पीएम मत्स्य सम्पदा योजना के विस्तार और आत्मनिर्भर तेल बीज अभियान का उल्लेख किया, जिससे किसानों की आय बढ़ेगी और खर्च कम होंगे।
Budget 2024 | Interim Budget 2024 | 527 नए रूट्स ने 1.3 करोड़ यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचाया
देश में हवाई अड्डों की संख्या बढ़कर 149 हो गई है। देश के टियर टू और टियर थ्री शहरों को उड़ान स्कीम के तहत हवाई सुविधा से जोड़ा गया है। 527 नए रूट्स ने 1.3 करोड़ यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचाया गया है। देश में 1000 से अधिक नए एयरक्राफ्ट का आर्डर दिया गया है।
Budget 2024 | Interim Budget 2024 | अगले 5 वर्षों में 2 करोड़ और घर मुहैया होंगे
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “कोविड के कारण चुनौतियों के बावजूद, पीएम आवास योजना ग्रामीण का कार्यान्वयन जारी रहा और हम 3 करोड़ घरों के लक्ष्य को प्राप्त करने के करीब हैं। परिवारों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए हम अगले 5 वर्षों में 2 करोड़ और घर मुहैया कराएंगे।
Budget 2024 | Interim Budget 2024 | 70% आवास महिलाओं को मिले हैं
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने अंतरिम बजट भाषण में कहा, हमारी सरकार ने नागरिक प्रथम और न्यूनतम सरकार अधिकतम शासन दृष्टिकोण के साथ जवाबदेह, जन केंद्रित और विश्वास आधारित प्रशासन प्रदान किया है। संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, पिछले 10 साल में 30 करोड़ मुद्रा योजना ऋण महिला उद्यमियों को दिए गए…ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महिलाओं को 70% आवास महिलाओं को मिले हैं।
Budget 2024 | Interim Budget 2024 | उभरती प्रौद्योगिकी में निजी निवेश को बढ़ावा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए कहा कि उभरती प्रौद्योगिकी में निजी निवेश को बढ़ाने के लिए एक लाख करोड़ का कोष तैयार होगा।सरकार ने उभरती प्रौद्योगिकी में निजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए एक लाख करोड़ रुपये का कोष बनाने का प्रस्ताव रखा है। आने वाला समय तकनीकी प्रेमी युवाओं के लिए एक स्वर्णिम युग होगा। सरकार 50 साल तक ब्याज मुक्त ऋण मुहैया कराने के लिए कोष की स्थापना करेगी। इसके माध्यम से लंबी अवधि के लिए कम या शून्य ब्याज दरों पर वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
Budget 2024 | Interim Budget 2024 | ऐसे कार्यक्रम बनाने की ज़रूरत है जिससे
वित्त मंत्री ने कहा, हमें ऐसे कार्यक्रम बनाने की ज़रूरत है जिससे हमारे युवाओं और प्रौद्योगिकी की शक्तियों का संयोजन हो। इस पहल से निजी क्षेत्र को उभरती प्रौद्योगिकी में अनुसंधान और नवाचार बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
Budget 2024 | Interim Budget 2024 | ‘जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान
सीतारमण ने कहा कि नवाचार ही विकास की नींव है। तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने ‘जय जवान जय किसान’ का नारा दिया और तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने ‘जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान’ का नारा दिया। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान’ को आगे बढ़ाया है।
Budget 2024 | Interim Budget 2024 | वैश्विक स्तर पर भारत के लिए अवसर बढ़ रहे हैं
वित्त मंत्री ने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत के लिए अवसर बढ़ रहे हैं। भारत अपने लोगों के नवाचार और उद्यमिता के माध्यम से दुनिया को समाधान दिखा रहा है।
Budget 2024 | Interim Budget 2024 | एक करोड़ करदाताओं को लाभ मिलेगा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को अंतरिम बजट में लम्बे समय से चली आ रही प्रत्यक्ष कर मुद्दों के समाधान से जुड़ी योजना की घोषणा की है। इससे करीब एक करोड़ करदाताओं को लाभ मिलेगा।
वित्त मंत्री ने प्रस्ताव किया कि 2009-10 तक के वर्षों के लिए 25,000 रुपये और 2010-2015 के लिए 10,000 तक की बकाया मांगों को वापस लेने का प्रस्ताव करती है।
Budget 2024 | Interim Budget 2024 | सरकारी खाते में भी सुधार होगा
इससे उक्त नियमों के तहत गैर-सत्यापित, गैर-समाधान या विवादित बकाया प्रत्यक्ष कर मांगों को वापस लिया जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि कई कर देयता 1962 से अबतक लंबित पड़ी हैं। इससे सरकारी खाते में भी सुधार होगा।
Budget 2024 | Interim Budget 2024 | मुकदमेबाजी को कम करने और कर भुगतान में आसानी बढ़ाने में बड़ा योगदान
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने बकाया प्रत्यक्ष कर वापस लेने के सरकार के फैसले की सराहना की है। इससे कर मुकदमेबाजी को कम करने और कर भुगतान में आसानी बढ़ाने में बड़ा योगदान होगा।
Budget 2024 | Interim Budget 2024 | राजकोषीय घाटा, सकल घरेलू उत्पाद के 5.1 प्रतिशत रहने का अनुमान
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2024-25 का अंतरिम बजट पेश करते कहा, इसमें उन्होंने राजकोषीय घाटा, सकल घरेलू उत्पाद के 5.1 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया है। पिछले वित्त वर्ष में 5.8 प्रतिशत था।
Budget 2024 | Interim Budget 2024 | सरकार अपनी कमाई से अधिक खर्च करती है
राजकोषीय घाटा एक वित्त वर्ष में सरकार के कुल राजस्व (आय) और कुल व्यय के बीच का अंतर होता है। घाटा होने का कारण है कि सरकार अपनी कमाई से अधिक खर्च करती है।
Budget 2024 | Interim Budget 2024 | उसी राह पर सरकार
वित्त मंत्री सीतारमण ने लोकसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि 2021-22 में अपने बजट भाषण में 2025-26 तक राजकोषीय घाटे को 4.5 प्रतिशत से कम लाने की घोषणा के अनुरूप ही राजकोषीय समेकन की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। उसी राह पर चलते हुए 2024-25 का राजकोषीय घाटा जीडीपी का 5.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
Budget 2024 | Interim Budget 2024 | सरकार की कुल उधारी में कमी आई है
वित्त मंत्री ने बताया कि सरकार की कुल उधारी में कमी आई है। कुल व्यय (संशोधित) 44.90 लाख करोड़ रहा। उधार को छोड़ कर कुल आय 27.56 लाख करोड़ रही। इसमें वित्त वर्ष 23-24 के लिए कर से आय 23.24 लाख करोड़ है। वित्त वर्ष 24-25 के लिए सकल बाजार उधार 14.13 लाख करोड़ अनुमानित है।
Budget 2024 | Interim Budget 2024 | मगर अभी भी तीन लाख रुपए तक की आय ही टैक्स फ्री है
वित्त मंत्री ने अंतरिम बजट में महिलाओं और किसानों के लिए कई ऐलान किए हैं, लेकिन करदाताओं को अभी कोई राहत नहीं दी है। वित्त मंत्री ने परंपरा को निभाते हुए अंतरिम बजट में टैक्स दरों को अपरिवर्तित रखा है। तीन लाख रुपये तक की आय ही टैक्स फ्री है। सीतारमण का यह छठा और मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट है।
Budget 2024 | Interim Budget 2024 | 58 मिनट लंबे बजट भाषण में
सीतारमण ने अपने 58 मिनट लंबे बजट भाषण में कहा कि राजकोषीय घाटा 5.1 फीसदी रहने का अनुमान है। 44.90 लाख करोड़ रुपये का खर्च है और 30 लाख करोड़ रुपये का राजस्व आने का अनुमान है। अंतरिम बजट में वित्त वर्ष 2024-25 में देश के बुनियादी ढांचे के लिए पूंजीगत व्यय को 11 फीसदी बढ़ाकर 11.11 लाख करोड़ रुपये यानी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 3.4 फीसदी करने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में पूंजीगत व्यय तीन गुना होने से आर्थिक वृद्धि और रोजगार सृजन पर कई गुना प्रभाव पड़ा है।
Budget 2024 | Interim Budget 2024 | सरकार ने सबका साथ-सबका विकास की धारणा को मजबूत किया
वित्त मंत्री ने कहा कि जुलाई में पूर्ण बजट में हमारी सरकार विकसित भारत के लक्ष्य का विस्तृत रोडमैप प्रस्तुत करेगी। इससे पहले वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण की शुरुआत में कहा कि हमारी सरकार ने सबका साथ-सबका विकास की धारणा को मजबूत किया है। दस साल में आयकर संग्रह तीन गुना बढ़ गया है। सरकार वित्त वर्ष 2024-25 में दिनांकित प्रतिभूतियां जारी कर बाजार से 14.13 लाख करोड़ रुपये जुटाएगी। माल एवं सेवा कर (जीएसटी) ने अनुपालन बोझ को कम कर दिया है, जबकि औसत मासिक जीएसटी संग्रह दोगुना होकर 1.66 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
Budget 2024 | Interim Budget 2024 | यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और आराम के लिए 40 हजार सामान्य…
वित्त मंत्री ने कहा कि उन्होंने परंपरा को निभाते हुए अंतरिम बजट 2024 के दौरान टैक्स दरों को अपरिवर्तित रखा है। वित्त मंत्री ने अंतरिम बजट में आयात शुल्क सहित प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों के लिए समान कर दरों को बनाए रखने का प्रस्ताव किया। उन्होंने कहा कि घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लक्षद्वीप सहित हमारे द्वीपों पर बंदरगाह कनेक्टिविटी, पर्यटन बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के लिए परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। सीतारमण ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और आराम के लिए 40 हजार सामान्य रेलवे बोगियों को वंदे भारत मानकों में परिवर्तित किया जाएगा।
Budget 2024 | Interim Budget 2024 | आशा वर्कर्स, आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स को भी होंगे कवर
सीतारमण ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी आशा वर्कर्स, आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स को भी कवर किया जाएगा। कृषि क्षेत्र की और वृद्धि के लिए सरकार फसल कटाई के बाद की गतिविधियों में सार्वजनिक और निजी निवेश को और बढ़ावा देगी। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद हमने पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत तीन करोड़ घर बनाने का काम पूरा हुआ, जबकि दो करोड़ घर अगले पांच साल में और बनाए जाएंगे।
Budget 2024 | Interim Budget 2024 | तीन प्रमुख आर्थिक रेलवे कॉरिडोर
सीतारमण ने कहा कि भारत-मध्य पूर्व-यूरोप कॉरिडोर भारत और दूसरे देशों के लिए एक परिवर्तनकारी कदम है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने नागरिक प्रथम और न्यूनतम सरकार अधिकतम शासन दृष्टिकोण के साथ जवाबदेह, जनकेंद्रित और विश्वास आधारित प्रशासन प्रदान किया है। तीन प्रमुख आर्थिक रेलवे कॉरिडोर लागू किए जाएंगे। इसमें पहला ऊर्जा, खनिज और सीमेंट कॉरिडोर, दूसरा पोर्ट कनेक्टिविटी कॉरिडोर और तीसरा उच्च यातायात घनत्व कॉरिडोर होगा। वित्त मंत्री ने कहा कि मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी को और सक्षम करने के लिए पीएम गतिशक्ति के तहत परियोजनाओं की पहचान की गई है।
Budget 2024 | Interim Budget 2024 | गरीब, महिला, युवा और अन्नदाता पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत
सीतारमण ने कहा कि पिछले 10 साल में 30 करोड़ मुद्रा योजना ऋण महिला उद्यमियों को दिए गए हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महिलाओं को 70 फीसदी आवास महिलाओं को मिले हैं। वित्त मंत्री ने कहा, “हमें गरीब, महिला, युवा और अन्नदाता पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है, उनकी जरूरतें और आकांक्षाएं हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं।
Budget 2024 | Interim Budget 2024 | एफडीआई यानी फर्स्ट डेवलप इंडिया
डायरेक्ट या इनडायरेक्ट टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं। रक्षा खर्च में 11.1% की बढ़ोतरी, अब यह जीडीपी का 3.4% होगा। आशा बहनों को भी आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाएगा। तिलहन के अनुसंधान को बढ़ावा दिया जाएगा। हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। सीतारमण ने कहा कि एफडीआई यानी फर्स्ट डेवलप इंडिया। 2014-23 के दौरान 596 अरब डॉलर विदेशी प्रत्यक्ष निवेश आया। यह 2005-2014 के दौरान आए एफडीआई से दोगुना था। हम विदेशी पार्टनर्स से बाइलेटरल इन्वेस्टमेंट ट्रीटी कर रहे हैं।
Budget 2024 | Interim Budget 2024 | ब्लू इकोनॉमी 2.0 के तहत नई योजना शुरू होगी
ब्लू इकोनॉमी 2.0 के तहत नई योजना शुरू होगी। इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा देंगे। 50 साल के लिए 1 लाख करोड़ के ब्याज मुक्त लोन देंगे। लक्षद्वीप के इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देंगे। 40 हजार सामान्य रेल कोच वंदे भारत जैसे कोच में बदलेंगे।
Budget 2024 | Interim Budget 2024 | नए दौर की टेक्नोलॉजी और डेटा लोगों के जीवन और व्यापार ला रहा बदलाव
वित्त मंत्री ने कहा, अटल जी ने कहा था- जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान। अब मोदी जी ने कहा- जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान। नए दौर की टेक्नोलॉजी और डेटा लोगों के जीवन और व्यापार में बदलाव ला रहा है। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए नई योजना लाई गई है। इन्फ्रास्ट्रक्चर में विकास के लिए सरकार ने 11.1% ज्यादा खर्च का प्रावधान किया है। निर्मला ने बताया, हमारी सरकार सर्वाइकल कैंसर के वैक्सीनेशन पर ध्यान देगी। मातृ और शिशु देखरेख की योजनाओं को व्यापक कार्यक्रम के अंतर्गत लाया गया। 9-14 साल की लड़कियों के टीकाकरण पर ध्यान दिया जाएगा। सरकार मिडिल क्लास के लिए आवास योजना लाएगी।
Budget 2024 | Interim Budget 2024 | हमने दिया पारदर्शी, जवाबदेह, लोक केंद्रित और विश्वास आधारित प्रशासन
अगले 5 साल में 2 करोड़ घर बनाए जाएंगे। पीएम आवास के तहत 3 करोड़ घर बनाए गए हैं। वित्त मंत्री ने कहा- ‘मत्स्य संपदा योजना से 55 लाख को नया रोजगार मिला। 5 इंटीग्रेटेड एक्वापार्क स्थापित किए जाएंगे। करीब 1 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनीं। अब 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। हमने पारदर्शी, जवाबदेह, लोक केंद्रित और विश्वास आधारित प्रशासन दिया है। देश में निवेश की स्थिति अच्छी है। हमने 390 यूनिवर्सिटी की स्थापना की है। जीएसटी से वन मार्केट, वन टैक्स किया। भारत-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर एक परिवर्तनकारी पहल है।
Budget 2024 | Interim Budget 2024 | 78 लाख स्ट्रीट वेंडर को मदद
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘पीएम जनधन योजना के तहत आदिवासी समाज तक पहुंचना है। विशेष जनजातियों के लिए विशेष योजना लेकर आए हैं। इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास में तेजी आई है। सरकारी योजनाएं जनता तक पहुंच रही हैं। हर घर जल योजना से पानी पहुंचाया जा रहा है। 78 लाख स्ट्रीट वेंडर को मदद दी गई है।
Budget 2024 | Interim Budget 2024 | 54 लाख युवाओं को प्रशिक्षित किया गया
4 करोड़ किसानों को पीएम फसल बीमा योजना का लाभ दिया जाता है। पीएम किसान योजना से 11.8 करोड़ लोगों को आर्थिक मदद मिली है। आम लोगों के जीवन में बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है। युवाओं को सशक्त बनाने पर भी काम किया है। तीन हजार नए आईटीआई खोले गए हैं। 54 लाख युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है। एशियाई खेलों में भारत के युवाओं को कामयाबी मिली है।
Budget 2024 | Interim Budget 2024 | हम सबका साथ, सबका विकास के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं
तीन तलाक को गैरकानूनी घोषित किया है। महिलाओं को संसद में आरक्षण देने के लिए कानून लेकर आए हैं। स्किल इंडिया मिशन में 1.4 करोड़ युवाओं को ट्रेंड किया गया। 3000 नए आईटीआई बनाए गए। हम सबका साथ, सबका विकास के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। हमारा काम में सेक्युरलिज्म रखने पर जोर है। हमारा गरीब को एम्पॉवर्ड करने पर जोर है। बीते सालों में सरकार 25 करोड़ लोगों की गरीबी दूर करने में कामयाब रही है। हमारी सरकार का उद्देश्य सामाजिक न्याय कायम करना है।
Budget 2024 | Interim Budget 2024 | महिला उद्यमियों को 30 करोड़ मुद्रा योजना ऋण
सरकार सर्वांगीण और सर्वसमावेशी विकास के लिए काम कर रही है। पीएम मुद्रा योजना के तहत 22.5 लाख करोड़ मूल्य के 43 करोड़ लोन मंजूर किए गए। महिला उद्यमियों को 30 करोड़ मुद्रा योजना ऋण दिए गए। 11.8 करोड़ किसानों को वित्तीय सहायता दी गई। सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला। गरीब कल्याण योजना में 34 लाख करोड़ खातों में भेजे।
Budget 2024 | Interim Budget 2024 | ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आय बढ़ी है
वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा, हर घर जल, सभी के बिजली, गैस, वित्तीय सेवाएं और बैंक अकाउंट खोलने के लिए काम किया है| खाद्यान्न की चिंताओं को दूर किया है। 80 करोड़ लोगों को निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया है। मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा किया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आय बढ़ी है। 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र बन जाएगा। हम लोगों को सशक्त बनाने का काम कर रहे हैं। हमने भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद को खत्म किया है।
Budget 2024 | Interim Budget 2024 | जब पीएम मोदी ने 2014 में काम शुरू किया तब बहुत ज्यादा चुनौतियां थीं
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण पढ़ना शुरू कर दिया है। निर्मला ने कहा, देश की जनता भविष्य की तरफ देख रहे हैं। वे आशान्वित हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में हम आगे बढ़ रहे हैं। जब पीएम मोदी ने 2014 में काम शुरू किया तब बहुत ज्यादा चुनौतियां थीं। जनता के हित में काम शुरू किए हैं। जनता को ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर दिए हैं। देश में नया उद्देश्य और उम्मीद जगी है। जनता ने हमें दूसरी बार सरकार में चुना। हमने व्यापक विकास की बात की। सबका साथ, सबका विश्वास और सबके प्रयास के मंत्र से आगे बढ़े।
Budget 2024 | Interim Budget 2024 | हमने अंतरिम बजट की परंपरा को जारी रखा है। दरअसल…,
वित्त मंत्री ने कहा, ‘हमने अंतरिम बजट की परंपरा को जारी रखा है। दरअसल, अंतरिम बजट में किसी तरह की लोकलुभावन घोषणाएं नहीं की जाती हैं। यही वजह है कि सरकार ने किसी तरह की घोषणाएं करने से परहेज किया है।